Kumbh Rashifal 2020 | कुम्भ राशि वार्षिक भविष्यफल 2020

Kumbh Rashifal 2020 | कुम्भ राशि वार्षिक भविष्यफल 2020

Kumbh Rashifal 2020 | कुम्भ राशि वार्षिक भविष्यफल 2020 यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।  इस वर्ष कुम्भ राशि के जातक की जन्मकुंडली में शनि देव लग्न का स्वामी भी है आपके लाभ भाव, धनु राशि में रहेंगे परन्तु 20 जनवरी के बाद शनि आपके मकर राशि में चले जाएंगे। चूकि शनि ( Saturn ) लग्न भाव का स्वामी होकर आपके व्यय भाव में रहेंगे अतः आपको इस वर्ष शनि देव रखे हुए धन खर्च कराने में कोई कस्र नहीं छोड़ेंगे। गुरु ग्रह आपके लाभ स्थान में होंगे तथा 20 नवम्बर को व्यय स्थान में चले जाएंगे इसका फल यह होगा की आपको धन का लाभ कुछ कटौती के साथ मिल सकता है।

राहु और केतु क्रमशः पंचम तथा लाभ भाव में रहेंगे। इस कारण वाणी में विकार के साथ साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद भी हो सकता है। इसी प्रकार अन्य ग्रह मंगल, बुध शुक्र आदि भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करेंगे और उसका प्रभाव आपके जीवन यात्रा पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ने वाला है।

अवश्य पढ़े ! कुम्भ राशिफल 2021

प्रस्तुत लेख को पढने से आपको अपने भविष्य की योजना बनाने में अवश्य ही मदद मिलेगी। आपको लग्न कुंडली तथा चन्द्र कुंडली दोनों की राशियों के फल को पढ़कर कोई कार्य योजना बनाना चाहिए। यह भविष्यफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर दिया गया है। इस भविष्यफल को पढ़ने के बाद आप साल 2020 में होने वाली घटनाओं से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और मेरा विश्वास है की आपको नए साल की योजना बनाने में सफलता होंगे।

Kumbh Rashifal | कुम्भ राशिफल 2020

पारिवारिक जीवन | Family Life

इस साल आप पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद लेने की स्थिति में होंगे क्योकि पंचम तथा चतुर्थ भाव पर गुरु की दृष्टि है। इस अवधि में आप मौज-मस्ती व शौक पूर्ति के लिए धन ख़र्च करेंगे। आप नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। परिवार के साथ आप यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक स्थल से जुड़ी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है लेकिन इसके लिए आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता लेना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।कुम्भ राशिफल 2017

Kumbh Rashifal 2020

नौकरी | Service

कुंभ राशि के जातक को साल के प्रारम्भ में ही नौकरी में कटु अनुभव का सामना करना पर सकता है। साल का प्रथम महीना आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन भी सम्भव है। आपकी नौकरी छूट भी सकती है। यदि बहुत दिन से एक ही स्थान में है तो आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है।  यदि अभिनेता और अभिनेत्री बनना चाहते है तो पढ़े ? 

जून-जुलाई महीना में विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। संस्था प्रमुख के साथ मधुर सम्बन्ध बनाकर रखने में ही बुद्धिमानी है। यदि प्रमोशन के सम्बन्ध में सोच रहे हैं तो हो सकता है की आपको इन्तजार करना पड़े। आप अपने कार्य से जाने जाएंगे।

यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इन्तजार करना पड़ेगा ही यदि कुंडली में मंगल की दशा या अंतर्दशा चल रही है तो नौकरी मिलने का चांस बढ़ जाएगा।

कार्यस्थल पर आपको कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी जा सकती है और इस जिम्मेदारी का वहन आपको पुरे तन-मन और धन से करना चाहिए क्योकि यही कार्य आपको उचाईयो पर ले जा सकता है। आपके उत्तम कार्य प्रदर्शन से आपकी प्रशंसा होगी और यदि निजी प्राइवेट नौकरी कर रहे है तो वेतन बृद्धि भी सम्भव है। जो जातक विदेश में जाकर नौकरी ( foreign travel and  settlement)  करने के लिए प्रयासरत हैं तो उनको इस वर्ष सफलता मिल सकती है।

Kumbh Rashifal 2020

आर्थिक स्थिति | Wealth 

इस वर्ष धन के मामलों में आपको ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है थोड़े विलम्ब ही सही धन का आना जाना सब कुछ अपने आप होने लगेगा। इस साल आप का खर्च भी बढेगा क्योंकि खर्च का स्वामी शनि आपके लाभ भाव में बैठे हैं परन्तु यह न सोचे कि केवल खर्च ही खर्च होगा आप जितना खर्च करेंगे उसी के अनुसार लाभ भी होगा अर्थात् आप जितना इन्वेस्टमेंट करेंगे उतना फायदा होगा।

आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी तथा अनेक स्रोंतो से धन आने की उम्मीद है। आप अपने अंदर बचत करने की प्रवृत्ति का विकास करे तो अच्छा रहेगा परन्तु जहाँ भी जरुरत हो, वहाँ अवश्य ही ख़र्च करें। यदि आपका पैसा कही धरोहर के रूप में है तो वह वापस मिल सकता है।

आपको अपने संतान के ऊपर या प्रेमिका के ऊपर खर्च करना पडेगा। यदि आप कही निवेश करने के लिए सोच रहे है तो किसी निवेशक की जरूर ही सलाह ले तो अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा। यदि धन को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमे सफलता मिल सकता है।

व्यवसाय | Business 

कुम्भ राशि के जातक यदि व्यवसाय कर रहे हैं तो साल के शुरुआत में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर कार्य करने वाले मजदुर को लेकर आप दुखी रह सकते है। पार्टनरशिप में यदि आप कोई कार्य कर रहे है तो धोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है परन्तु ज्यादा घबराने की जरूरत नही है सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा । साल के दूसरे भाग में आपको व्यापार से जुड़ीं कुछ समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

Kumbh Rashifal 2020

स्वास्थ्य | Health

यदि स्वास्थ्य की बात करे तो इस इस साल आपको मुख्यतः सर्दी खाँसी से ज्यादा जूझना पड़ेगा। पुरे साल प्रत्येक महीना में 22 तारीख से 29 तारीख तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे सभी समस्याएं स्वयं ही हल हो जायेगी इसके लिए खान पान पर विशेष ध्यान रखे तो अच्छा रहेगा।

अपने एनर्जी लेवल को बढ़ा ले नहीं तो आपको हमेशा लगते रहेगा की हम बीमार है हम बीमार है नतीजा आपको हॉस्पिटल जाना ही पडेगा सभी टेस्ट होगा निकलेगा कुछ नहीं केवल परेशान रहेंगे इस से निजात पाने के लिए चींटी को आटा या पछियों को सतनाजा खिलाये सब ठीक हो जाएगा।

अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित योग व प्राणायाम का सहारा ले तो अच्छा रहेगा। पार्क में भ्रमण करना भी लाभदायक रहेगा।

शिक्षा और प्रतियोगिता | Education and Competition

यदि आप छात्र रूप में है तो वर्ष 2020 में आपको शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इस साल डांस, संगीत अथवा सिनेमा आदि से जुड़े संस्थान में प्रवेश लेने का योग बन रहा है। आपका ध्यान संगीत आदि शिक्षा में लगा रहेगा। इस वर्ष आपको कोई बड़ी सफलता अथवा मनोनुकूल इच्छा की पूर्ति होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा है यदि कोई रिसर्च का कार्य कर रहा है तो आपको कुछ नई उपलब्धिया मिल सकती है।

आपकी एकाग्रता में व्यवधान आ सकता है, आपको विषयों को बार बार पढना पड़ेगा तब कही समझ में आएगा, आपमें आलस्यपन बढ़ेगा परन्तु आपको इससे बचना ही होगा नहीं तो इस वर्ष मिलने वाले शुभ परिणाम में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए समय कमोबेश अनुकूल है। जो छात्र विदेश में जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

प्रेम संबंध | Love Relationship

यदि प्रेम की बात की जाए तो प्रेम संबंधों ( love relationship) के लिए इस वर्ष आपका प्रेम नव पल्लव के समान कोमल और मनमोहक होगा । सहज और अचानक प्रेमानुभूति आपके रोम रोम को पुलकित कर देगा । आप समझ भी नहीं पायेंगे की मेरे अन्दर क्या हो रहा है। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2020 अत्यंत अनुकूल है। मौज मस्ती करने के लिए आपको पूरा मौका मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध का शुरुआत आपके कार्यस्थल पर भी हो सकता है परन्तु एक हिदायत वांछनीय है बचपना जैसा व्यवहार न करे तो ठीक रहेगा अन्यथा सामाजिक अपमान का भी सामना करना पर सकता है।  जानें ! शनि का गोचर 2021 में आपको क्या देने वाला है ?

क्या करें क्या न करें | What to do or not

  1. आपके राशि का स्वामी ग्रह शनि देव है अतः शनि मंदिर में तेल चढ़ाना आपके लिए बहुत ही शुभ होगा ऐसा करने से रुके हुए सभी कार्य पूरा होने की स्थिति में आ जाएगा।
  2. शनिवार के दिन पीपल में जल देना न भूले।
  3. ॐ शं शनैश्चराय नमः का मानस पाठ करना आपके लिए कल्याणप्रद होगा।
  4. गुस्सा को काबू में रखना श्रेयस्कर होगा।
  5. शनि के प्रकोप से बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करे तो उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
  6. शनि न्याय के देवता है अतः गलत काम तथा झूठ, छल-कपट व बेईमानी करने से बचे आपके लिए अच्छा रहेगा।
  7. खाने में काली उड़द, काले चने अथवा काली मिर्च का अधिक प्रयोग करना फायदेमंद होगा।
  8. न्याय का सम्मान करे आपके लिए अच्छा रहेगा।
मेष राशिफल 2021 वृष राशिफल 2021 मिथुनराशिफल 2021 कर्क राशिफल 2021 सिंह राशिफल 2021 कन्या राशिफल 2021
तुला राशिफल 2021 वृश्चिक राशि 2021 धनु राशिफल 2021 मकर राशिफल 2021 कुम्भ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

5 thoughts on “Kumbh Rashifal 2020 | कुम्भ राशि वार्षिक भविष्यफल 2020”

  1. Sir,
    My name is ashwani i am born on 21 jan 1981 at 00:45. I just like to know wether i shouls wear neelam ratan or not because i had gone through many problem specially job. I stayed out of job twice for one year each. At present too i am out of job. I cant get any thing easliy and every thing i start to do bring lot of hurdels. My friends who studied with me reached at good level and me again on scratch. My monetry condition is too not good moreover i have lot of mental pressure. I always face problems in my job either i get low profile job or salary stagency likewise.Sir pls guide me.i will be thankul if i can have ur detailed reply in my mail. Pls sir help me.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *