Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव. केतु ग्रह गोचर में 30 मई 2025 से लेकर 25 नवम्बर 2026 तक सिंह राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के कन्या राशि से सिंह में परिवर्तन से कन्या राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, माता-पिता, शिक्षा, परिवार, भाई-बंधू, तथा दाम्पत्य जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा।।
Ketu Transit in Leo 2025-26 | कन्या राशि पर प्रभाव
केतु का गोचर ( Ketu Transit 2025-26 ) कन्या राशि के जातक के लिए बारहवें भाव में हो रहा है। यह स्थान अस्पताल, विदेश, जेल ( क्या आपके कुंडली में जेल जानें का योग है ? ) तथा शय्या सुख का है। वैवाहिक जीवन या प्रेमिका के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकता है। यह तनाव शारीरिक सुख में बाधा या उदासीनता के कारण उत्पन्न हो सकता है। अतः धैर्य रखे उतावलापन से काम नहीं चलने वाला है।
इस समय आपके अंदर आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी तथा ऐसे कार्यो में आप अपना योगदान देने के लिए अग्रसर रहेंगें । अनियोजित कार्य पर धन व्यय हो सकता है। क्या आपके कुंडली में धन योग है ?
यदि विदेश यात्रा ( Foreign Travel Yoga in Kundali ) का सपना देखा है तो इस समय साकार हो सकता है अतः इस सम्बन्ध में आपको अपना प्रयास तेज कर देना चाहिए। मानसिक थकावट महसूस हो सकती है इसका निराकार योग तथा प्राणायाम से करना चाहिए।
केतु के बारहवें भाव में रहने से स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। ठंढा-गर्म के कारण शारीरिक परेशानी उत्पन्न हो सकता है अतः इससे बचने का प्रयास करे। फ्रिज का खाना न खाये तो ही अच्छा रहेगा।
छात्रों के लिए केतु का गोचर सामान्य रहेगा हां नींद आने में परेशानी हो सकती है। यदि पढाई के लिए विदेश ( Foreign for Education) जाने का मन बना रखा है तो बढ़िया मौका है अपनी कोशिश तेज कर दीजिये। कम्पटीशन से सफलता मिलने के बहुत चांस है।
केतु गोचर 2025-26 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
मेष राशि | वृष राशि | मिथुन राशि | कर्क राशि |
सिंह राशि | कन्या राशि | तुला राशि | वृश्चिक राशि |
धनु राशि | मकर राशि | कुम्भ राशि | मीन राशि |