Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्य

      Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्य   Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्यअंकशास्त्र ( Numerology ) में मूलांक 6 के अधिष्ठाता ग्रह शुक्र / Venus हैं इसलिए मूलांक षष्ठ ( Six) के व्यक्तियों पर शुक्र ग्रह के विशेषताओं का विशेष प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, और 24 को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और आप मृत्युपर्यंत 6 अंक से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहेंगे। मूलांक 6 वाले चित्रकला ( Art) संगीत ( Music)  और साहित्य ( Literature)  में बहुत रूचि रखते है।

मूलांक 6 की स्वाभाविक विशेषताएं | Characteristics of Moolank 6

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र ( Venus ) है शुक्र सुंदरता, भोग, विलास, प्रेम एवं शान्ति का कारक है। मूलांक 6 वाले व्यक्ति का शरीर मनोहर ( Attractive)  होता है उसे देखने वाले देखते ही रह जाते है। आप देखने में सुंदर एवं अत्यंत ही आकर्षक होते हैं। जिस स्त्री का मूलांक 6 होता है वह बहुत ही सुंदर और मनमोहक होती हैं। मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र का सम्बन्ध दैत्य गुरू शुक्राचार्य से है। शुक्र ग्रह मुख्यतः मुख्यत: भोग का कारक है। इस मूलांक के व्यक्तियों में “खाओ पियो और मस्त रहो”  वाली बात चरितार्थ होती है।

आप कला प्रेमी और सौंदर्य के पुजारी होते है। आप महंगे वस्त्र के शौकीन होते है। आपको ब्रांडेड कपडा पहनना ही अच्छा लगता है। यही आप अंतःवस्त्र ( Innear Wear ) भी ब्रांडेड ही पहनना पसन्द करते है। भौतिक सुख ही वास्तविक सुख है ऐसा आपका सोचना है। आप विश्वसनीय व्यक्ति होंगे। आप कोई भी काम शांति प्रिय होकर करना चाहते है।
मूलांक 6 वाले स्वस्थ, दीर्घायु, और खुश मिजाज होते हैं। मूलांक 6 वाले जातक में दूसरों को आकर्षित करने का गुण जितना होता है, उतना अन्य किसी भी मूलांक में नहीं होता। आप शीघ्र ही अनजान व्यक्तियों के साथ घुल-मिल जाते है । मूलांक 6 वाले व्यक्ति मिलनसार होते है और इसी कारण आप परिवार तथा समाज में लोकप्रिय होते है ।
आपकी अधिक रूचि अन्य सुन्दर व्यक्तियों एवं वैसी वस्तुओं में अधिक होती है जो दिखने में सेक्सी ( Sexy) लगे । विपरीत लिग ( Opposite Sex) अथवा स्त्री को प्रभावित करने करने की आपमें विशेष शक्ति होती है। मूलांक 6 वाले जातक यदि पुरुष है तो आपका मन सुदंर और मनमोहक स्त्रियों को पाने के लिए हमेशा लालायित रहता है और वैसी स्त्रियों से दोस्ती के लिए आप कुछ करने के लिए तैयार रहते है। इस कारण इनका सुन्दर स्त्रियों से सम्पर्क रहता है। ठीक इसके विपरीत यदि आप स्त्री है और आपका मूलांक 6 है तो आप का मन हमेशा सुंदर पुरुष को प्राप्त करने में लगा रहता है।

Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्य

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

मूलांक 6 वाले व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सामान्यतः सुखमय व्यतीत होता है। आप रति क्रीड़ा ( Bed Romance)  में अत्यंत ही माहिर होते हैं। इस कारण वैवाहिक सम्बन्ध ( Marriage Life)  में मिठास बनी रहती है। परन्तु यदि आपको अपने वैवाहिक सुख में कमी महसूस होती है तो आपके दाम्पत्य जीवन में तूफ़ान आ सकता है।
आपको विरह की अग्नि में जलना भी पड़ सकता है। यदि किसी कारण जीवन साथी के साथ अविश्वास पैदा जो जाय तो वैवाहिक जीवन कष्टप्रद भी हो जाता है।
प्रत्येक वस्तु को सुचारू रूप से सजाना सवारना आपका नित्यकर्म होता है । यहाँ तक कि आप अपने को सजाने संवारने पर भी घंटो लगा देते हैँ। आप अपने घर को पूर्ण रूप से व्यवस्थित रखना चाहते है। आप घर के सोफे तथा अन्य फर्नीचर भी पूरा सजा कर रखते है ।

घर में कई बार साफ़ सफाई को लेकर एक दूसरे के प्रति आरोप प्रत्यारोप के कारण परेशानी भी होती है। मूलांक 6 वालों को भाइयों बहनो और परिवार के अन्य सदस्यो के साथ कुछ मतभेद का सामना करना पड़ता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी खासकर उसके पढाई को लेकर। माता पिता का प्यार और स्नेह मिलता रहेगा।

Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्य

मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति | Economic Status of Moolank 6

यदि आपके आर्थिक स्थिति की बात करे तो आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढाव होते हुए देखा गया है। आप आय से अधिक खर्च करते है और यह खर्च मुख्यतः भौतिक सुख, भोग विलास को लेकर होता है। आप अपने मेहनत के अनुरूप धनोपार्जन करते है।

मूलांक 6 वालो का स्वास्थ्य । Health of  Moolank 6

मूलांक 6 वाले जातक का शरीर आकर्षक होता है। आपमें शारीरिक शक्ति तो अच्छी होती है परन्तु आत्म शक्ति की कमी होती है। आपको गला, नाक फ़ेफ़ड़े, छाती व गुप्त रोगों के होने की प्रबल संभावना रहती है। इनके अलावा शुगर, शुक्राणु या हृदय ( Heart Disease)  से सम्बंधित रोग भी हो सकता है।
मूलांक 6 वालों के लिए अनियमित रक्त-संचार, दिल का धड़कना इत्यादि एक समस्या बन जाती है। मूलांक 6 वालों का मन विपरीत लिंगो के प्रति बना रहता है इस कारण कई बार इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलता है आप गुप्त तथा एड्स जैसे घातक रोग के चपेट में आ सकते है।

मूलांक 6 वालों की शिक्षा | Education of Moolank 6

वैसे देखे तो शिक्षा के प्रति आपकी बहुत ज्यादा रूचि नहीं होती है। आप मेहनत के बल पर उत्तम शिक्षा प्राप्त करते है। आपमें अपने विचारों को मूर्त रूप देने की पूर्ण रूप से सक्षम नहीं होते है। इस कारण कई बार शिक्षा में ब्रेक होते हुए भी देखे गए हैं। लेकिन संगीत एवं चित्रकला में आपकी अच्छी रुचि होती है।

मूलांक 6 वालो का कार्यक्षेत्र | Profession of Moolank 6

यदि आपके कार्यक्षेत्र ( Profession ) के सम्बन्ध विचार करे तो मूलांक 6 वाले जातक संगीत, कला, होटल कंप्यूटर इत्यादि से जुडे कामों में मूलांक 6 वाले अच्छा कर सकते हैं। फ़िल्म, नाटक, रंगमंच, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान आदि से संबंधित काम करना आपके लिए शुभ रहेगा। वस्त्रों का व्यवसाय करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नेता-अभिनेता, लेखक,केमिस्ट,जन सम्पर्क अधिकारी भी बन सकते है। आप एक उत्तम अधिकारी ( IAS IPS )  के पद पर काम कर सकते है। आप उस स्थल पर काम करना पसंद करते है जहां सभी प्रकार के सुख सुविधा मिले।

Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्य

मूलांक 6 की कमजोरी | Weakness of Moolank 6

  • आप अपना अधिकांश समय स्मार्ट दिखने में व्यतीत करते है।
  • आप बाह्य सुंदरता को ज्यादा महत्त्व देती है यह क्षणिक आनन्ददायक है अतः आतंरिक सुंदरता पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा।
  • केवल भोग विलास ही जिंदगी नहीं है समाज और परिवार को समझने की कोशिश करे।
  • गप्प सप्प में समय को व्यर्थ न गवाये।
  • समय को न पहचानना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

मूलांक 6 वालों के लिए उत्तम सलाह | Best Advice for Moolank 6

  • आपको शुक्र ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
  • माता दुर्गा की उपासना करने से आपकी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
  • प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
  • धूम्रपान करना एवं शराब का सेवन इनके लिए बहुत हानिपृद है
  • आपके लिए शुभ दिशा है दक्षिण – पूर्व अर्थात अग्नि कोण ।
  • आपके लिए शुभ धातु (Metal) है चांदी | silver.
  • आपके लिए मूलांक 2,3 6 तथा 9 वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।
  • आपके लिए शुभ रंग सफेद तथा नीला हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date

  • शुभ वर्ष –           2022 इत्यादि।
  • शुभ महीना –     जून अगस्त
  • शुभ दिन –         सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार
  • शुभ दिनांक –    6, 15 तथा 24 तिथियां
  • शुभ रंग –           सफेद तथा नीला

अन्य मूलांक जानने के लिए 123456789 पर क्लिक करें

Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


 

3 thoughts on “Moolank 6 | मूलांक 6 | भाग्यांक जन्मांक षष्ठ के जीवन का रहस्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *