Solar Eclipse 2021 – वर्ष 2021 के सूर्यग्रहण की तिथि, वार, नक्षत्र, समय तथा प्रभाव

Solar Eclipse 2021 - वर्ष 2021 के सूर्यग्रहण की तिथि, वार, नक्षत्र, समय तथा प्रभावSolar Eclipse 2021 – वर्ष 2021 के सूर्यग्रहण की तिथि, वार, नक्षत्र, समय तथा प्रभाव. सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत के लोगो पर विशेष रूप से प्रभावी नहीं होगा क्योकि यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दृश्य होगा। दिनांक 10 जून 2021, दिन गुरूवार वैशाख कृष्ण अमावस्या को सूर्यग्रहण इंडिया में दृश्य नहीं होगा। यह ग्रहण शूल योग और मृगशिरा नक्षत्र में होगा।

वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा। इसके अतिरिक्त वर्ष का पहला ग्रहण अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, ग्रीनलैंड, रूस और कनाडा में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा। यह ग्रहण पूर्वोत्तर में अरुणाचल तथा जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में समाप्त होने से पहले किंचित समय के लिए दिखाई पड़ेगा हालांकि देश के अन्य भाग में इसे नहीं देखा जा सकेगा।

Solar Eclipse 2021 |सूर्य ग्रहण 2021

यह ग्रहण 10 जून 2021 को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और संध्या 6.41 बजे समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें ?

सूर्यग्रहण ख़त्म होने के बाद किसी पवित्र नदी यथा गंगा, नर्मदा, रावी, यमुना, सरस्वती, पुनपुन इत्यादि में स्नान करें। यह संभव न हो तो तालाब, कुएं या बावड़ी में स्नान करें। यदि यह भी संभव न हो तो घर पर रखे हुए तीर्थ जल मिलाकर स्नान करना चाहिए।ग्रहण के समय हमें पवित्र कार्य करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ग्रहण के सूतक तथा ग्रहण काल में व्यक्ति को अपनी इच्छापूर्ति के लिए स्नान, ध्यान, मन्त्र, स्तोत्र-पाठ, मंत्रसिद्धि, तीर्थस्नान, हवन-कीर्तन, दान इत्यादि कार्य करना चाहिए। ऐसा करने से सभी प्रकार के बाधाओं से निवृत्ति एवं सुख की प्राप्ति होती है।

सूर्यग्रहण के बाद क्या-क्या दान करें ?

ग्रहण समाप्ति होने के बाद स्वर्ण, कंबल, तेल, कपास या मच्छरदानी का दान करना चाहिए। गरीब व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए।

Solar Eclipse 2021 | सूतक एवं ग्रहणकाल में क्या नहीं करें ?

धार्मिक आस्थावान प्रवृत्ति के लोगो को अपने कल्याण के लिए सूतक एवं ग्रहणकाल में ऐसे कुछ कार्य है जिसे कभी भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण शुभ एवं अशुभ दोनों फल देता है। अतः अब आप पर निर्भर करता है कि आपने किस फल की प्राप्ति के लिए कार्य किया है।

  1. सूतक एवं ग्रहण काल में झूठ, छल-कपट, डिंग हाँकना आदि से परहेज करें ।
  2. ग्रहण काल में मन तथा बुद्धि पर पड़ने वाले कुप्रभाव से बचने के लिए जप, ध्यानादि करें ।
  3. व्यक्ति को नाख़ून काटना, बाल काटना, मूर्ति स्पर्श, निद्रा, मैथुन आदि कार्य बिल्कुल ही नहीं करें।
  4. इस काल में रति क्रिया से बचना चाहिए।
  5. ग्रहण काल में शरीर, मन तथा बुद्धि के मध्य तालमेल बनाये रखना चाहिए।
  6. मन-माने आचरण करने से मानसिक तथा बौद्धिक विकार के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी क्षय होता है। अतएव हमें अवशय ही
  7. ग्रहणकाल में मन,वचन तथा कर्म से पवित्र रहना चाहिए।
  8. इस समय बच्चे, वृद्ध,गर्भवती महिला, एवं रोगी को यथानुकूल खाना अथवा दवा लेने में कोई दोष नहीं लगता है।
  9. ग्रहण काल में भोजन अशुद्ध हो जाता है इसलिए भोजन नहीं करना चाहिए यदि ऐसा करते है तो अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित हो सकते है। ग्रहण या सूतक से पहले ही यदि सभी खाने वाले पदार्थ यथा दूध दही चटनी आचार आदि में कुश रख देते है तो यह भोजन दूषित नहीं होता है और आप पुनः इसको उपयोग में ला सकते है।

सूर्यग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष :

वाद-विवाद से बचें। क्रोध के कारण नुक्सान हो सकता है।

वृषभ :

शरीर में कहीं चोट लग सकती है ।

मिथुन :

आर्थिक परेशानी और व्यापार में नुक्सान हो सकता है संभाल कर रहें।

कर्क :

लाभ के लिए किये गए कार्यों में परेशानी।

सिंह :

व्यापार में नुक्सान हो सकता है संभल कर रहें।

कन्या :

आपके लिए शुभ रहेगा। बंधु-बांधव का सहयोग मिलेगा।

तुला :

किसी अप्रिय घटना-दुर्घटना के शिकार हो सकते है सावधानी रखें सब ठीक होगा।

वृश्चिक :

दाम्पत्य जीवन में खटास आ सकती है। पत्नी वा पत्नी को कोई गिफ्ट दें।

धनु :

आप अचानक किसी परेशानी में फंस सकते हैं ।

मकर :

यह ग्रहण संतान के लिए अशुभ फल देने वाला होगा।

कुंभ :

तनाव व मानसिक परेशानी हो सकती है।

मीन :

यात्रा में कष्ट हो सकता है आप मानसिक परेशानी के शिकार हो सकते हैं ।

मेष राशिफल 2021 वृष राशिफल 2021 मिथुन राशिफल 2021 कर्क राशिफल 2021
सिंह राशिफल 2021 कन्या राशिफल 2021 तुला राशिफल 2021 वृश्चिक राशिफल 2021
धनु राशिफल 2021 मकर राशिफल 2021 कुम्भ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *