राशिफल 2023 | Rashifal 2023 in Hindi


राशिफल 2023 | Rashifal 2023 in Hindiराशिफल 2023 | Rashifal 2023 in Hindi  आपको नया साल 2023 मुबारक हो। नव वर्ष में आपके अन्तःचेतना में अनेक प्रश्न उठ रहे होंगे यथा यह साल मेरे लिए कैसा रहेगा ? मेरी पदोन्नति होगी या नहीं ? क्या इस साल शादी होगी ?क्या मेरा प्यार मुझे मिलेगा ? क्या संतान सुख मिलेगा ? व्यापार में वृद्धि होगी या नही ? नौकरी लगेगी की नही इत्यादि इत्यादि। आइए ग्रहों की स्थिति के आधार पर आपके प्रश्नों के उत्तर जानने का प्रयास करते है।

साल 2023 की शुरूआत में गुरु ( Jupiter)  मीन राशि में होगा उसके बाद गुरु का गोचर अप्रैल में मेष राशि में होगा। साल 2023 के अप्रैल में गुरु मीन राशि से मेष में प्रवेश करेंगें। शनिदेव जनवरी मध्य तक मकर राशि में ही भ्रमण करते रहेंगे उसके बाद कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे । राहु और केतु क्रमशः मेष तथा तुला में रहेंगे। उसी प्रकार अन्य ग्रह भी सभी राशियों में संचार करेगा और उसका प्रभाव आपके ऊपर अवश्य पड़ेगा। मेरी कोशिश यही होगी की आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके।

आइये जानते है नववर्ष 2023 में सभी राशि के जातकों का राशिफल कैसा होगा। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप साल 2023 में होने वाली सभी प्रकार के घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि, लग्न  तथा  वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है।

मेष राशिफल 2023 | Mesh Rashifal 2023

चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ

इस साल आप अपने कार्य को लेकर कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ और उन्नति होगी। सुख-सुबिधा के लिए आप खर्च करेंगे। वाहन की खरीद बिक्री कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध को संभालकर रखने में भलाई है प्रेम को प्रेम ही समझे कुछ और नहीं।

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी साथ ही धार्मिक कार्यो में खर्च भी करेंगे। जनवरी से अप्रैल के मध्य अवश्य ही कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए मन बनेगा और आप इसके लिए योजना भी बनाएंगे। जनवरी से अप्रैल के दौरान संतान के ऊपर आपको खर्च करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। सावधानी बरते अच्छा रहेगा। रुके हुए या बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करने में मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा। अपने पडोसी तथा भाई-बन्धु के साथ वाद-विवाद से बचें। आप स्वभाव से क्रोधी है अतः अपने क्रोध को संभाल कर रखे। विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मेष राशिफल 2023

वृष राशिफल 2023 | Mesh Rashifal 2023

इ,उ,ए,ओ,व,वि,वे,वो

यह वर्ष आपके लिए मिश्रित प्रभाव देने वाला है। धन के मामले में यह साल कुछ नया सौगात दे सकता है। यदि साझेदारी में कोई काम कर रहे है तो जनवरी माह तक सावधान रहने की जरुरत है। संतान-पक्ष से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।माता  के प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है।

परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखे।अप्रैल महीना में खर्च बढ़ेगा सोच समझकर खर्च करे तो ठीक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपके व्यावसायिक स्थिति में परिवर्तन होगा आपकी आर्थिक स्थिति  सुधरेगी। विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए देखें –    वृष राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023 | Mithun Rashifal 2023

 क,कि,कु,घ,च,के,ह

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध ( Mercury) है यह ग्रह बुद्धि तथा व्यापार का कारक ग्रह भी है। इस वर्ष आपकी आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति ( Economic and commercial situation ) पहले से मजबूत होगी। यदि नौकरी में परिवर्तन के लिए सोच रहे है तो परिवर्तन भी संभव है। नौकरी की तलाश में हैं तो सितम्बर तक अवश्य ही नौकरी मिल जाएगी।

आप नयी संपत्ति या वाहन आदि के क्रय में भी निवेश कर सकेंगे और इसमें आपको लाभ भी मिलेगा। किसी नए कार्य का आरम्भ आपके द्वारा किया जायेगा कुछ समस्या आयेगी परन्तु अन्ततः आपको उसमें सफलता भी मिलेगी। आपको मनपसन्द लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।यदि आप अपना मकान खरीदना चाहते हैं तो आप मकान खरीदने का उत्तम योग बन रहा है। पुराने जमीन-जायदाद को लेकर आपस में विवाद हो सकता है परन्तु मारपीट लड़ाई झगड़ा से बचना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

इस समय आपके दुश्मन भी अपने बन सकते हैं। अपने कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जिससे आप गौरवान्वित महशुश करेंगे। दांपत्यजीवन को सुखी बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की बातों को अहमियत दे । आरोप प्रत्यारोप से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –  मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023 | Kark Rashifal 2023

ही,हु,हे,हो,डा,डी,ड,डे,डो

कर्क राशि के जातकों के घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य हो सकता है।आप अपने परिवार और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती परन्तु उनका सहयोग मिलते रहेगा । धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभावित है। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा आप सभी आपस में अपनी खुशियां शेयर करेंगे। सभी एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

जनवरी माह के अंत में बड़े भाई से कुछ अनबन हो सकती है परन्तु बाद में ठीक हो जाएगा। यही नहीं जनवरी महीना में आपको अपने जीवन साथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहन और मित्रों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे।इस साल में या इस साल के आखिरी में कोई नया वाहन ले सकते है। बच्चों के पढ़ाई के ऊपर अधिक व्यय करना पर सकता है।

यदि आपके बचे नौकरी कर रहे है तो उनका ट्रांसफर, विभाग या स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके बच्चे कोई गलत संगति में फस सकते है अतः इसका ध्यान रखे तो अच्छा रहेगा। साल के अंत तक जमीन जायदाद को लेकर कोई विवाद हो सकता है या लोन लेकर कोई मकान लेंगे दोनों संभावित है अब निर्भर करता है की इस समय आपकी कुंडली की दशा अंतर्दशा क्या बोल रही है।विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023 | Singh Rashifal 2023

म,मु,में,मो,ता,टी,टु,टे

सिंह राशि वाले जातक अपने वाणी और व्यवहार को संयमित रखे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में अहंकार नहीं आने दे। राहु आपके भाग्य भाव में होगा जिसके कारण आप बड़े-बड़े सपने देखेंगे जो तुरंत साकार होने वाला नहीं है और इसका प्रभाव आपके पारिवारिक तथा व्यावसायिक रिश्तो पर आ सकता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आपको पैतृक सम्पति का लाभ मिल सकता है या पुरानी जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान कोर्ट के बाहर हो सकता है।

तृतीय भाव में केतु के होने से अनुज से संबंध में मतभेद तथा तनाव संभव है अतः अकारण विवाद से बचे तो अच्छा रहेगा। अहम् की लड़ाई से बचे सुखी रहेंगे। अपने सामने सब को बौना न समझे सब को समान स्थान प्रदान करे शांति मिलेगी । संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है यदि संतान विवाह योग्य है तो विवाह की तैयारी कर सकते है। घर में शहनाई बज सकती है। आपके लिए विदेश-यात्रा ( foreign travel ) के योग भी बन रहा है।  सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023 | Kanya Rashifal 2023

टो,पा, पी, पू, ण, ठ,पे,पो

वर्ष 2023 में अप्रैल माह तक गुरु मीन राशि में अर्थात आपके सप्तम भाव में रहेंगे, इस भाव में गुरु के होने से आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। परिवार के सदस्यों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को सहयोग करेंगे। जीवन साथी के साथ तालमेल बना रहेगा कभी कभी तनावपूर्ण माहौल बन सकता है परन्तु वह भी ठीक हो जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी न किसी मांगलिक कार्य में खर्च होगा। फ़िज़ूल खर्ची को बाय-बाय करे तो अच्छा रहेगा।

इस वर्ष आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ की चिंता हो सकती है। आपका मन धार्मिक और सामजिक कार्यो में लग सकता है। यात्रा का योग बन रहा है परन्तु बहुत लाभदायक नहीं होगा केवल इच्छा की ही पूर्ति हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है। पिता के साथ आपका सम्बन्ध सामान्य बना रहेगा।विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –    कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 | Tula Rashifal 2023

 रा,री,रू,रे,ता,ति,तु,ते

तुला राशि वालो का इस वर्ष स्थान परिवर्तन हो सकता है आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए यह परिवर्तन आपके फायदे के लिए होगा।  पारिवारिक जीवन संतोषजनक व्यतीत होगा। आप अपने परिवार को प्राथमिकता दे तो अच्छा रहेगा। छोटे भाई बहन के साथ रिश्तो में कुछ खटास आ सकता है। खटास का कारण धन का लेन-देन भी हो सकता है।

जीवन साथी के साथ आपका मधुर सम्बन्ध बना रहेगा। आप भरपूर मौज मस्ती का आनंद ले सकेंगे। हां यदि आपकी शादी नहीं हुई है और आप शादी करना चाहते है तो वर्ष के अंत तक आपकी शादी ( marriage ) हो जायेगी। कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन के मध्य संतुलन बना कर चलना फायदेमंद होगा। नहीं तो इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है। लधु यात्राएँ और कुछ लंबी दूरी की यात्राएँ इस वर्ष हो सकता हैं। आलस्य से दूर रहे तो अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशि राशिफल 2023|  Tula Rashifal 2023

तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू

इस साल आपको भाई-बहनों का सहयोग अपेक्षित है और इसमें आपको सफलता के लिए धैर्य धारण करना पड़ेगा क्योकि आपका इनके मध्य मनमुटाव हो सकता है। भाइयों अथवा मित्रों के साथ पैसे का लेन देन सोच-समझकर ही करें। काफी दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

यदि आप वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए ईच्छुक है तो बस तैयारी शुरू कर दीजिए और यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह पंचम तथा  छठे स्थान पर गोचर करेंगे परिणामस्वरूप आपका प्यार विवाह का रूप ले सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –  वृश्चिक राशि राशिफल  2023

धनु राशिफल 2023 | Dhanu Rashifal 2023

ये,यो,भ,भा,भी,भू,भे,ध,फ,ढ़

इस वर्ष 2023 में पारिवारिक जीवन यात्रा में कुछ नयापन दिखाई देने वाला है। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। एक दूसरे में भाईचारा का भाव दिखाई देगा। पारिवारिक के सदस्यो के मध्य यदि शीतयुद्ध चल रहा होगा तो गुरु की चतुर्थ भाव मे उपस्थिति के कारण सुलझ सकता है। सपरिवार कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। शनि के धन तथा परिश्रम भाव में गोचर होने से छोटे भाई-बहन के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है और खटास की जिम्मेदारी भी आपको ही उठानी पर सकती है या उनके साथ रिश्तो में कठोरता का संचार होगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता सामान्य रहेगा माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है संतान की प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आ सकता है। घर के साज-सज्जा में आपका व्यय हो सकता है। आय के नए स्रोतों से आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है। गाड़ी चलाने में सावधानी जरूर बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जितना मेहनत करेंगे आपको उसका फल मिलेगा। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   धनु राशिफल 2023

Makar Rashifal 2023 | मकर राशिफल 2023

भो,ज,जी, खी,खू,खे,खो,ग,गी

इस वर्ष 2023 में पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकता है। घर परिवार में प्रसन्नता के साथ साथ निराशा भी मिल सकता है। धन का आना जाना लगा रहेगा यानी आमदनी के साथ साथ खर्च भी उसी तरह होगा। खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है।

भाई बहन के साथ आपका सम्बन्ध सामान्य रहेगा। भाइयों तथा मित्रों के कारण धन व्यय की प्रबल संभावना है। शनि के लग्न भाव में गोचर होने से जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है खासकर पैसो को लेकर। आपको अपने ही वाणी और कर्म के कारण हानि उठानी पर सकती है।
पिता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। यदि पिताजी नौकरी कर रहे है तो संभल जाये उनके ऊपर कोई परेशानी आ सकती है उनके साथ धोखा भी हो सकता है।

परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। संतान पक्ष से कोई नया समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर में सुख सुविधाओं तथा साज-सज्जा के ऊपर आपका खर्च हो सकता है। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   मकर राशिफल 2023

Kumbh Rashifal 2023 | कुम्भ राशिफल 2023

इस साल आप पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद लेने की स्थिति में होंगे क्योकि सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि है। इस अवधि में आप मौज-मस्ती व शौक पूर्ति के लिए धन ख़र्च करेंगे। आप नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। परिवार के साथ आप यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक स्थल से जुड़ी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है लेकिन इसके लिए आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता लेना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

इस साल आप अपनी इच्छापूर्ति करने के लिए वह सब करेंगे जो करना चाहिए और आपको सफलता भी मिलेगी। आप ऐसा भी कार्य करेंगे जो आपके जीवन के लिए आगे भी काम देगा। छोटे भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण तथा तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। इस वर्ष माता तथा पिताजी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   कुम्भ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023 | Meen Rashifal 2023

दि,दु,दे,दो,थ,झ,चा,ची

वर्ष 2023 में आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लग्न का स्वामी गुरु लग्न में बैठे है अतः पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका सम्बन्ध अच्छा रहेगा। आपस में प्यार बढ़ेगा कभी कभी मैं मैं की भावना से मनमुटाव सम्भव है अतः मैं छोड़कर हम के साथ आगे बढे और आनन्द की पराकाष्ठा की गोद में सो जाए।

अप्रैल के बाद व्यर्थ की बहस से बचने की हर सम्भव कोशिश करे एक दूसरे की भावना का सकारात्मक रूप से ख्याल रखे समस्या अपने आप समाप्त हो जायेगी। मारक स्थान होने के कारण आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते है परन्तु सब कुछ मैनेज हो जायेगा।

परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाइयो के साथ रिश्तो में प्रगाढ़ता आयेगी। आपके घर में कोई धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। यदि आप मकान या जमीन खरीदने के इच्छुक है तो आपकी इच्छापूर्ति होगी। नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें –   मीन राशिफल 2023

नवग्रह शांति हेतु पढ़े

  सूर्य

  चन्द्रमा

  मंगल

  बुध

  बृहस्पति

  शुक्र

  शनि

  राहु

  केतु

13 thoughts on “राशिफल 2023 | Rashifal 2023 in Hindi”

  1. rohit shakya

    Mera nam rohit h me bhind ka rahne bala hu meri D/o/b -12/02/1993 meri job nahe lag rahi me 2009se job dekh raha hu par asflta hath me lagti plz upay batay

    1. Mahesh kumar bajaj

      My name mahesh kumar bajaj dob 10 Aug 1971 born time 12 noon born place rol near marwar mundwa dist nagaur rajasthan sir dec 2019 se 2020 ka mera time kaisa rahega please bataye

  2. anjul prajapati

    sir mera rasifal mithun h. ur e sal mera normal rha bt last month bahut khrab itna li lyf se har se gye h , mn me bechani anek bhy jaise ki god ne mere lie khusi likha hi nho. kuchh to btaie ki hm b apni jindgi me khus rh ske

    1. Virender Kumar vij

      Require transfer from Gorakhpur UP to Kapurthala Punjab. When it is possible. DOB 04/03/1965, sirsa (haryana) time 15:27 hrs., Virender

  3. Dear sir
    my name is Ravi Kumar
    DOB: 27/04/1983
    PLACE : AGRA
    Time: 9:00 pm

    i want to know that will i get promotion in the current job in 2020?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *