Ketu Transit Leo 2025-26 | केतु गोचर से सिंह राशि पर प्रभाव
Ketu Transit Leo 2025-26 | केतु गोचर से सिंह राशि पर प्रभाव. केतु ग्रह गोचर में 30 मई 2025 से लेकर 25 नवम्बर 2026 तक सिंह राशि में भ्रमण करेगा । केतु ग्रह की गति वक्री होती है (जानें ! ग्रह क्यों होते हैं वक्री ?) । आइये जानते है कि केतु ग्रह के कन्या राशि से सिंह में परिवर्तन से सिंह राशि वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा व्यवसाय, धन, माता-पिता, शिक्षा, परिवार, भाई-बंधू, तथा दाम्पत्य जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा।।
Ketu Transit 2025-26 | सिंह राशि पर प्रभाव
जो जातक सिंह राशि के है उनके लिए केतु ग्रह का संचार प्रथम भाव में होगा। इस समय जातक व्यक्तिगत, सामाजिक अथवा पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण एहसास तो होगा परन्तु उसे निभाने में अपने आप को असमर्थ महशुस करेगा। सर्वप्रथम तो जातक अपने स्वास्थ्य तथा दाम्पत्य जीवन के प्रति सावधान रहे। केतु गोचर से यौन सुख प्रभावित होगा।
आप के व्यवहार में स्वाभाविक परिवर्तन होगा जो किसी को अच्छा लगेगा तो किसी को अच्छा नही लगेगा। यह स्थिति खासकर दाम्पत्य जीवन को ज्यादा प्रभावित करेगा अतः अपने जीवन साथी की भावना का आदर करते हुए कोई निर्णय लेते है तो आपके लिए सुखद रहेगा।
इस समय निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास होगा आप स्वयं को किंकर्त्तव्यविमूढावस्था स्थिति में अपने आप को महशुस करेंगे। आप को ऐसा लगेगा की मेरे अंदर एनर्जी ही नहीं है फलस्वरूप कार्य के प्रति उत्साह भी नहीं रहेगा। इस कारण व्यवसाय और व्यक्तिगत लाइफ में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य को रुकने की प्रबल सम्भावना दिख रही है। आपका कोई भी काम निश्चित समय पर होने में दिक्क्त आ सकती है।
कुछ भी हो इस समय आपके अंदर आध्यात्मिक विकास की सम्भावनाये बढ़ जायेगी। आप मोक्ष की बात बार-बार करने लगेंगे। इस समय आप मानसिक पीड़ा तथा शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। आप ज्वर से पीड़ित हो सकते हैं। यही नहीं योग के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा हालांकि यह स्थिति आपके लिए स्वास्थ्य तथा मानसिक शांति दोनों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
केतु गोचर 2025-26 का विभिन्न राशियों पर प्रभाव