Moolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्य

Moolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्यMoolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्य अंकशास्त्र ( Numerology ) में मूलांक 8 के प्रतिनिधि ग्रह शनि / Saturn हैं इसलिए मूलांक 8 के व्यक्तियों पर शनि ग्रह की  विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता  है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने के दिनांक 8, 17, और 26 को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और आप आजीवन 8 अंक से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहेंगे। मूलांक 8 वाले व्यक्ति बहुत ही परिश्रमी होते है।

मूलांक 8 की स्वाभाविक विशेषताएं | Characteristics of Moolank 8

मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि हैं । इस मूलांक के व्यक्ति प्रायः कम बोलते हैं। यदि यह कहा जाए कि आप अन्तर्मुखी प्रवृति ( Introvert ) के है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मूलांक 8  के लोग प्रचार-प्रसार से दूर एकनिष्ठ होकर अपने कामो में लगे रहते हैं। आप हर बात को गंभीरता से सोचते हैं। आप अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के व्यक्ति है। आप किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं। ।

जिस प्रकार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीरे धीरे चलने वाला ग्रह है उसी प्रकार मूलांक 8 वाले लोग भी धीरे धीरे ही जीवन में सफलता को प्राप्त करते हैं। आप मार्ग में आने वाली बाधाओ से कभी निराश नहीं होते है।आपके कामो में प्रायः रुकावट आती रहती है। आप बड़े ही तन मन से कार्य करते है परन्तु यह भी देखने में आता है कि काम तो आप करते है परन्तु क्रेडिट कोई और ले जाता है।

सामान्यतः लोग आपके कार्यो को अधिक महत्त्व नहीं देते है, जिससे आप अपने आप को शनै शनैः समाज और परिवार से दूर होने लगते हैं। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भरपूर कोशिश करते हैं। प्रायः यह देखने में आया है कि मूलांक 8 वाले इस व्यक्ति या तो अत्यंत सफल होते है या तो असफल। ऐसा व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का होता है। आप अपनी बात को मनवाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

Moolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्य

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलते रहेगा। मूलांक 8 वालों का अपने परिजनों, अपने भाई बहनों तथा मित्रों से सामान्य सा रिश्ता रहेगा। पिता के साथ विचारो का मतभेद रहेगा।  इनके मित्र भी कम होते हैं उनसे इन्हें लाभ भी कम मिलता है।

आपके प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते। आप एकतरफा प्यार भी कर सकते है प्रेम का इजहार करना आपके लिए आसान नहीं है। इसी कारण मूलांक 8 वाले लोग को प्रेम सम्बंधों में सतर्कता बरतते है।

गृहस्थ जीवन में कोई न कोई परेशानी आना निश्चित है इसका मुख्य कारण हो सकता है आलस्य और जिद्दीपन। आपकी शादी विलम्ब से हो सकती है। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता हैं। ओपल रत्न पहनकर मनमुटाव दूर कर सकते है । संतान को लेकर भी परेशानी अनुभव करते है।

मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति | Economic Status of Moolank 8

मूलांक 8 वाले जातक में धन संग्रह ( Dhan yog in Horoscope)  करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है इस कारण आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। आप निरर्थक खर्च करना पसंद नहीं करते है आप बहुत ही सोच समझ कर खर्च करते हैं यही कारण है कि आप धीरे धीरे काफ़ी धन इकट्ठा कर लेते हैं और धनवान हो जाते हैं परन्तु धनवान केवल नाम के लिए क्योकि खर्च तो आप करते है नहीं।

Moolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्य

मूलांक 8 वालो का स्वास्थ्य । Health of  Moolank 8

मूलांक 8 वाले किसी न किसी रोग से परेशान रहते है। आपको किडनी का रोग, आंतो में विकार, फोड़ा फुंसी, रक्त सम्बंधित रोग, तथा गठिया आदि बीमारी होने की प्रबल संभावनाए होती हैं। आप  लिवर, श्वसन-तंत्र , मूत्र व मल, उदर, त्वचा आदि से सम्बंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं। जीवन के अंतिम पड़ाव में श्रवण शक्ति कमजोर हो जाते है साथ ही नेत्र दोष ( Eyes Problem)  भी हो जाता है। मॉस मदिरा का सेवन आपको सर्वनाश कर देगा अतः इससे बचना ही बेहतर उपचार है।

मूलांक 8 वालों की शिक्षा | Education of Moolank 8

आपकी शिक्षा की प्राप्ति संघर्ष से ही होती है। परन्तु संघर्ष से ही सही धीरे धीरे आप इच्छानुकूल शिक्षा प्राप्त कर लेते है। कई बार इच्छाशक्ति की कमी के कारण आपकी शिक्षा भी अधूरी रह जाती है। आप टेक्निकल तथा उच्च शिक्षा ( Engineering  Education )  प्राप्त कर सकते है।

मूलांक 8 वालो का कार्यक्षेत्र | Profession of Moolank 8

मूलांक 8 वाले जातक अथक परिश्रम व लगन से अपने कार्यो में सफल होते है। आप हार्डवेयर स्टोर, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदारी, मशीनरी इत्यादि का काम करते है।  आप जैसे लोग डॉक्टर Doctor profession  का पेशा भी अपना सकते है।  व्यवसाय के रूप में कैमिस्ट का काम करते हुए भी देखा गया है। बीमा एजेंट, प्रिंटिंग प्रेस आदि के कार्य में भी सफल होते हैं। मूलांक 8  अंक शनि का  है और शनि कठिन कार्य जैसे मजदूरी किसान का काम इत्यादि भी करता है। आप जैसे लोग शारीरिक मेहनत से धनोपार्जन करने में ज्यादा विशवास रखते है। Do you want to start any Business see this article ” Business Astrology by Birth Chart”

Moolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्य

मूलांक 8 की कमजोरी | Weakness of Moolank 8

  • आप बहुत ही सशंकित स्वभाव के जातक है यह आपकी सबसे बड़ी  कमजोरी है।
  • आप अपने आप को ज्यादा चालाक ( Clever)  समझते है परन्तु यह भूल जाते है की आपसे भी कोई चतुर व्यक्ति है।
  • आपके व्यक्तित्व को समझना आसान नहीं है ज्यादा शांति से काम करने की प्रवृति कभी कभी परेशानी का कारण बन जाता है।
  • गुस्सा को काबू में नहीं रखना बड़ी कमजोरी है।

मूलांक 8 वालों के लिए उत्तम सलाह | Best Advice for Moolank 8

  • आपको शनि ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
  • आपको हनुमान जी की उपासना करने से से आपकी सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
  • प्रतिदिन नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
  • शिवजी के पंचाक्षरी मन्त्र “ॐ नमः शिवाय” का जप करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आप उत्तरोत्तर आगे बढ़ते जाएंगे। 
  • धूम्रपान एवं शराब का बिलकुल भी सेवन नहीं करे तो अच्छा रहेगा यदि इसका सेवन करते है तो आपका कमाया हुआ सब धन धीरे धीरे नष्ट हो जाएगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
  • आपके लिए शुभ दिशा है पश्चिम ( West )है।
  • आपके लिए शुभ धातु (Metal) है लोहा  | Iron.
  • बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए गहरा भूरा, काला व नीला रंग अनुकूल होते हैं।।
  • आपके लिए मूलांक 3, 4, 5, 7, 8 वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।
  • इनके लिए 8, 17 व 26 तारीखे और शनिवार और शुक्रवार के दिन शुभ रहते हैं।
  •  हल्का नीला व काल रंग अनुकूल होते हैं
  • आपके लिए शुभ रंग  हल्का नीला और काला  हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date

  • शुभ वर्ष –             2024 इत्यादि।
  • शुभ महीना –      अक्टूबर , नवम्बर 
  • शुभ दिन –           शनिवार बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार
  • शुभ दिनांक –      8,17 तथा 26 तिथियां
  • शुभ रंग –             हल्का पीला व लाल

अन्य मूलांक जानने के लिए 123456789 पर क्लिक करें

Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


Contact for Astro Services

9 thoughts on “Moolank 8 | मूलांक 8 | भाग्यांक जन्मांक आठ के जीवन का रहस्य”

  1. Mera date of birth 08.01.1963 hey time 18.30 p.m janam place kolkata West Bengal hey meyne opal aur panna dharan kiya hua hoon aur mera koi byapaar bi nai chal raha hey koi kahta hey ki kala jadoo kiya hey to kya mey sulemani kala hakik pahan sakta hoon kya kripya marga darshan karey.

  2. name Deepak , dob. 10.11.1985, time. 19.00 city delhi,
    question . mera khud ka apna ghar makkan hoga, meri pakki nokri hogi , mujhey ladka parapt hoga

  3. Pinky Khetpal

    Dear Sir,
    Your prediction are almost true. My Date of Birth is 26/05/1975 and time of birth is 8.30 p.m. at Vadodara, Gujarat. From last two years my family life became imbalance. Can you suggest me when my life become peaceful and stable. Thanks.

  4. My name is tanu agrawal
    My dob is 08.02.81
    Birthplace saharanpur
    my family life has became imbalance. Can you suggest me when my life become peaceful and stable
    Thankyou

  5. sanjay yadu

    आपका भविष्यवाणी 80 प्रतिशत मुझसे मेल खाता है।
    जानकारी के लिए धन्यवाद

  6. I want to go into politics and I like politics a lot and now my village elections will start in next few months (November to December) so I have to get elected. My date of birth is 10.01.1990 Time 3.45 am Birth Village Narayangaon, Junnar District , Pune

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *