Ketu Transit 2023-25 | कन्या में केतु गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

Ketu Transit 2023-25 | कन्या में केतु गोचर का मेष राशि पर प्रभाव. केतु ग्रह गोचर में 30 अक्टूबर 2023 से लेकर मई 2025 तक कन्या राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के तुला राशि से कन्या में परिवर्तन से मेष राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, माता-पिता, शिक्षा, परिवार, भाई-बंधू, तथा दाम्पत्य जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा।

Ketu Transit 2023-25| कन्या में केतु गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि वाले जातक के लिए यह गोचर षष्ठ भाव में हो रहा है। किसी भी व्यक्ति की जन्मकुंडली में षष्ठ भाव रोग, दुःख, कर्ज, नौकर, पराधीनता, नौकरी,शत्रु, शस्त्र, सबंधो में मामा, मौसी इत्यादि का होता है।

यदि इस समय कोई केश मुकदमा चल रहा है तो सफलता के बहुत चांस है । विवाद और झगड़ों से मुक्ति मिल सकती है । केतु इस समय आपको साहस प्रदान करेगा। आप अपने दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे। यदि कोई कर्ज चल रहा है तो संभव है कि आपको अपने कर्ज से मुक्ति मिल जाए।

Ketu Transit 2023,2024,2025 | व्यवसाय

यदि आपको व्यवसाय (Business) से संबंधित कोई परेशानी हो रही है, तो निश्चित ही आप इसका प्रभावकारी समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे। यदि नौकरी कर रहे है और नौकरी चेंज करना चाह रहे है तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। अधिकारियो से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

जो छात्र कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी केतु का गोचर शुभ परिणाम प्रदान करने की स्थिति में होगा अतः आपको चाहिए की अपनी तैयारी तेज कर दें। जो छात्र विदेश की शिक्षा प्राप्त करना चाह रहा है है तो उसके लिए यह बहुत ही बढ़िया अवसर है। विदेश जाने के लिए आप अपना प्रयास तेज कर दीजिये सफलता जरूर मिलेगी।

आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। योग और प्रणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले तो अच्छा रहेगा। दिल की बिमारी से सावधान रहे ।

केतु गोचर 2023, 2024 & 2025 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष राशि वृष राशि मिथुन राशि कर्क राशि
सिंह राशि कन्या राशि तुला राशि वृश्चिक राशि
धनु राशि मकर राशि कुम्भ राशि मीन राशि

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *