Karwa Chauth Muhurat 2024 | जानें ! चंद्रोदय समय,दिन और तिथि?

Karwa Chauth Muhurat 2024 | जानें ! चंद्रोदय समय, दिन और तिथि?
Karwa Chauth Muhurat 2024 | जानें ! चंद्रोदय समय, दिन और तिथि?

Karwa Chauth Muhurat 2024 | जानें ! चंद्रोदय समय, दिन और तिथि?  भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी ये दोनों त्यौहार एक ही दिन मनाया जाता है। संकष्टी चतुर्थी गणेश जी को प्रसन्न करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्ती हेतु किया जाता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त : 17:46:00 से 18:54:05 तक

अवधि : 1 घंटे 8 मिनट

करवा चौथ चंद्रोदय समय :19:53:59

 

करवा चौथ, चतुर्थी तिथि,  गुरुवार, 20 अक्टूबर 2024
करवा चौथ पूजा मुहूर्त (Karva Chauth Puja Time) रविवार के दिन शाम 5:47 बजे  से शाम 6:55 बजे तक शुभ पूजा करने का शुभ मुहूर्त है.
चंद्रोदय संभावित रात 7 बजकर 54  मिनट पर पूर्ण चन्द्रमा दिखाई देगा
चतुर्थी तिथि आरंभ चतुर्थी प्रातः 6 बजकर 48 मिनट से शुरू होगी.
चतुर्थी तिथि समाप्त जो 21 अक्टूबर , गुरुवार के दिन सुबह 4 बजकर 18  मिनट पर समाप्त होगी.
उपवास का समय उपवास रविवार सुबह 6 बजकर 48 मिनट से शुरू कर रात पूर्ण चन्द्रमा दिखाई देने के बाद अपना व्रत खोल सकती है

भारतीय पंचांगानुसार यह त्यौहार कार्तिक महीना की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ (Karwa chauth) को “करक चतुर्थी”भी कहा जाता है। यह व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु तथा प्रेम सम्बन्ध  के स्थायित्व के लिए करती है। इस दिन विवाहित स्त्रियां भगवान शिव जी, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं। अपने व्रत को चन्द्रमा को देखकर और अर्घ अर्पण करने के बाद अपने पति को जल पिलाती है उसके बाद अपना व्रत तोड़ती हैं।

करवा चौथ व्रत में करवा अथवा करक का विशेष महत्त्व होता है। करवा अथवा करक का अर्थ होता है मिट्टी से बना हुआ पात्र। इस व्रत में चन्द्रमा को अर्घ्य (जल अर्पण) मिट्टी से बने हुए पात्र से ही देने चाहिए । इसी कारण इस पूजा में “करवा” का विशेष महत्त्व है। पूजा के उपरांत करवा को या तो अपने ही घर में संभालकर रखना चाहिए या किसी ब्राह्मण अथवा योग्य स्त्री को दान (donate) में दे देना चाहिए।

विभिन्न शहरों के चंद्रोदय समय

दिल्ली – 8 बजकर 15 मिनट
मुंबई – 8 बजकर 59 मिनट
चेन्नई – 8 बजकर 43 मिनट
कोलकाता – 7 बजकर 47 मिनट
पटना – 7 बजकर 51 मिनट
लखनऊ – 8 बजकर 05 मिनट
जयपुर – 8 बजकर 26 मिनट
चंडीगढ़ – 8 बजकर 10 मिनट

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X