राशिफल मई 2023 | Rashifal May 2023 – Astroyantra

राशिफल मई 2023 | Rashifal May 2023 - Astroyantraराशिफल मई 2023 | Rashifal May 2023  का फल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा वृष राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि वृष होगा अतः व्यक्ति को वृष राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी, दू, ठ, दे, दो, चा, ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए।

मई 2022 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

मेष राशिफल मई 2023

इस माह बिगड़े कार्य में सुधार होगा। धन का आगमन होगा। सभी प्रकार के कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगे। किन्तु व्यवसाय में दौड़-धूप तथा परेशानियां बनी रहेगी। कार्य एवं अपने कैरियर के प्रति कुछ ना कुछ चिंता बनी रहेगी। सन्तान से कष्ट हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। वायरस संक्रमण से बचें।

उपाय 

हनुमान चालीसा का पाठ करें

वृष राशिफल मई 2023

वृष राशि वालों को शारीरिक हानि के साथ साथ अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी। इस समय श्रेष्ठ व्यक्तियों से संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे । भाई बंधुओं के साथ मनमुटाव हो सकता है। सिर दर्द एवं आंखों में कष्ट की संभावना बनी रहेगी। गले में कष्ट हो सकता है।

उपाय 

दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करें।

मिथुन राशिफल मई 2023

मिथुन राशि के जातक को इस मास लाभ के साथ साथ व्यर्थ की भागदौड़ बढ़ेगा और खर्च अधिक बढ़ेगा । बेकार के  मानसिक तनाव एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी। आपका अपने कार्य तथा व्यवसाय संबंधी योजनाओं के बनाने में समय व्यतीत होगा। संतान के कैरियर को लेकर चिंता बनी रहेगी । किसी बिमारी के कारण हॉस्पिटल जाना पर सकता है।

उपाय

गाय को चारा खिलाएं।

कर्क राशिफल मई 2023

इस समय व्यवसाय को लेकर परेशान हो सकते हैं अनेक प्रकार के विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आय में कमी होगी।  शत्रु परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक परेशानी से आप में क्रोध एवं उत्तेजना बढ़ेगा इस कारण बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है । वायरस संक्रमण से बचें।  सावधानी बरतें व्यर्थ की चिंता से बचें। बनते कामों में विलंब का योग है ।

उपाय

शिवजी का पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करें।

सिंह राशिफल मई 2023

सिंह राशि वालो के लिए मंगल के विशेष दृष्टि होने से उत्साह एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी किंतु क्रोध एवं उत्तेजना के कारण बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कुछ मतभेद उभरकर सामने आ सकता है। अपने धैर्य परिश्रम एवं निर्भयता से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाबी के योग बनेंगे। किसी बिमारी के कारण हॉस्पिटल जाना पर सकता है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

उपाय

सूर्य देव को जल अर्पण करें।

कन्या राशिफल मई 2023

कन्या राशि वालो के लिए पूर्वार्ध भाग में कुछ सोचे हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी। शुभ मंगल कार्यों में खर्च होगा। उत्तरार्ध में सुख साधनों में वृद्धि होगी। यदि विदेश यात्रा करना चाहते है तो उसमे सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा एवं वृथा मानसिक तनाव बढ़ेगा।

उपाय

दुर्गा सप्तसती के सप्तश्लोकी का नियमित पाठ करें

तुला राशिफल मई 2023

तुला राशि वालो के लिए इस समय शारीरिक कष्ट तथा मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी होगी अतः खान-पान पर विशेष ध्यान दे। इस मास लाभ कम और खर्च अधिक होंगे। व्यवसाय में हानि होने की संभावना बन रही है। उत्तरार्ध में दिनांक 14 के बाद भी व्यर्थ का भागदौड़ बना रहेगा। प्रॉपर्टी में धन का निवेश कर सकते है। इस समय मन के अंदर भय का माहौल बना रह सकता है।

उपाय

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

वृश्चिक राशिफल मई 2023

आप के पराक्रम में वृद्धि होगी। आप विघ्न बाधाओं के बावजूद व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।  परिवार में मतभेद हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है । आपके घर की जिम्मेदारी बढ़ जायेगी। जमीन जायदाद आदि का क्रय विक्रय करने की योजना बनेगी। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी।  किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी और उत्तेजना होने से हानि हो सकती है। स्वास्थ्य और धन की चिंता बनी रहेगी।

उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ करे।

धनु राशिफल मई 2023

धनु लग्न के जातक को स्वयं के कर्म से भाग्योदय होगा। व्यवहार कुशलता से सफलता का योग बनेगा। तीर्थ यात्रा का योग बन रहा है। शारीरिक कष्ट एवं चोट आदि का भय है। पेट सम्बन्धी शिकायत होगी ज्यादा मसालेदार खाना न खाये।  सिर दर्द एवं मानसिक तनाव बना रहेगा। संतान का योग बन रहा है।

उपाय 

भगवान् विष्णु की आराधना करे।

मकर राशिफल मई 2022

राशि स्वामी शनि के लग्न में होने से कुछ शारीरिक कष्ट होगा साथ ही मानसिक तनाव भी हो सकता है। अतः अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे अन्यथा अत्यधिक परेशानी का सामना करना पर सकता है। विशेष परिश्रम एवं पुरुषार्थ करने से कार्य की सिद्धि होगी। अचानक लाभ तथा हानि का योग हैं। आर्थिक वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से मनमुटाव हो सकता है अतः संभल कर रहे।

उपाय 

शनि स्तोत्र का पाठ करे।

कुंभ राशिफल मई 2023

शनि इस समय व्यय स्थान में रहेगा तथा गुरु भी शनि के साथ भ्रमण कर रहा है ऐसी स्थिति में व्यर्थ की भागदौड़ बना रहेगा।  परिवार में मनमुटाव रहेगा। अपने निकट बंधुओं तथा सगे सम्बन्धियों से टकराव के हालात पैदा होंगे।  इस समय अपने भी पराए जैसा व्यवहार करने लगेगा। आपका अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय 

शनि स्तोत्र का पाठ करे।

मीन राशिफल मई 2023

इस माह आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर तथा सामाजिक परिवेश में उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। भाग्य तथा धन का स्वामी मंगल के संचार से आपके अंदर कार्य के प्रति उत्साह एवं पराक्रम में कमी होगी। भूमि तथा वाहन आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना बनेगी। यदि गर्भवती है तो विशेष ध्यान रखे गर्भपात का योग बन रहा है।

उपाय 

धर्म स्थान में चन्दन की लकड़ी का दान दें।

1 thought on “राशिफल मई 2023 | Rashifal May 2023 – Astroyantra”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *