मंगल का धनु में गोचर फल 2023 | Mars Transit Sagittarius 2023

मंगल का धनु में गोचर फल 2023 | Mars Transit Sagittarius 2023.  28 दिसम्बर 2023, को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है इस समय मंगल गोचर में वृश्चिक राशि तथा ज्येष्ठा नक्षत्र से वृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा । धनु राशि गुरु की राशि है गुरु मंगल का मित्र ग्रह है अतः धनु भी मित्र राशि हुआ इस कारण निश्चित ही जातक को सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी ।

जातक के अंदर ज्ञान-विज्ञानं का संचार होगा।  यह भी कहा जा सकता है कि मंगल की यह यात्रा अपने ज्ञान तथा आध्यात्मिकता के प्रति उत्साह, रोमांच और साहस से भरपूर होगा। क्योंकि अपने मित्र के घर में मंगल अपने स्वाभाविक गुण के अनुसार अवश्य ही फल प्रदान करेगा।  मंगल गोचर में चन्द्रमा से 3,6 तथा 11वें भाव में शुभ फल प्रदान करता हैं। मंगल का गोचर फल चन्द्रमा तथा लग्न दोनों से देखना चाहिए।

मंगल गोचर 2023 | मेष राशि फल | Aries Sign

इस समय मेष राशि वालों की जन्मकुंडली में मंगल का संचार भाग्य स्थान ( Fortune House)  पर हो रहा है । मंगल लग्नेश तथा अष्टमेश होकर भाग्य स्थान में है। अष्टमेश होने के कारण आपको भाग्य वृद्धि के लिए बहुत मेहनत करना पड़ेगा। भाग्यवादी न बने कर्मशील बने।

इस समय पूजा-पाठ तथा आध्यात्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।  कोई धार्मिक अनुष्ठान में सम्म्लित होने का मौक़ा मिलेगा।  पिताजी से धन लाभ का योग बन रहा है। पिताजी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है अतः उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बड़ो का पूर्ण सहयोग मिलते रहेगा। यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। आय और व्यय दोनों समान रूप से रहेगा।

मंगल का धनु में गोचर फल 2023 | Mars Transit Sagittarius 2023

मंगल का द्वादश भाव में फल | Mars in Twelfth House 

मंगल गोचर | वृष राशि फल | Taurus Sign

इस समय मंगल जन्म लग्न या राशि से अष्टम स्थान पर गोचर कर रहा है। दुर्घटना का संकेत दे रहा है यदि वाहन चलाते हैं तो सचेत रहे आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं अतः इससे बचने के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।  अनियोजित खर्च बढ़ेगा जो मानसिक तनाव का कारण हो सकता है।  पत्नी धन का लाभ मिल सकता है।

पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।  धन का लाभ होगा परन्तु जल्द बाजी न करे। वाद-विवाद से बचें इस कारण कार्यस्थल पर मनमुटाव हो सकता है। मंगल द्वादशेश है इस कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आएंगी।  इस समय अपनी पत्नी या पति के प्रति  स्वभाव में क्रोध और उत्तेजना का संचार बढ़ जायेगा अतः बुद्धि और विवेक से काम करे अन्यथा आपस में मारपीट भी हो सकती है। परिवार में शांति और संयम बनाए रखे। जोश में आकर होश न खोए।  मंगलवार का व्रत करे

मंगल गोचर 2023| मिथुन राशि फल | Gemini Sign

मिथुन राशि वालों की कुंडली में मंगल का गोचर  सप्तम भाव अर्थात विवाह भाव में हो रहा है। मंगल का लाभेश होने के कारण दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेंगी रोमांस अपनी चरम सीमा पर होगा।  यह मौका है आप को अपने प्यार का इजहार करने का। परन्तु यह सब होशहबास में होना चाहिए अन्यथा जोश में सब कुछ नष्ट हो सकता है क्योकि मंगल लाभेश के साथ साथ षष्ठेश भी है अतः लड़ाई-झगड़ा यदि पहले से चल रहा है तो यह कोर्ट तक पहुंच सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए बुद्धि चातुर्यता का सहारा लेना ही अच्छा  रहेगा

प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद सामने आ सकते हैं इस विवाद को कोर्ट-कचहरी में नही जाने दे तो अच्छा रहेगा किसी भी तरीके से कोर्ट से बाहर ही सुलझाना सही होगा। ( मंगल का एकादश भाव में फल ) साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है तो संभल जाइए मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में खतरा मोल न लें नही तो नुकसान हो सकता है।

मंगल गोचर 2023| कर्क राशि का फल | Cancer Sign

कर्क राशि वाले के लिए मंगल का गोचर छठे भाव पर हो रहा है।  इस स्थान मंगल शुभफल प्रदान करता है। यदि कोई केश मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है । यदि लोन लेने की प्रक्रिया चल रही है तो शीघ्र ही आपका काम हो जायेगा। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे।

रिश्तों की अहमियत समझें तथा में पारदर्शिता बनाये रखें यदि कोई गुप्त बातें आपके जीवन में चल रही है तो वह सामने आ सकती है। ऋण वापसी करने में समर्थ हो सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो विवाद से बचना ही अच्छा रहेगा।  यदि आप किसी से प्यार कर रहे है तो संभल जाइए प्यार में खटास या ब्रेक हो सकता है।

मंगल गोचर 2023| सिंह राशि फल | Leo Sign

मंगल गोचर में आपकी जन्मराशि अथवा लग्न से पंचम भाव पर भ्रमण कर रहा है । पंचम स्थान का मंगल बहुत अच्छा फल नहीं करता है। यदि महिला है और गर्भवती ( Pregnant )  है तो यह दो महीना संभलकर रहे अन्यथा गर्भपात हो सकता है । इससे बचने के लिए हनुमान जी आराधना करे। जन्मकुंडली में मंगल इस स्थान में प्रेम संबंधों ( Love Relationship) में कड़वाहट पैदा करता है। आप जिस स्थान में कार्य कर रहे हैं वहीं पर प्यार मोहब्बत का सिलसिला शुरू हो सकता है और बदनामी भी हो सकती है।

तकनीकी शिक्षा के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।  जिस कोर्स में आप एड्मिसन लेना चाह रहे है उसमे एडमिशन मिल सकता है।  घर से दूर यात्रा करना पर सकता है।  पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

कर्म में विश्वास रखें भाग्यवादी न बनें। इस स्थान में मंगल भाग्य का स्वामी होकर भी स्थित होगा अतः भाग्य के प्रति आपका विशवास जगेगा परनतु भाग्यवादी बनकर कर्म फल की कल्पना नहीं कर सकते अतः कर्मशील बने रहे।  अचानक व्यापार या नौकरी में परिवर्तन तथा प्रोन्नति हो सकती है।

मंगल गोचर 2023| कन्या राशि फल | Virgo Sign

कन्या राशि वालो के लिए मंगल चतुर्थ स्थान में होगा यह भाव बंधू-बांधव घर परिवार तथा माता का है अतः मंगल इस स्थान में अष्टमेश होकर जीव सुख की हानि करेगा। सास बहु में तनाव संभव है सास को बहु से परेशानी तथा  बहु को सास से होगी इस कारण परिवार में तनाव का वातावरण बना रह सकता है।

माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ खटास भी हो सकता है इस के कारण पारिवारिक माहौल में उत्साह की कमी हो सकती है। प्रेम-परिणय में सेक्स को लेकर विरोध संभावित हैं। नौकरी का लाभ मिल सकता है। साझे में व्यापार का योग बन रहा है। नौकरी वा पदग्रहण मुहूर्त विचार

मंगल गोचर 2023 | तुला राशि फल | Libra Sign

तुला लग्न या राशि वालो के लिए मंगल का गोचर तृतीय भाव में हो रहा है इस भाव में मंगल सामान्यतः शुभ फल करता है क्योकि यह भाव पराक्रम का है तथा इस स्थान से मंगल भाग्यस्थान और कर्म स्थान दोनों को देख रहा है अतः जातक अपने मेहनत से कर्म और भाग्य का निर्माण करेगा।

मंगल धन तथा सप्तम भाव का स्वामी होकर तृतीय भाव में होगा इस कारण धनार्जन तथा भाग्य निर्माण हेतु जातक को यात्रा करना पड़ेगा। साझेदारी में काम करने का मौका मिल सकता है। सकारात्मक विचार आपको उचाईयो पर ले जा सकता है।

पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी का अनुभव करेंगे। यदि आप किसी ग्रुप को नेतृत्व कर रहे है तो आपको सफलता मिलेगी।

मंगल गोचर 2023| वृश्चिक राशि फल | Scorpio Sign

वृश्चिक लग्न या राशि वालो के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है इस भाव में मंगल धन लाभ देगा। इस समय आपकी वाणी में उग्रता रहेगी जिसके कारण परिवार में अशांति होगी। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है । इस समय आप प्यार के बंधन में बंध सकते है। आर्थिक सुख समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। दांत तथा आँख में कोई समस्या आ सकती है। आँख में चोट लग सकती है अतः सावधानी बरते।

मंगल गोचर 2023| धनु  राशि  | Sagittarius Sign

धनु लग्न या राशि वालो के लिए मंगल ग्रह का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है। मंगल  व्ययेश होकर इस भाव में होगा इस कारण मंगल स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है शरीर में चोट लग सकती है आपको हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है अतः सावधानी रखे।

बंधू बांधव के साथ रिश्तो में खटास हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत बना हुआ है फिर भी साहस और जोखिम से भरे क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का धन लगाने से अवश्य ही बचें। माता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा जिसके कारण व्यक्तिगत रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। यदि प्रेम-संबंध चल रहा है तो आप  वैवाहिक बंधन ( मेरी शादी कब होगी ? When I will get Married)  में बंध सकते हैं।

मंगल गोचर 2023 | मकर राशि फल | Capricorn Sign

मकर राशि वालो के लिए मंगल बारहवें स्थान में भ्रमण कर रहा है,  यह भाव व्यय तथा शय्या सुख का भाव है जातक को शय्या सुख में कमी  हो सकती है परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन में उदासीनता तथा तनाव आ सकता है अतः ऐसा न होने दे तो अच्छा रहेगा । अनियोजित खर्चे में वृद्धि होगी।

आजीविका क्षेत्र में झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है आप प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकता है। यदि आप विदेश जाने के लिए इच्छुक है तो यह अनुकूल समय है। इस समय अपने मान -सम्मान का जरूर ख्याल रखे मान-हानि हो सकती है।

मंगल गोचर 2023 | कुम्भ राशि | Aquarius Sign

कुम्भ राशि वालो के लिए मंगल पंचमेश और कर्म भाव का स्वामी होकर लाभ भाव में भ्रमण कर रहा है इस कारण  आपको अवश्य ही लाभ की प्राप्ति होगी। कर्म-आय तथा लाभ के नये दरवाजे खुलेंगे । धन और घर परिवार से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान शीघ्र ही हो सकता है।

इस समय धन एवं व्यापार दोनों में वृद्धि होगी अनियोजित खर्च से बचें। घर में परिवर्तन हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध में ब्रेक अप हो सकता है। यदि आप गर्भवती हैं तो सावधान हो जाइये गर्भपात का योग बन रहा है।

मंगल गोचर 2023|  मीन राशि | Pisces Sign

 मीन राशि वालो के लिए मंगल भाग्य और धन भाव का स्वामी होकर कर्म भाव में होगा। इस कारण आपकी कार्य क्षमता में असीम वृद्धि होगी। आपके अंदर एक नया उत्साह एवं जोश का संचार होगा। रुके हुए कार्य सम्पन्न होगा।

विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तथा गुप्त प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत हो सकती है परन्तु कोई ऐसा काम न करे जिससे बदनामी हो। क्रोध बढ़ेगा जिसके कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। नौकरी के लिए शुभ समय है आपकी इच्छा पूर्ति होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *