Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर से तुला राशि पर प्रभाव

Ketu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर से तुला राशि पर प्रभावKetu Transit Leo 2025-26 | सिंह में केतु गोचर से तुला राशि पर प्रभाव.केतु ग्रह गोचर में 30 मई 2025 से लेकर 25 नवम्बर 2026 तक सिंह राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के कन्या  राशि से सिंह में परिवर्तन से तुला राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, माता-पिता, शिक्षा, परिवार, भाई-बंधू, तथा दाम्पत्य जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा।

Ketu Transit in Leo 2025-26 | तुला राशि पर प्रभाव

जो जातक तुला राशि के है उनके लिए केतु का संचार जातक की जन्मकुंडली में ग्यारहवें भाव में हो रहा है। यह स्थान लाभ और इच्छापूर्ति का है। केतु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने से इच्छापूर्ति तो होगी किन्तु अपेक्षा से कुछ कम हालांकि इस समय आपमें जितना है उसी में संतोष का अनुभव करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा और यह ठीक भी है। केतु के शुभ प्रभाव से आपके अंदर बौद्धिकता का सृजन होगा तथा ज्ञान और धन में वृद्धि की संभावना बढ़ जायेगी। क्या आपके कुंडली में धन योग है

केतु गोचर से अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। मित्र मंडली के साथ मौज-मस्ती करेंगे। अपने बौद्धिक ज्ञान के कारण आप उन्नति प्राप्त करेंगे तथा लोग पसन्द भी करेंगे।

यदि जन्मकुंडली में केतु की दशा अन्तर्दशा चल रही है तो प्रेम तथा सेक्स के प्रति झुकाव बढ़ेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर ही कोई कार्य करे तो अच्छा रहेगा अन्यथा बदनामी हो सकती है। योग तथा गणपति का ध्यान सभी समस्याओ का हल हो सकता है।

Ketu Transit | केतु गोचर 2025-26 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष राशि वृष राशि मिथुन राशि कर्क राशि
सिंह राशि कन्या राशि  तुला राशि वृश्चिक राशि
धनु राशि मकर राशि कुम्भ राशि मीन राशि

Leave A Comment