कर्क राशि भविष्यफल 2019 | Cancer Rashifal 2019

Kark Rashifal 2023 | कर्क राशिफल, Cancer Zodiac in Hindi

Kark Rashifal 2023 | कर्क राशिफल, Cancer Zodiac in Hindi. सभी पाठकों को नववर्ष 2023 की अनन्त शुभकामनायें। नव वर्ष का आगमन हो गया है और आप सभी सोच रहे होंगे की वर्ष 2023 मेरे लिए कैसा होगा। क्या सभी पेंडिंग कार्य पूरा हो पायेगा या मेरा सब काम हो जाता तो अच्छा होता इत्यादि। मैं आपको अपने इस लेख के द्वारा बताने का प्रयास कर रहा हूँ कि नववर्ष 2023 किस कार्य के लिए अच्छा रहेगा और किसके लिए अच्छा नहीं रहेगा। क्या अमुक कार्य करना चाहिए अथवा नहीं। मेरी कोशिश होगी कि मैं अपने ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले सवालों का उत्तर दूँ ।

कर्क राशि (Cancer Sign ) ही, हु, हे, हो, डा, डी, ड, डे, डो 

आइये जानते है नववर्ष 2023 में कर्क राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2023 में होने वाली सभी प्रकार के घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे।

Kark Rashifal 2023 | पारिवारिक जीवन 

साल के शुरुआत में शनि सप्तम भाव में गोचर में होंगे इस कारण पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है । साल के शुरुआत में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या आ सकती है। इस कारण आपसी मनमुटाव हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भी परेशान रह सकते है। किसी से प्रेम सम्बन्ध में बंध सकते हैं जिससे पारिवारिक रिश्तो में तनाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। आप कोई भी फैसला बड़े ही सावधानीपूर्वक ले।
जीवनसाथी का सहयोग अवश्य ही मिलेगा परन्तु इसके लिए आप को सत्य कदम पर चलना होगा । परिवार सभी सदस्य प्रति श्रद्धा-विशवास रखें तथा उनका सहयोग किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए अवश्य लें।

कर्क राशिफल 2023 | धन | Wealth

साल 2023 आपके लिए आर्थिक रूप से उतार चढाव का वर्ष हो सकता है। शनि का गोचर में परिवर्तन आपके वित्तीय जीवन में बदलाव का वर्ष के रूप में होगा है। इस वजह से फरवरी से जुलाई तक आपके लिए सबसे अधिक संभलने के जरूरत है। इस दौरान आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि के लोगों का आर्थिक दृष्टिकोण बेहतर के लिए बदल सकता है परन्तु अथक मेहनत की आवश्यकता होगी । इस वर्ष आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और आपके वित्तीय जीवन में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। अगस्त से धन-संपत्ति का भी प्रबल योग बन रहा है। आप अपने वित्तीय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह बदलाव स्थायी समाधान देने में समर्थ हो सकता है। इस गोचर के दौरान आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने की संभावना है।

Kark Rashifal 2023 | दाम्पत्य जीवन 

कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 में साल के शुरुआत मे वैवाहिक जीवन मे कुछ परेशानी आने की संभावना है । रिश्तों में उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। साल के प्रारम्भ मे शनि आपकी राशि के सप्तम भाव में होने से दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। रिश्ते में कड़वाहट और कलह रहेगी, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।

अप्रैल तक बृहस्पति की दृष्टि लग्न पर होने से  दाम्पत्य जीवन में शांति बातचीत से बनी रहेगी। आपस मे बातचीत से मतभेद को सुलझा सकते हैं। अपनी बात दृढ़ता पूर्वक रखें अवश्य ही समस्या का समाधान निकल आएगा और रिश्ते में मधुरता आएगी। एक दूसरे को समझने के लिए घर से बाहर निकलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलते रहेगा।

कर्क राशिफल 2023 | व्यापार

कर्क राशिफल के अनुसार व्यापार करने वालों के लिए साल 2023 में अचानक परिवर्तन की संभावना है अतः सतर्क रहें अन्यथा बहुत परेशानी में आ सकते हैं। यदि आप व्यापारी है तो ग्राहकों के साथ अधिक सामंजस्य बैठा कर रखें हैं। मीडिया, कला, मुद्रण, संगीत और खेल में उन्नति होगी। नए स्रोतों से धन कमाने के भी अवसर मिलेंगे। नए व्यापार में लाभ मिल सकता है । शेयर बाजार से भी लाभ कमा सकते हैं। आपके व्यवसाय में सुधार के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर आपके व्यवसाय के लिए अच्छा नहीं है। क्या आपको शेयर बाजार से नुकसान तो नहीं हो रहा है ? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहें है ?

Kark Rashifal 2023 | कैरियर | Career

कर्क राशि वाले जातक के लिए वर्ष 2023 कैरियर दृष्टि से अच्छा रहेगा । इस साल जो लोग नई नौकरी या मनचाही नौकरी की खोज में हैं तो उन्हें इस कार्य में सफलता मिल सकती है। यही नहीं यदि नौकरी कर रहें हैं तो तबादला या स्थान परिवर्तन की प्रबल सम्भावना है। इस वर्ष आप कैरियर के क्षेत्र में मनोनुकल सफलता मिलेंगे । कैरियर के क्षेत्र में मई माह में आपके लिए अच्छा योग बन रहा है।

नवम भाव का स्वामी गुरु कर्म भाव से धन स्थान को देख रहा है इस  कारण नई नौकरी तथा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का प्रबल योग बन रहा है। यदि नौकरी कर रहे है तो पद प्रतिष्ठा या पदोन्नति हो सकती है। यह सब अप्रैल मध्य से शुरू हो जाएगा।  When will I get service अपने बॉस के साथ ज्यादा बहशबाजी न करें क्योकि आप ऐसा कर सकते है जो अच्छा नहीं है।

Kark Rashifal 2023 | शिक्षा | Education

कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 शिक्षा की दृष्टि से मनोनुकूल फल देने वाला है। इस राशि के जातक को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी।  जातक  का मन पढ़ाई के सकारात्मक रहेगा । उच्च शिक्षा का भी योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षाएं में भी सफल होने की संभावना बन रही है। जनवरी से शनि के गोचर मे परिवर्तन होने से शनि की दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी इस कारण शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है अतः थोड़ा सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।

इस दौरान कर्क राशि के जातक को शिक्षा के लिए स्थान में परिवर्तन की भी संभावना है। यह स्थान परिवर्तन शुरुआत में आपको  मानसिक रूप से कष्टदायक होगा परन्तु बाद में उत्तम फल प्रदान करेगा।  आपको साहस, समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अक्टूबर से दिसंबर 2023 का महीना शिक्षा के मामले में आपके लिए अधिक अनुकूल रहने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे चांस है।

प्रेम-संबंध | Love relation

वर्ष 2023 प्यार-मोहब्बत के लिए सुख प्रदान करने वाला होगा है। इस साल आप अपने प्यार का इजहार पुष्प देकर कर सकते है। इसके अलावे आप का किसी अन्य के साथ भी प्रेम-संबंध बनने की संभावना है । यह सब अप्रैल तक सम्भव है । उसके बाद आप का ध्यान अपने कैरियर पर होगा,  जिसके कारण संबंधों में खटास आ सकता है । सामान्यतः यह वर्ष रोमांस से भरा रहेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाह रहे है तो यह अनुकूल अवसर है। आपके वर्षों का प्रेम विवाह का रूप ले सकता है।  जानें ! कब होगा प्रेम विवाह ?

Kark Rashifal 2023 | यौन सम्बन्ध | Sex Life

Kark Rashifal 2023 (कर्क राशिफल) के अनुसार यौन सम्बन्ध ( sexual relation ) में आपको सावधानी रखने की आश्यकता है। यौन सुख के प्रति प्रबल इच्छा आपको नकारात्मक सोच पर ले जाने के लिए मजबूर करेगा परन्तु आपको इससे बचना भी बहुत जरुरी है। मार्च से लेकर जुलाई तक आपकी कामवासना प्रबल रहेगी और आप उसका आनंद भी ले सकेंगे परन्तु अपनी ऊर्जा पर कण्ट्रोल करना जरुरी होगा। आपके अंदर गुस्सा और अहम् भाव बढ़ेगा जिसके कारण सेक्स को लेकर अपने जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कुंडली से जानें क्यों आती है यौन संबंध में समस्या ?

कर्क राशिफल 2023 | स्वास्थ्य | Health 

वर्ष 2023 कर्क राशि के जातक के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का साल है। साल की शुरुआत में भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करें। यदि आप जिम ज्वाइन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतर होगा। खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश करें। साल के आखिरी कुछ महीने सेहत के लिहाज से अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

Kark Rashifal 2023

क्या करें क्या न करें (What to do or not )

  1. कर्क राशि के जातक के लिए बुध, शनि तथा वृहस्पति बहुत अच्छा ग्रह नहीं है यदि इस ग्रह की दशा अन्तर्दशा चल रही है तो अवश्य ही इसका उपाय करना चाहिए।
  2. साझेदारी में कार्य कर रहें है विवाद न करे चाहे क्यों न वह आपसे उम्र छोटा ही हो। साझेदारी में आने वाले समस्या का समाधान करने के लिए “शनि स्तोत्र” का नियमित पाठ करें।
  3. किसी भी प्रकार के निवेश सोच-समझकर करें।
  4. अपने अधिकारियो के साथ विवाद से बचने की भरपूर कोशिश करे खासकर जून तथा नवम्बर माह में । आप अपनी प्रतिक्रिया नहीं दें ।
  5. शनि के लिए “हनुमान चालीसा” का नियमित पाठ करे।
  6. वृहस्पति के लिए विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे तथा वृहस्पति ब्रत करे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X