Ketu Transit 2023 | केतु गोचर 2023 मिथुन राशि पर प्रभाव. केतु ग्रह गोचर में 17 मार्च 2022 से लेकर 28 नवम्बर 2023 तक तुला राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के वृश्चिक राशि से तुला में परिवर्तन से मिथुन राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, माता-पिता, शिक्षा, परिवार, भाई-बंधू, तथा दाम्पत्य जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा।
केतु गोचर 2023 मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वाले जातक के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा। किसी भी व्यक्ति की कुंडली (Horoscope) में पंचम स्थान संतान ( Child) प्रेम ( Love) बुद्धि, स्मरण शक्ति, विद्यार्जन, ज्ञान, देवता, मन, मन्त्र ( Mantra) शेयर बाजार, लीवर, पेट इत्यादि विषय का कारक भाव है निश्चित ही केतु ग्रह अपने गोचर में उपर्युक्त विषय का फल प्रदान करने में सक्षम होगा खासकर तब जब आपकी दशा केतु की चल रही हो।
केतु पंचम भाव से लग्न, लाभ तथा भाग्य स्थान को देखेगा अतः व्यक्ति अपने शरीर बल तथा बुद्धि कौशल से धन लाभ और भाग्य का निर्माण करेगा। इस समय जातक को धन लाभ ( जानें ! क्या आपके कुंडली में धन योग है ?) तथा भाग्य निर्माण में बुद्धि तथा संतान की विशेष भूमिका होगी ये दोनों साधन साध्य सिद्धि में निश्चित ही सहायक होगा।यदि शेयर का काम कर रहे है तो संभल जाए नुकसान हो सकता है।
छात्र किसी भी विदेशी भाषा में एडमिशन ले सकते है यह उनके लिए फायदेमंद भी होगा। पढाई में कुछ कम मन लगेगा। आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी। साहित्यिक विषयो के प्रति रूचि बढ़ेगी। पुस्तक खरीदने का मन करेगा। मुक्ति का मार्ग ढूंढने के लिए प्रयास तेज कर देंगे।
दांपत्य जीवन में उतार-चढाव सम्भव है। पति और पत्नी में विवाद और मतभेद हो सकते हैं। इसका मूल कारण होगा अविवेकितापूर्ण निर्णय लेना। इस दौरान संतान के स्वास्थ्य पर असर पर सकता है अर्थात बिमारी के चपेट में आ सकते है। प्रेम सम्बन्ध (Love Relationship ) में खटास आ सकती है। रिश्ता टूट सकता है।
केतु गोचर 2023 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
मेष राशि | वृष राशि | मिथुन राशि | कर्क राशि |
सिंह राशि | कन्या राशि | तुला राशि | वृश्चिक राशि |
धनु राशि | मकर राशि | कुम्भ राशि | मीन राशि |