शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Gemini

शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Gemini

 शनि गोचर 2019 का मिथुन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Gemini मिथुन राशि वालो के लिए शनि अष्टम और नवम (भाग्य) भाव का स्वामी होकर अष्टम (मृत्यु ) स्थान में गोचर करेंगे। अष्टम स्थान में गोचर होने से आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। भाग्य स्थान का स्वामी होने से भी गोचर मृत्यु स्थान में हो रहा है अतः यह समय आपके लिए बहुत शुभ नहीं रहने वाला है।

सामान्य फल | General Result

इस भाव से शनि की दृष्टि आपके कर्म भाव पर होगी जिसके परिमाम स्वरूप अचानक कार्य क्षेत्र में कोई न कोई परिवर्तन संभव है आपके सामाजिक, राजनैतिक,आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि तथा स्थायित्त्व आएगी। यदि आपकी जन्मकुंडली में शनि अच्छा नहीं है तो आपको अपमानित भी होना पर सकता है। किसी को धोखा देने से बचे अन्यथा उलटा परिणाम मिल सकता है।

शनि के इस भाव में आने सब कुछ होते हुए भी मानसिक संवेदना बढ़ेगी। आपको चैन की नींद तथा भोजन करने में भी परेशानी हो सकती है। आपको कोई ना कोई तनाव अवश्य ही घेरे रहेगा। अचानक धन हानि का भी योग बन रहा है। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी।

पारिवारिक एवम दाम्पत्य जीवन  | Family Life 

किसी के साथ गुप्त सम्बन्ध बनने के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में ठहराव आ सकता है। शनि के इस भाव में आने से किसी नजदीकी रिश्तेदार तथा जीवन साथी से दूर होने का शोक हो सकता है।  कोई पैतृक संपत्ति हमेशा के लिए आपके हाथ से निकल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय इस समय न लें और यदि लेना ही पड़े तो सोच समझकर लें। पिता के लिए यह समय अच्छा नहीं है उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि केश मुकदमा चल रहा है तो अंतिम फैसला संभव है।

स्वास्थ्य | Health

अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अष्टम स्थान से शनि की दृष्टि दूसरे स्थान पर होगी अतः आपको आँख, कान, नाक, गला से सम्बंधित कोई न कोई परेशानी अवश्य होगी। यदि ज्यादा उम्र के हैं तो रतौधी या काला मोतियाबिंद जैसी बिमारी हो सकती है। पेट से सम्बंधित बिमारी भी हो सकती है कोई ऑपरेशन आदि का भी योग बन रहा है।

शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Gemini

व्यवसाय एवम आर्थिक क्षेत्र | Business and Economic Status

यदि आप नौकरी कर रहे है तो नौकरी में बदलाव संभव है। बदलाव सोचसमझकर करे तो अच्छा रहेगा अचानक कोई फैसला लेने से बचे। नहीं तो आपके लिए परेशानी हो सकती है। यदि आप नौकरी नहीं कर रहे है और आप नौकरी की तलाश में है तो शनि देव का धनु में गोचर आपके लिए नौकरी अवश्य देगा।

अष्टम भाव में शनि का गोचर होने से आप की रूचि नए कार्यों में बढ़ेगी। आपकी प्रवृत्ति नए खोज या आविष्कारों में बढ़ेगी। आप रोज नई नई योजनायें बनायेगे तथा नए प्रयोग करेंगे। इस कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी।  आर्थिक तौर पर आपको थोड़ा सा संघर्ष करना पड़ सकता है। इससे कार्यों की विकास गति प्रभावित होगी।

2 thoughts on “शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Gemini”

  1. Brijesh vyas

    Janm ka Sani 2nd home. Me meri Sani ki mahadasa chal Rahi he divorce case chal rahahe. Mithun lagn . results kya hoga or kab .sani26’ka he.
    Date:10:8:1977 2:45am.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *