Vrishchik or Scorpio Rashifal 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022

Vrishchik or Scorpio Rashifal 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022Vrishchik or Scorpio Rashifal 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 – Astroyantra. नए साल 2022 की हार्दिक शुभकामनाएँ । नव वर्ष में अंतर्मन उठ रहें अनेक सवालों का उचित समाधान ग्रहों की स्थिति के आधार पर देने का प्रयास किया जा रहा है। यह स्पष्ट है कि नव ग्रहों यथा — शनि, राहु, केतु, गुरु, मंगल सहित अन्य ग्रहों के गोचर का वृश्चिक राशि के लोगों पर अवश्य ही प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं 2022 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष, करियर, संतान, पारिवारिक जीवन या शिक्षा । इन सभी प्रश्नों के उत्तर, जानने के लिए साल 2022 का राशिफल अवश्य पढ़ें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Sign) तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू 

Vrishchik or Scorpio Rashifal 2022 | कुंडली में ग्रहों की स्थिति

वृश्चिक राशि के जातक के जन्म कुंडली में वर्ष के आरम्भ में गुरू ( Jupiter) कुम्भ राशि में होंगे तथा 13 अप्रैल को पंचम भाव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और पुरे वर्ष इसी राशि में रहेंगे। शनि मकर राशि में ( Saturn Transit in Capricorn Sign ) ही रहेंगें परन्तु 29 अप्रैल को कुम्भ में जायेंगे तथा पुनः 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे और सम्पूर्ण वर्ष इसी राशि में रहेंगे जो आपका तृतीय वा पराक्रम भाव है।

राहु वृष राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि होगा परन्तु 17 मार्च को क्रमशः मेष और तुला में प्रवेश कर जाएगा । मंगल सम्पूर्ण वर्ष वृश्चिक राशि से मिथुन राशि के मध्य गोचर करेगा। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करते रहेगा और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा।

पारिवारिक जीवन:-

इस साल परिवार के पुराने विवाद से निजात मिलने का योग बन रहा है। परिवार के सदस्यों के मध्य आपसी भाईचारा बना रहेगा। कारोबार में संतान अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहेंगे। अपने संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि सितंबर- अक्टूबर में उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जुलाई से लेकर अक्टूबर तक मंगल ग्रह का षष्ठ और सप्तम भाव में गोचर में होंगे इस कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा और परिवार के मध्य मानसिक कटुता को समाप्त में सफल होंगे।

शनि तृतीय भाव में गोचर कर रहे है अतः छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकती है या स्थान परिवर्तन भी संभव है। वाद-विवाद में घर के बुजुर्गों की महतापूर्ण भूमिका भी हो सकती है। आप को सलाह दी जाती है की अपने बड़े-बुजुर्गों से, ज़रूरी सहयोग व आशीर्वाद अवश्य लें। धैर्य धारण करें तथा विवेक का परिचय दें।

Vrishchik or Scorpio Rashifal 2022 | दाम्पत्य जीवन

वृश्चिक राशि के जातक के दाम्पत्य जीवन के लिए यह साल सामान्यतः अनुकूल रहेगा। पति पत्नी के मध्य चल रही गलतफहमियां या विवाद से मुक्ति मिल सकती है। अप्रैल-मई मेंरिश्तों में खटास का संकेत मिल रहा है। इस समय आप छोटी-छोटी बातों को लेकर, आपस में विवाद करते दिखाई देंगे परन्तु बाद में सब कुछ ठीक भी हो जायेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं और व्यवहार की कद्र रखें। यदि आपके जीवन यात्रा में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले से चल रहे है तो उससे मुक्ति भी मिलने के चांस है ।

करियर

यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा और नए व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। छाया ग्रह राहु का आपकी राशि के छठे स्थान में गोचर करेगा इससे व्यापार में मानसिक परेशानियां के साथ गति प्रदान करेगा। व्यवसाय में तो तरक्की होगी साथ ही यदि आपने किसी को ऋण पर पैसा दे रखा है तो वह भी वापस आएगा। जो जातक विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या किसी मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं तो उन्हें इस साल सफलता सफलता का योग बन रहा है। किसी अन्य क्षेत्र में निवेश किया हुआ है तो वहां से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

आर्थिक जीवन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में आपको इस वर्ष मिश्रित परिणाम मिलेंगे। साल के शुरुआत में खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिसके कारण आर्थिक तंगी बढ़ सकती है। साल के मध्य में आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आप विभिन्न तरीकों से धन प्राप्त करने में भी सफल होंगे क्योंकि धन कारक गुरु आपकी आय के भाव को देखेंगें। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। धन के मामले में ब्याज से धन कमाने का योग भी बन रहा है। यदि केश मुकदमा चल रहा है तो उसमे भी खर्च करना पड़ेगा।

Vrishchik Rashifal 2022 | शिक्षा 

छात्र इस वर्ष अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे और परिणाम वांछित नहीं रहेगा। माध्यमिक स्तर के के विद्यार्थियों अपने घर या संबंधियों से मार्गदर्शन लेने की कोशिश करें ऐसा करने से परीक्षा में सफलता के चांस बढ़ जाएगा। यदि आप स्पोर्ट्स में अच्छे हैं तो इसमें अपना करियर बनाने पर विचार कर सकते हैं। कम्पटीशन के भाव में मंगल जो लग्नेश भी है का गोचर रहेगा इस कारण आप अपने आप को प्रतियोगिता से जुड़े रहने का प्रयास करें ऐसा करने से निश्चित ही सफल होंगे। इंजिनीयरिंग के छात्रों के लिए यह वर्ष विशेष उपलब्धि वाला हो सकता है। Education in foreign country

प्रेम जीवन :-

प्रेम जीवन में पहले यदि कोई परेशानियां चल रही थीं वह इस साल दूर हो सकती है परन्तु इसके लिए आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन और सकारात्मकता लाने की जरूरत है। प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकती है तथा एतदर्थ परिवार की मंजूरी भी मिल जाएगी। आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा एक-दूसरे को समझने का बेहतर वातावरण बनेगा। जो व्यक्ति अपने जीवन में प्रेम की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी यह साल विशेष रहने वाला है। प्रेम संबंध में मर्यादा का ख्याल अवश्य रखें।

स्वास्थ्य :-

इस वर्ष कोई भी मानसिक चिंता चिता के रूप में कार्य कर सकती है अतः बिलकुल सावधान रहें। ग्रहों के प्रतिकूल गोचर के कारण आप किसी न किसी बात को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे इस कारण परेशान दिखेंगे और हार्ट, किडनी तथा डिप्रेशन जैसी बीमारी के प्रभाव में आ सकते है। आप अपनी परेशानी को अपने दोस्त या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से डिसकस करें अवश्य ही समाधान निकलेगा। आँख में चोट लग सकती है आतः सावधान रहें। अपने जीवन के दिनचर्यां में योग और संतुलित भोजन को अवश्य अपनाएं ।

क्या करें और क्या न करें (What to do or not)

  1. आपका राशि स्वामी मंगल है अत: शुभ प्रभाव के लिए आपको मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।
  2. मंगल के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए  सबसे अच्छा उपाय होगा कि आप हनुमान चालिसा का नियमित रूप से पाठ करें।
  3. अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें।
  4. यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको बजरंग बाण का नियमित पाठ करना चाहिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *