Leo Rashifal 2022 – सिंह राशिफल 2022 – Astroyantra

Leo Rashifal 2022 | सिंह राशिफल 2022 - Astroyantra

Leo Rashifal 2022 | सिंह राशिफल 2022 – Astroyantra. सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022? इस वर्ष गुरु, शनि, राहु केतु सहित अन्य ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का इस राशि के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 2022 में कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन, आर्थिक पक्ष, करियर, संतान या शिक्षा । इन सभी प्रश्नों के उत्तर, जानने के लिए साल 2022 का राशिफल अवश्य पढ़ें।

Leo Rashifal 2022 | कुंडली में ग्रहों की स्थिति

आपके जन्म कुंडली में साल के शुरुआत में गुरू ( Jupiter) कुम्भ राशि में होंगे तथा 13 अप्रैल को नवम भाव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और पुरे वर्ष इसी राशि में रहेंगे। शनि मकर राशि में ( Saturn Transit in Capricorn Sign ) ही रहेंगें परन्तु 29 अप्रैल को कुम्भ में जायेंगे तथा पुनः 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे और सम्पूर्ण वर्ष इसी राशि में रहेंगे जो आपका षष्ठ भाव है।

राहु वृष राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि होगा परन्तु 17 मार्च को क्रमशः मेष और तुला में प्रवेश कर जाएगा । मंगल सम्पूर्ण वर्ष वृश्चिक राशि से मिथुन राशि के मध्य गोचर करेगा। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करते रहेगा और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा।

सिंह राशि भविष्यफल 2022

Leo Rashifal 2022 - सिंह राशिफल 2022 - Astroyantra

सिंह राशि (Leo Sign ) म,मु,में,मो,ता,टी,टु,टे

पारिवारिक जीवन | Family Life

सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन में मिश्रित फल मिलने वाला है। इस वर्ष गुरु आपके सप्तम भाव तथा अष्टम भाव में गोचर करेगा, जिससे आपको वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेगा। परन्तु अप्रैल के माह के बाद आपको परिवार के सदस्यों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने पड़ेंगे। आप संतान के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। .

सभी रिश्तों में श्रद्धा , विश्वास और सद्भाव बनाए रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास आ जाएगी।  क्रोध और अविश्वास के कारण आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है । इसलिए क्रोध और अविश्वास को बीच में न आने दें । रिश्ते को सभी के दृष्टिकोण से समझने की कोशिश करें, तभी कोई निर्णय लें।

अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें ? माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे उनका स्वास्थ्य ख़राब हो है । वर्ष के अंत तक आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। नवदम्पति को संतान का योग भी बन रहा है। बृहस्पति के सप्तम भाव में होने से समस्या उत्पन्न होगी, लेकिन यह स्वतः ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Marriage Life | वैवाहिक जीवन

सिंह राशि के जातक का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जिनकी शादी 2021 में हुई थी उनके जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे, जिससे दाम्पत्य जीवन की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। अप्रैल के बाद प्रेम विवाह वाले जीवनसाथी के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। यदि शनि की कोई भी दशा अन्तर्दशा चल रही हो तो कृपया सावधान हो जाएँ अन्यथा डाइवोर्स भी हो सकता है।

धन-संपत्ति | Wealth 

धन के मामले में यह साल अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें । शेयर मार्किट का कार्य विशेष रूप से लाभकारी नहीं रहेगा अर्थात लाभ-हानि लगभग बराबर होगी है। अप्रैल के बाद आमदनी में रुकावट आ सकती है।अनियोजित खर्च न करें। यदि किसी अशुभ ग्रह की दशा चल रही है तो आप निश्चित रूप से ज्योतिषीय उपाय करें।

जानें !! कुंडली में धन योग है या नहीं

Leo Rashifal 2022 | नौकरी | Job

यदि आप सरकारी जॉब करते हैं तो  पदोन्नति  (Promotion )मिलने की संभावना इस साल की शुरुआत में है। इस वर्ष षष्ठ और सप्तम भाव का स्वामी शनि छठे भाव में विराजमान है, यह स्थान नौकरी का भाव है, ऐसे में आपको नौकरी तथा विदेश जाने का योग बन रहा है। अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करें, मंजिल अपने आप मिल जाएगी। जब बृहस्पति अष्टम भाव में प्रवेश करेगा, उसकी दृष्टि बारहवें भाव में होगी, तब स्थान में परिवर्तन हो सकता है । पढ़े ! मेरी नौकरी कब लगेगी ? 

व्यवसाय | Business

व्यापार की दृष्टि से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई गलत काम न करें और न ही आप किसी और के काम में दखल दे सकते हैं। साल के शुरुआत से ही कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। आपको जो चाहिए जरूर मिलेगा, हां लगातार प्रयास करते रहें – करत करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान —- ।
अगर आप MNC कंपनियों में काम करते हैं तो इस साल आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है या आपको प्रमोशन मिल सकता है। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें इस साल विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। साल के मध्य में आप अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। अप्रैल के बाद से व्यापार में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

Love and Sex Life | प्रेम और यौन सुख

आपके पंचम भाव पर अशुभ ग्रह की कोई दृष्टि नहीं है अतः इस समय प्रेमानन्द रस का भरपूर आनंद लेना चाहिए। यह समय रोमांस से भरपूर रहेगा। नवंबर और दिसंबर में कड़वाहट शुरू होगी प्रेम संबंध और प्रेम टूट भी सकता है। ( “कब मेरी लव मैरिज होगी”)

सामाजिक और पारिवारिक मान-सम्मान को ध्यान में रखते हुए कोई भी कदम उठाएं अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा । छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव न होने दें वरना रिलेशनशिप में ब्रेक हो सकता है। काम में व्यस्तता के कारण यौन सुख में कमी आ सकती है। काम में तनाव के कारण सेक्स लाइफ में न आने दें क्योंकि सुखी जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है।

पुरुष जातकों को कमजोरी और थकान के कारण यौन सुख में कमी महसूस होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करके ही पूर्ण यौन सुख का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए कुछ समय निकालने का प्रयास करें, सभी शिकायतें अपने आप समाप्त हो जाएंगी।

Leo Rashifal 2022 | स्वास्थ्य | Health 

सेहत के लिहाज से यह साल सामान्य रहेगा। भले ही आप मन से बीमार हो सकते हैं, इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। देखा जाए तो बृहस्पति ग्रह आपके सप्तम भाव से आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेगा, इसलिए आपको पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। मानसिक परेशानी के कारण भी आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है।

यौन समस्याएं, जोड़ों का दर्द और शरीर के निचले हिस्सों में कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। साल के दूसरे चरण यानि सितंबर के महीने से आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है। हालांकि अगर आप योग-ध्यान करते हैं और अपने खान-पान का ध्यान रखते हैं तो इस साल आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

क्या करें क्या न करें |what to do or not

  • यात्रा तथा स्थान परिवर्तन होने की स्थिति में सावधानी बरतें।
  • शराब जैसे व्यसन से दूर रहें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।
  • अहंकार और क्रोध से बचे ये दोनों आपके बने बनाये काम को बिगाड़ सकता है।
  • खर्च सोच-समझकर करे अर्थात अनियोजित खर्च न करें।
  • ॐ नमो नारायणाय नमः का नियमित मानसिक जप करते रहें कल्याण होगा।
  • कम्बल का दान करने से केश-मुकदमा से बचें रहेंगे।

नवग्रह शांति हेतु पढ़े

  सूर्य

  चन्द्रमा

  मंगल

  बुध

  बृहस्पति

  शुक्र

  शनि

  राहु

  केतु

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X