Ketu Transit 2023 | केतु गोचर 2023 वृश्चिक राशि पर प्रभाव . केतु ग्रह गोचर में 17 मार्च 2022 से लेकर 28 नवम्बर 2023 तक तुला राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के वृश्चिक राशि से तुला में परिवर्तन से वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, परिवार, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, भाई-बंधू, माता-पिता, शिक्षा, इत्यादि पर अवश्य ही प्रभाव पड़ेगा।
केतु गोचर 2023 वृश्चिक राशि पर प्रभाव
केतु का गोचर ( Ketu Transit 2022 ) वृश्चिक राशि के जातक के लिए बारहवें भाव में हो रहा है। यह स्थान अस्पताल, विदेश, जेल तथा शय्या सुख का है। वैवाहिक जीवन या प्रेमिका के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकता है। यह तनाव शारीरिक सुख में बाधा या उदासीनता के कारण उत्पन्न हो सकता है। अतः धैर्य रखे उतावलापन से काम नहीं चलने वाला है।
इस समय आपके अंदर आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी तथा ऐसे कार्यो में आप अपना योगदान देने के लिए अग्रसर रहेंगें । अनियोजित कार्य पर धन व्यय हो सकता है। क्या आपके कुंडली में धन योग है ?
यदि विदेश यात्रा का सपना देखा है तो इस समय साकार हो सकता है अतः इस सम्बन्ध में आपको अपना प्रयास तेज कर देना चाहिए। मानसिक थकावट महसूस हो सकती है इसका निराकार योग तथा प्राणायाम से करना चाहिए। केतु के बारहवें भाव में रहने से स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। ठंढा-गर्म के कारण शारीरिक परेशानी उत्पन्न हो सकता है अतः इससे बचने का प्रयास करे। फ्रिज का खाना न खाये तो ही अच्छा रहेगा।
छात्रों के लिए केतु का गोचर सामान्य रहेगा हां नींद आने में परेशानी हो सकती है। यदि पढाई के लिए विदेश ( Foreign for Education) जाने का मन बना रखा है तो बढ़िया मौका है अपनी कोशिश तेज कर दीजिये। कम्पटीशन में सफलता मिलने के बहुत चांस है।
Ketu Transit | केतु गोचर 2023 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
मेष राशि | वृष राशि | मिथुन राशि | कर्क राशि |
सिंह राशि | कन्या राशि | तुला राशि | वृश्चिक राशि |
धनु राशि | मकर राशि | कुम्भ राशि | मीन राशि |