Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य

 Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य अंकशास्त्र ( Numerology ) में मूलांक 7 के प्रतिनिधि ग्रह केतु / Ketu हैं इसलिए मूलांक 7 के व्यक्तियों पर केतु ग्रह की  विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, और 25 को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और आप आजीवन 7 अंक से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहेंगे।मूलांक 7 वाले गूढ़ विद्या और साहित्य में बहुत रूचि रखते है।

मूलांक 7 की स्वाभाविक विशेषताएं | Characteristics of Moolank 7

आप यह जान ले की मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। इस मूलांक के सम्बन्ध में विद्वानों में किंचित मतभेद भी है कोई  इसे नेपच्यून (वरुण) ग्रह का अंक तो कोई इसे चंद्रमा ( Know the  impotantance of Moon in life ) का अंक भी मानते हैं। परन्तु अधिकांश विद्वानों के मत में केतु ग्रह मूलांक 7 का अधिष्ठाता ग्रह है।

मूलांक 7 वाले लोग दार्शनिक तथा  श्रेष्ठ विचारक हो सकते है इनकी तर्कशक्ति बहुत ही मजबूत होती है।  मूलांक सात वाले धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं पर रूढ़ियों एवं पूरानी रीतियों से दूर रहते हैं, धर्म के क्षेत्र में ये परिवर्तनशील विचारधारा रखते हैं, इन्हें धर्म में आडंबर पसंद नहीं है।

मूलांक सात ( Moolank 7)  वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचार ( Independent Nature)  के होते है। इनका चित मन अशांत होता है। आप एक विचार अथवा स्थान पर पूरी तरह से टिक कर नहीं रह पाते है। आपके विचारो में प्रतिक्षण बदलाव संभव है। आपके मन में हमेशा कोई न कोई विचार चलते रहता है। यही नहीं आप नकारात्मक विचारो से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहते है।

आप समाज या परिवार में स्पष्ट वक्ता के रूप में प्रतिष्ठित है। आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक रखते है किसी से डरते नहीं है। आपमें आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा होता हैं। मूलांक 7 वाले समाज में प्रतिष्ठित हो्ते है परन्तु कभी कभी साधारण बात को इतना बड़ा बना देते है की उसको संभालना मुश्किल हो जाता है।

यह समाज को खुले दिमाग से देखते हैं तथा समाज में हो रहे बदलाव का प्रभाव किस रूप में पड़ेगा पर अवश्य ही विचार करते है।  यही कारण है की आप कवि, लेखक (Know writer yog in Birth chart )   या कला प्रेमी होते हैं आपको इस क्षेत्र में सफलता भी मिलती है।

आप में दूसरों के मन की बात समझने की क्षमता होती है। आप शीघ्र ही लोगों को अपनी ओर आकृष्ट कर लेते है। मूलांक 7  के जातक दिमाग के तेज होते हैं इनकी स्मरण शक्ति भी सुदृढ़  होती है। समस्याओ से न ही घबराते है और न ही डर कर भागते है बल्कि उसका डटकर मुकाबला करते है। इसी कारण ऐसा व्यक्ति जो ठान लेते है उसे पूरा करके ही दम लेते है।

Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

आपका वैवाहिक जीवन प्रायः सुखी रहता हैं। मूलांक ७ से प्रभावित व्यक्ति का प्रेम  सम्बन्ध ( Love Relation ) ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाता। आपके स्वतंत्र विचार प्रेम सम्बन्ध को प्रभावित करते है। आप को ये प्रेम में दिखावापन पसंद नहीं है।आप परिवार और समाज के सम्बन्ध में सोचते है इस कारण आपका पारिवारिक सम्बन्ध अच्छा होता है।

भाई-बहनों ( Brother and Sister) के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ मिलकर कोई व्यवसाय भी कर सकते है। आपकी मित्रता प्रायः स्थायी नहीं होती। सगे सम्बन्धियो से आप रिश्ते को बनाकर रखते है। माता पिता के साथ विचारो की भिन्नता हो सकती है लेकिन अपने माता-पिता के लिए आप हमेशा ही अच्छा सोचते है।

मूलांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति | Economic Status of Moolank 7

यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात करे  तो आप अपने परिश्रम के बल पर धन अर्जित ( Dhan yog in Horoscope)  करेंगे। मेहनत के अनुरूप धन की प्राप्ति होगी। आप जितना कमाते है उसी के अनुसार खर्च भी करते है। लेकिन दान पुण्य आदि में काफी धन खर्च कर देते हैं।  आप मोक्ष प्राप्त करने के लिए कुछ भी खर्च करने के लिए तैयार रहते है।

Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य

मूलांक 7 वालो का स्वास्थ्य । Health of  Moolank 7

 स्वास्थ्य की  दृष्टिकोण से मूलांक 7 वाले शारीरिक रूप से कमजोर होते है। आप पेट की बिमारी से हमेशा परेशान रहेंगे।  मस्तिष्क ( Mental )  सम्बन्धी बिमारी जैसे डिप्रेशन ( Know Depression yoga in Horoscope)  आदि से पीड़ित हो सकते है। इसके आलावा अतिरिक्त  रक्तचाप ( Blood pressure)  कम या ज्यादा होना, त्वचा रोग, नज़र कमजोर होना आदि रोगों के चपेट में आ सकते है।

मूलांक 7 वालों की शिक्षा | Education of Moolank 7

मूलांक ७ वाले जातक की शिक्षा में रूचि होती है। आप के अंदर शिक्षा के प्रति प्रेम है इस कारण आप हमेशा कोई न कोई पढ़ाई करने की तलाश में होते है। स्वास्थ्य के कारण आपकी प्राथमिक शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकता है। परन्तु माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है।

आपको कोई न कोई विदेशी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।  विदेशी भाषा ( Foreign Language) को आप अपना कैरियर भी बना सकते है। विदेश यात्रा तथा वहाँ अपना निवास स्थान भी बना सकते है। ( Know Abroad Travel and Settlement in Birth Chart)  आपकी रूचि कला एवं गुप्त विद्या में भी होती है। आप गुप्त तथा धार्मिक ग्रंथों को पढना पसन्द करते है। आप परीक्षा में हमेशा सफल ही होंगे ऐसा नहीं है असफलता के बाद सफलता मिलना आपके लिए आयाम बात है। परीक्षा में कैसे हो सफल  जाने

मूलांक 7 के व्यक्तियों के अंदर अन्वेषणात्मक बुद्धि होती है इस कारण आप रिसर्च कार्य करके अच्छा नाम कमा सकते है।  आपका झुकाव रहस्यमय एवं गूढ़ विद्याओं की ओर रहता है।  आपकी बुद्धि अत्यंत तीक्ष्ण होती है इस कारण आप इंट्यूशन के माध्यम से अपने सामने वाले के चेहरा तक पढने में समर्थ होते है। ऐसा जातक इस अच्छा ज्योतिषी तथा आध्यात्मिक पुरुष भी हो सकता है।

Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य

मूलांक 7 वालो का कार्यक्षेत्र | Profession of Moolank 7

यदि आपके कार्यक्षेत्र अथवा व्यवसाय की बात की करे तो मूलांक 7 वाले कल्पना-शक्ति व अपनी अभिव्यक्ति को कुशलता पूर्वक अभिव्यक्त करने के कारण की क्षमता के कारण लेखक, दार्शनिक आध्यात्मिक गुरु तथा कवि के रूप में अधिक सफल होते हैं। .इसके अलावा आप सरकारी अधिकारी, ज्योतिषी, डॉक्टर ( Doctor), अध्यापक, नयायधीश  सलाहकार तथा गाइड आदि के रूप में भी ये कार्य करने वाले होते  है।

मूलांक सात के जातकों को यात्रा, पर्यटन, सैर-सपाटा करना अच्छा लगता है।  आप अच्छे  वकील या न्यायाधीश,   ( Know Judge and Lawyer Yoga in Horoscope) परामर्शदाता हो सकते हैं। आपको एजेंट का भी कार्य करते हुए देखा गया है।  इन लोगों की सहनशक्ति अच्छी होती है। आपको यात्रा करना अच्छा लगता है इसलिए आपको मार्केटिंग के भी कार्य में खूब सफलता मिलती है।

Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य

मूलांक 7 की कमजोरी | Weakness of Moolank 7

  • अपने इष्ट मित्र से सलाह नहीं लेना या उनकी सलाह पर ध्यान न देना बहुत बड़ी कमजोरी है। 
  • आप बहुत जल्द ही क्रोधित हो जाते हैं जिसके कारण कभी कभी बनता काम बिगड़ जाता है।
  • किसी कार्य में अपनी भावुकता को हथियार न बनाये।
  • आप बात बात में झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है।
  • आप तुरंत फैसला नहीं ले पाते है यह आपके लिए बहुत बड़ी कमी है।

मूलांक 7 वालों के लिए उत्तम सलाह | Best Advice for Moolank 7

  • आपको केतु ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
  • आपको हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए इनके शरण में जाने से आपकी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
  • प्रतिदिन नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
  • “ॐ गं गणपतये नमः” ( Know Vedic Mantra for Success in lofe path) मन्त्र का जप करना चाहिए इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आप उत्तरोत्तर आगे बढ़ाते जाएंगे।  
  • धूम्रपान करना एवं शराब का सेवन नहीं करे तो अच्छा रहेगा क्योकि केतु मोक्ष कारक ग्रह है और यदि आप कोई व्यसन करते है तो मुक्ति का मार्ग बंद हो जाएगा।
  • आपके लिए शुभ दिशा है ईशान कोण ( North East )
  • आपके लिए शुभ धातु (Metal) है सोना  | Gold.
  • आपके लिए मूलांक 1,2 3 5 7 और 9 वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।
  • इनके लिए 7, 16 व 25 तारीखे और रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं।
  • रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का पीला व काफ़ूरी रंग अनुकूल होते हैं
  • आपके लिए शुभ रंग हल्का पीला व लाल हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date

  • शुभ वर्ष –           2023 इत्यादि।
  • शुभ महीना –      जुलाई, अप्रैल, अगस्त
  • शुभ दिन –         सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार
  • शुभ दिनांक –      7,16 तथा 25 तिथियां
  • शुभ रंग –           हल्का पीला व लाल 

अन्य मूलांक जानने के लिए 123456789 पर क्लिक करें

Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


Contact for Astro Services

3 thoughts on “Moolank 7 | मूलांक 7 | भाग्यांक जन्मांक सात के जीवन का रहस्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *