Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य

    Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य    Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य । अंकशास्त्र  ( Numerology ) में मूलांक पांच के अधिष्ठाता ग्रह बुध / Mercury  हैं इसलिए मूलांक पांच के व्यक्तियों पर बुध ग्रह के विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, और 23  को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और आप मृत्युपर्यंत 5 अंक से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहेंगे।

मूलांक 5 की स्वाभाविक विशेषताएं | Characteristics of Moolank 5

मूलांक 5 का संरक्षक ग्रह बुध है। ज्योतिष में बुध “बुद्धि”  का कारक है। इस मूलांक के व्यक्ति प्रसन्न रहना चाहते है। ऐसा व्यक्ति झगड़ा करना पसंद नहीं करता है। इस मूलांक वाला व्यक्ति विलक्षण प्रतिभा से युक्त होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही तार्किक होता है।

इस मूलांक वाले व्यक्ति निर्णय लेने मे निपुण होते है। ऐसे व्यक्ति परिश्रम करने से करने से बचते है। आप बहुत ही आसानी से धन कमाने  की कोशिश करते है। आप हमेशा धनोपार्जन के नये रास्ते और तरीके खोजने का की कोशिश करते रहते है। आप दोहरी नीति के धनि व्यक्ति होंगे। कई बार तो आप करे या न करे के भवर जाल में भी झूलते रहते है।

आप अपने आपको परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं। मूलांक 5 वाले व्यक्ति किसी विषय को लेकर ज्यादा गम्भीर नहीं होते। आप न तो ज्यादा देर तक खुश रह सकते है और न ही ज्यादा देर तक दुखी रह सकते है।

Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

आपका पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत  होता है।  आपको अपने भाइयों, बहनो  और परिजनों के साथ रिश्ता सामान्य बना रहेगा। आप के मित्र जल्दी बनते है। और उन्हें भूल में देर नही लगती वैसे आप भूलना नही चाहते है। मित्रों से आपको उतना लाभ नही मिलता जितना अन्य को मिलता है।

आपका वैवाहिक सम्बन्ध ठीक होगा। अधिक मिलनसार स्वभाव के होने के कारण महिला मित्र भी  अधिक होते हैं। परन्तु  मूलांक 5 वालों के प्रेम सम्बन्ध ( Love Relation ) स्थायी नहीं रहता।  आपके दो विवाह की भी संभावनाए बानी रहती हैं।  संतान को लेकर कुछ चिंताएं बनी रहेगी।  ससुराल  पक्ष से आपका रिश्ता सामान्य बना रहेगा।

आपके शरीर में  पीड़ा तथा तनाव हो सकता है। आप अनिद्रा के शिकार हो सकते है।  शरीर में  बदहजमी, सिर दर्द, नाक व आंखों की तकलीफ़ हो सकती है।

Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य

आपकी शिक्षा | Your Education

आप पढाई करेंगे कई बार यह भी देखा गया है कि मूलांक 5 वाले पूरी उम्र कुछ न कुछ पढाई करते ही रहते है। अगर कोई विपरीत परिस्थिति न हो तो आप अपनी पढाई पूरा करेंगे। यदि आप अन्वेषणात्मक पढाई ( Research Oriented study )करते है तो आपको लाभ मिलेगा।  आपकी रूचि वाणिज्य विषय में होगी। अर्थात आप B Com M Com इत्यादि करे तो अच्छा रहेगा। आप management की पढाई कर सकते है।

आप कई भाषाओं के जानकार होते हैं।  यदि आपकी शिक्षा कम भी रह जाती है तो भी आप समाज तथा परिवार में बुद्धिमान ही कहलाते हैं। धार्मिक ग्रंथों तथा गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करने में रूचि रखते है।  आप ज्योतिषी (Astrology) का भी कार्य कर सकते है।

कार्यक्षेत्र | Profession

आप शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़कर अच्छा काम कर सकते है और इस क्षेत्र में एक नये मुकाम हासिल कर सकते है। आप अपने लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते है इसमें कोई संदेह नहीं है। आप निरंतर अपने काम में लगे रहते है और नये-नये परिवर्तन तथा आविष्कारों से अपने नाम को रौशन करने का प्रयास करते हैं।

आप हर काम करने से पहले कई बार सोचते है।  आप अपने कामों में नीत नवीनता लाने के लिए हमेशा कोशिश करते हैं। आप नौकरी ( job) और व्यवसाय दोनों से लाभ प्राप्त कर सकते है। आप ब्रोकर, सेल्समैन, क्लर्क तथा अध्यापक का कार्य कर सकते है। आपके जीवन का मूल रहस्य यह है अपने लक्ष्य को पाना।

मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। आप अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी,  शिक्षाविद, डाक्टर ( Doctor) पत्रकार पब्लिक रिलेशन अधिकारी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है। ज्योतिष के क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमा सकते है।

आप निर्णय तुरंत लेते है तथा कार्य को बड़ी तेजी के साथ पूर्ण करते है। आपको अपना व्यवसाय करना ज्यादा अच्छा लगता है। कई बार तो यह भी देखा गया है कि ऐसा जातक नौकरी के साथ कोई न कोई व्यवसाय भी करता है इसका मुख्य कारण यह होता है कि नौकरी  से मिलने वाली निश्चित आय से आत्मसन्तुष्टि नहीं होती। वस्तुतः व्यवसाय इनके स्वभाव में होता है।

Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य

मूलांक 5 की कमजोरी | Your Weakness

  • आप बहुत सोचते है जिसके कारण मानसिक उलझन में रहते है।  
  • आपके स्वभाव में दोहरापन रहता है यह उचित नहीं है। इसके कारण आपको नुकसान भी उठाना पड़ता है।
  • आपका स्वभाव तथा सोच सबसे अलग है यह आपके लिए तो ठीक है परन्तु सब के लिए नहीं।
  • आप स्वार्थी व्यक्ति है यह आपके ये तो ठीक है परन्तु अन्य के लिए ठीक नहीं होता।

आपके लिए उत्तम सलाह | Best Advice for you

  • आपको बुध ग्रह की उपासना करनी चाहिए
  • माता सरस्वती की उपासना सभी समस्याओं का हल है। 
  • भगवान् गणपति की उपासना तथा प्रतिदिन गणपति के द्वादश नाम का जप करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी। 
  • किसी कार्य को हल्के में लेना सबसे बड़ी कमजोरी है।
  • दूसरे के स्वभाव को समझने की कोशिश करें।
  • आपके लिए शुभ दिशा है उत्तर।
  • आपके लिए शुभ धातु (Metal) है चांदी | silver.
  • आपके लिए मूलांक 1,3 4, 5,7  वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।
  • आपके लिए शुभ रंग  हरा, सफेद रंग तथा नीला हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date

  • शुभ वर्ष          –    2021 इत्यादि।
  • शुभ महीना    –   मई , जनवरी         
  • शुभ दिन        –  बुधवार ,शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार
  • शुभ दिनांक   –  5, 14 तथा 23 तिथियां
  • शुभ रंग        –  हरा, व सफेद रंग

अन्य मूलांक जानने के लिए 123456789 पर क्लिक करें

Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


 

1 thought on “Moolank 5 | मूलांक 5 | भाग्यांक जन्मांक पांच के जीवन का रहस्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *