Rashifal 2022 | राशिफल 2022 | धन, नौकरी, आध्यात्मिक विकास. नववर्ष आपके लिए शुभ और कल्याणकारी हो। आपको एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। नव वर्ष में नौ ग्रह आपको क्या-क्या फल देने वाले है यह जानने के लिए आप अवश्य ही उत्सुक होंगे। इस राशिफल से आप यह जान पाएंगे की किस कार्य के लिए नव वर्ष शुभ होगा तथा किस कार्य के लिए अशुभ। कौन सा कार्य करना चाहिए और कौन सा कार्य नहीं करना चाहिए। मेरी कोशिश होगी कि मैं अपने ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले अनेक प्रश्नों का ज्योतिष के माध्यम से उचित समाधान कर सकूं ।
यह भविष्यफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस राशिफल के माध्यम से आप धन, शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य, दाम्पत्य जीवन, संतान सुख, ऋण, प्रेम, आध्यात्मिक विकास इत्यादि से सम्बन्धित भविष्य फल जान पाएंगे। इस राशिफल से आपन निम्नलिखित प्रश्नो को जान पाएंगे यथा ———–
- वर्ष 2022 में मेरी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी ?
- भाई-बहन तथा मित्रो के साथ कैसा सम्बन्ध रहेगा ?
- विदेश या देश यात्रा सुखद रहेगा या नही ?
- क्या घर, वाहन इत्यादि का सुख मिलेगा ?
- संतान सुख कैसा रहेगा ?
- स्वास्थ्य कैसा रहेगा ?
- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा या नहीं ?
- क्या पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा ?
- क्या इस वर्ष मेरा भाग्योदय होगा ?
- नौकरी या व्यवसाय में वृद्धि होगी ?
- नौकरी में प्रमोशन मिलेगा या नहीं ?
- प्रेम विवाह होगा या नहीं?
उपर्युक्त प्रश्नो में का उत्तर आप इस राशिफल के माध्यम से जान पाएंगे तथा इस साल आपको किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उससे निपटने के लिए क्या करना चाहिए से भी आप परिचित होंगे?
Rashifal 2022 | राशिफल 2022
जन्मकुंडली में 2022 में ग्रह की स्थिति
साल के शुरुआत में वृहस्पति कुम्भ राशि में होंगे तथा 13 अप्रैल 2022 को मीन में प्रवेश करेंगे और सम्पूर्ण वर्ष इसी राशि गोचर करेंगे। शनि मकर राशि में ( Saturn Transit in Capricorn Sign ) ही रहेंगें परन्तु 29 अप्रैल को कुम्भ में जायेंगे तथा पुनः 12 जुलाई 2022 को मकर में आ जायँगे और पुरे साल इसी राशि में रहेंगे।
राहु वृष राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि होगा परन्तु 17 मार्च को राहु-केतु क्रमशः मेष और तुला में प्रवेश कर जाएगा । मंगल सम्पूर्ण वर्ष वृश्चिक राशि से मिथुन राशि के मध्य गोचर करेगा। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करते रहेगा और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा।
प्रस्तुत लेख के माध्यम से मेरा यह प्रयास रहेगा कि आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के समस्याओ पर अपना विचार प्रगट करू ताकि आपको वर्ष 2022 की योजना बनाने में मदद मिल सके। यदि आप लग्न कुंडली तथा चन्द्र कुंडली दोनों की राशियों के फल को पढ़कर कोई कार्य योजना बनाते है तो अच्छा रहेगा। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर बताया गया है।
वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2022 में होने वाली अनेनानेक घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे
मेष राशि | Aries Sign : चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ
मेष राशिफल 2022 | Aries Rashifal 2022
यदि आप मेष राशि ( Aries Sign ) के जातक है तो भविष्यफल 2022 ( Mesh Rashifal 2022 ) में कुछ विशेष फल मिलने की संभावना है। शुभ फल के साथ-साथ अशुभ फल से भी रूबरू होना पड़ेगा। इस वर्ष आपको प्रतिकूल परिस्थिति में कार्य करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत में कार्य क्षेत्र पर आपको कुछ झूठे आरोप या अपमान का सामना करना पड़ सकता है अतः सतर्क रहें और स्वस्थ्य मन से कार्य करें। पूरा मेष राशिफल पढ़े ………..
वृष राशिफल 2022 | Taurus Rashifal 2022
वृष राशि | Taurus Sign : – इ,उ,ए,ओ,व,वि,वे,वो
वर्ष आपके परिवार के लिए प्रतिकूल रहेगा, क्योंकि वर्ष की शुरुआत में आपके घर में कलह हो सकती है। यह मुश्किल स्थिति मार्च तक रहने की उम्मीद है। अप्रैल में बृहस्पति का गोचर, साथ ही बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव में, नवविवाहितों के लिए अच्छी खबर ला सकती है।
संतान का लाभ मिलेगा। आपका बच्चा आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा। प्रेमी साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन भी हो सकती है प्रेम के मामलो में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। व्यापार में पार्टनरशिप पर भरोसा जताएं। आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति भी संभव है। पूरा वृषभ राशिफल पढ़े…….
मिथुन राशिफल 2022 | Gemini Rashifal 2022
मिथुन राशि | Gemini Sign : क,कि,कु,घ,च,के,ह
घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बनाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी अतः हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें अवश्य ही मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन के लिए नए साल के शुरुआत में घर में नव संतान आगमन का संकेत मिल रहा है। घर में परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु तब जब आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे यदि ऐसा नहीं करते हैं तो सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें वही अच्छा रहेगा। पति पत्नी में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी तथा प्रेम सौन्दर्य का भाव भी एक दूसरे में बना रहेगा परन्तु तीसरी ऊर्जा का समावेश होने से मनमुटाव संभव है।
व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी और व्यापार में में नित नए-नए आइडिया का समावेश करने की जरुरत है। ई-बहनों के कैरियर में वृद्धि होगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक तथा पढ़ाई में सफलता के लिए दृढ़ निश्चय बना रहेगा। पूरा मिथुन राशिफल पढ़े…………..
कर्क राशिफल 2022 | Cancer Rashifal 2022
कर्क राशि | Cancer Sign : – ही, हु, हे, हो, डा, डी, ड, डे, डो
कर्क राशि ( Cancer Sign ) के जातकों का पारिवारिक जीवन ( Family Life ) सामान्य रूप से व्यतीत होगा, आप सभी अपनी खुशियां आपस में बांटेंगे। सभी एक दूसरे का सहयोग करेंगे। बड़े भाई के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में ठीक हो जाएगा। इतना ही नहीं जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ भी आपका विवाद हो सकता है। बच्चों की शिक्षा पर खर्च अधिक हो सकता है।
यदि आपके बच्चे काम कर रहे हैं तो उनका तबादला या स्थानांतरण ( Transfer ) ( Know Transfer Yoga in Birth Chart ) हो सकता है। आपके बच्चे किसी गलत संगत में फंस सकते हैं, इसलिए अच्छा होगा कि आप इसका ख्याल रखें। परिवार में छोटे भाई-बहनों और दोस्तों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे।
साल के अंत तक जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है या कर्ज लेकर घर लेना दोनों संभव है, अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस समय आपकी कुंडली की अंतर्दशा क्या है। साल 2022 के अंत तक आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। इस साल आप अपने मकान का सौंदर्यीकरण भी करवा सकते हैं। माता-पिता को प्रसन्न रखे खुद भी प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशिफल पूरा पढ़े………
सिंह राशिफल 2022 | Leo Rashifal 2022
सिंह राशि | Leo Sign :- म,मु,में,मो,ता,टी,टु,टे
सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन में मिश्रित फल मिलने वाला है। इस वर्ष गुरु आपके सप्तम भाव तथा अष्टम भाव में गोचर करेगा, जिससे आपको वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेगा। परन्तु अप्रैल के माह के बाद आपको परिवार के सदस्यों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने पड़ेंगे। आप संतान के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। .
सभी रिश्तों में श्रद्धा , विश्वास और सद्भाव बनाए रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास आ जाएगी। क्रोध और अविश्वास के कारण आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है । इसलिए क्रोध और अविश्वास को बीच में न आने दें । रिश्ते को सभी के दृष्टिकोण से समझने की कोशिश करें, तभी कोई निर्णय लें। सिंह राशिफल पूरा पढ़े………..
कन्या राशिफल 2022| Virgo Rashifal 2022
कन्या राशि | Virgo Sign:- टो,पा, पी, पू, ण, ठ,पे,पो
साल के प्रारम्भ में पारिवारिक जीवन में किंचित समस्याएं आने वाली है इसका मुख्य कारण है कि सप्तम भाव का स्वामी ग्रह गुरु गोचर में षष्ठ भाव में होगा अतः आपके पारिवारिक जीवन में परेशानी बनी रहेगी।यह स्थिति ज्यादा दिन तक नही रहेगा अप्रैल से गुरु के सप्तम भाव में गोचर होने से सभी समस्या स्वतः ही समाप्त हो जाएगी अतः घबराने की विशेष जरुरत नही है। अवश्य पढ़ें गुरु के कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
रिश्तो में अटूट विश्वास बनाये रखे। धैर्य रखे अचानक कोई भी रिएक्शन न दें और न ही कोई फैसला लें सब कुछ अनुकूल होगा। क्रोध तथा अविश्वास के कारण ही पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है अतः क्रोध और अविश्वास को बीच में न आने दें रिश्तो को सभी के दृष्टि से समझने की कोशिश करे तभी कोई फैसला ले। कन्या राशिफल पूरा पढ़े………..
Tula Rashifal 2022| तुला राशिफल 2022
तुला राशि | Libra Sign : – रा, री, रू, रे, ता, ति, तु, ते
तुला राशि जातक के लिए शनि चतुर्थेश और पंचमेश है इस कारण योगकारक ग्रह है और योगकारक होकर चतुर्थ स्थान में बैठा है अतः आप आपका स्थान और करियर में परिवर्तन संभव है। यह परिवर्तन घर के सदस्यों के साथ अच्छा सम्बन्ध नहीं होने के कारण भी हो सकता है। अकारण घर में क्लेश का योग बन रहा है। भाई-बहन के साथ सम्बन्धो में कड़वाहट आ सकती है। पारिवारिक सम्पति को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। इसके कारण दाम्पत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है। एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप रोज हो सकता है। तुला राशिफल पूरा पढ़े………
वृश्चिक राशिफल 2022| Scorpio 2022
वृश्चिक राशि | Scorpio Sign :- तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस साल परिवार के पुराने विवाद से निजात मिलने का योग बन रहा है। परिवार के सदस्यों के मध्य आपसी भाईचारा बना रहेगा। कारोबार में संतान अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहेंगे। अपने संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि सितंबर- अक्टूबर में उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
जुलाई से लेकर अक्टूबर तक मंगल ग्रह का षष्ठ और सप्तम भाव में गोचर में होंगे इस कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा और परिवार के मध्य मानसिक कटुता को समाप्त में सफल होंगे। शनि तृतीय भाव में गोचर कर रहे है अतः छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकती है या स्थान परिवर्तन भी संभव है। वृश्चिक राशिफल पूरा पढ़े…….
धनु राशिफल 2022| Sagittarius 2022
धनु राशि | Dhanu Sign :- ये, यो, भ ,भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ़
यह वर्ष आपको नई उचाईयों पर ले जाने वाला होगा त्रिकोण भाव का स्वामी गुरु तृतीय भाव में बैठा है और सप्तम दृष्टि से अपने भाग्य स्थान को देख रहा है। आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चो की नौकरी लग सकती है। आपका संतान व्यवसाय हेतु आपसे सहायता मांगेगा आप इसके लिए तैयार रहे तो शुभ रहेगा। यदि आपकी कुंडली में गुरु अशुभ ग्रह अथवा अशुभ भाव के स्वामी के साथ बैठा है और गुरु की दशा भी शुरू हो रही है तो सतर्क हो जाए पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। आपको घर छोड़ने की नौबत तक आ सकती है।
गुरु चतुर्थेश होकर मध्य अप्रैल मास तक आपके तृतीय भाव में होगा उस समय तक पारिवारिक परेशानी आ सकती है जमीन-जायदाद की खरीद-विक्री हो सकती है अतः कोई भी फैसला सोच समझकर अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर ही ले। धनु राशिफल पूरा पढ़े ….
मकर राशिफल 2022| Capricorn Rashifal 2022
मकर राशि | Capricorn Sign : – भो,ज,जी, खी,खू,खे,खो,ग,गी
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। आपके लिए शनि लग्नेश तथा मारकेश दोनों है और इस समय साढ़ेसाती भी चल रही है। शनि सप्तम भाव को देख भी रहा है अतः दाम्पत्य जीवन में क्लेश बढ़ेगा। इस समस्या के समाधान के लिए प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः का मानसिक जप करें सब ठीक हो जायेगा। यदि जन्म कुन्डली में शनि की महादशा या अन्तर्दशा चल रही हो तो आपको ज़्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। शनि लग्नेश तथा धनेश होकर लग्न भाव में स्थित है इसलिए इस वर्ष आपको अपने पुरुषार्थ के बल पर सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी।
आपका अहंकारी स्वभाव तथा गुस्सा पर नियंत्रण न रख पाने के कारण पारिवारिक जीवन में कड़वाहट तथा जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। छोटे भाई-बहनों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर वाद विवाद, हो सकता है। मकर राशिफल पूरा पढ़े ….
कुम्भ राशि 2022| Aquarius Rashifal 2022
कुम्भ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। राशि वा लग्न भाव का स्वामी शनि हानि स्थान में बैठा है। इस साल आप को स्वयं के गलती से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है अतः कोई भी कार्य करने से से पहले अच्छी तरह से परीक्षण कर लें। अपनी पुरानी योजनाओ को आप इस साल मूर्तरूप प्रदान कर सकते हैं। लग्न में गुरु बैठे हैं इस कारण इच्छापूर्ति के लिए जो भी कार्य करेंगे सफलता मिलेगी। इस वर्ष आप एक ऐसा कार्य करेंगे जो आपके जीवन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
दाम्पत्य जीवन में रिलेशनशिप को लेकर कड़वाहट आ सकती है।जीवनसाथी के साथ विचारों की लड़ाई हो सकती है परन्तु ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है सब अपने आप ठीक हो जाएगा। परिवार के सदस्यों और सगे सम्बन्धियों के मध्य रिश्तो में कुछ कड़वाहट आएगी। कुम्भ राशिफल पूरा पढ़े ….
मीन राशिफल 2022 | Pisces Rashifal 2022
मीन राशि | Pisces :- दि, दु, दे, दो, थ, झ, चा, ची
लग्न का स्वामी गुरु अप्रैल तक व्यय भाव में स्थित है अतः स्वास्थ्य विशेष ध्यान दें। आपकी अपनी गलती से कोई विवाद हो सकता है जिसे लेकर परेशानी हो सकती है। भाई- बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा उनसे लाभ भी होगा। परिवार के सदस्यों के ऊपर खर्च का योग बन रहा है। अपने घर में रेनोवेशन कार्य या तो करा चुके होंगे या कराने वाले होंगे। यहीं नहीं कारोबार से सम्बन्धित कोई नया कार्य हो सकता है जैसे स्थान परिवर्तन, विशेष निवेश।
आपको अपने सम्बन्थियों की ओर से ख़ुशियाँ मिलने वाली है। उनके साथ आपका ताल-मेल भी बना रहेगा। शनिदेव लाभ स्थान में बैठे अतः लाभ तो होगी परन्तु देर से या अथक परिश्रम के बाद ही। संतान पक्ष को लेकर कोई विवाद हो सकता है साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। उनके पढ़ाई के ऊपर अलग से खर्च होने वाला है। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि शनि की दशा चल रही है तो घोड़े के नाल का छल्ला पहन सकते है तथा बजरंगबाण का नियमित पाठ करें। मीन राशिफल पूरा पढ़े ….
Sir, Mera savan somvar ka vrat ghar k kisi parijan ki maut ki vajah se khandit ho gya tha..to kya him Fir se dobara vrat kr sakte hai..