Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर से कर्क राशि पर प्रभाव

Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर से कर्क राशि पर प्रभाव

Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर से कर्क राशि पर प्रभाव. केतु ग्रह गोचर में 30 मई 2025 से लेकर 25 नवम्बर 2026 तक सिंह राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के कन्या  राशि से सिंह में परिवर्तन से कर्क राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, माता-पिता, शिक्षा, परिवार, भाई-बंधू, तथा दाम्पत्य जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा।।

Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

जो जातक कर्क राशि के है उनके लिए केतु ग्रह का संचार दूसरे भाव में होगा। दूसरे भाव अर्थात धन भाव में होगा इस कारण से आपको धन के मामलों में सावधानी बरतनी पड़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकता है। केतु का गोचर धन और परिवार के लिए बहुत अच्छा नहीं होगा।

केतु गोचर से आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास होगा। अतः यदि घर में अथवा कार्यस्थल पर किसी को कोई भी सलाह देने से पहले अवश्य सोच विचार कर ले वरना शर्मिंदा होना पर सकता है।

यह स्थान मुख का होता है और इस स्थान पर केतु का गोचर (Ketu Transit 2025) होने से आपके अंदर खट्टे, तीखे, मसालेदार खाना खाने के लिए मन करेगा परन्तु यदि आप ऐसा करते है तो आपके स्वास्थ्य के ऊपर विपरीत असर पड़ेगा। इसी प्रकार आपकी वाणी कटु हो जायेगी अतः अपनी वाणी पर संयम रखे अन्यथा बना काम बिगड़ सकता है।

दूसरा भाव परिवार (Family) का भी होता है अतः आपका स्वभाव परिवार के प्रति कुछ कठोर हो सकता है आप अपने परिवार से दूर दूर रहना पसंद करने लगेंगे जिसके कारण पारिवारिक सम्बन्धो में टकराव संभव है। यदि आप पारिवारिक उलझन ज्यादा महशुस कर रहे है तो परिवार से कुछ दिन के लिए दूर होकर जीवन यापन करते है तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

नेत्र दोष की शिकायत हो सकती है। यदि दांत में दर्द पहले से है तो वह बढ़ सकता है। यदि गुटखा, पान, बीड़ी, सिगरेट या शराब का सेवन करते है तो उसका डोज बढ़ जाएगा। अतः अपने ऊपर कण्ट्रोल करने पर ज्यादा ध्यान दे।

Ketu Transit Leo Sign 2025 | नौकरी तथा व्यवसाय

इस समय सामजिक कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा जिसके कारण समाज में प्रतिष्ठा भी मिलेगी। 2025 के मध्य में नौकरी तथा व्यवसाय में कोई न कोई परिवर्तन हो सकता है परन्तु किस प्रकार का परिवर्तन होगा यह सब आपकी जन्मकुंडली में कर्म भाव के स्वामी शुक्र ग्रह की स्थिति पर निर्भर करेगा यदि शुक्र उच्च का, अपने भाव में, या अपने मित्र भाव में है तो नौकरी में प्रमोशन या व्यवसाय में आशातीत वृद्धि होगी परन्तु सूर्य अपने नीच या शत्रु या त्रिक भाव में होगा तो निश्चित ही परिणाम खराब होगा।

जोखिम भरे कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। यदि शेयर का काम करते है तो जोखिम उठाना ठीक नहीं है। केतु के गोचर से आर्थिक वृद्धि की संभावना दिख रही है परन्तु आलस्य का पूर्ण त्याग जरुरी होगा।

केतु गोचर 2025-26 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष राशि वृष राशि मिथुन राशि कर्क राशि
सिंह राशि कन्या राशि  तुला राशि वृश्चिक राशि
धनु राशि मकर राशि कुम्भ राशि मीन राशि

1 Comment

Leave A Comment