Shani Sadhesati Dhanu Rashi 2019 | Astroyantra


Shani Sadhesati Dhanu rashi 2019 | Astroyantra | साढ़ेसाती धनु राशि | आइये जानते है धनु राशि के जातक पर शनि की साढ़े साती का क्या प्रभाव पड़ने वाला है। धनु राशि वालो की साढ़ेसाती का दूसरा चरण 27 जनवरी 2017 से आरम्भ हुई है और वह 23 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस बीच इसका प्रभाव आपके ऊपर जो पड़ने वाला है आज मैं बताने जा रहा हूं।

Shani Sadhesati Dhanu Rashi 2018 | Astroyantra

शनि का धनु में गोचर का सामान्य फल

आपकी जन्म कुंडली के चन्द्र राशि में शनि का गोचर चल रहा है आपके कुंडली में चन्द्रमा जिस डिग्री पर होगा जब शनि गोचर में उस डिग्री पर पहुचेगा तब आपको मानसिक कष्ट परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनि केतु के नक्षत्र में है इसलिए अशुभ फल दे सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। मुक्ति के मार्ग ढूढने में दिमाग लगाना शुरू कर देंगे। ज्ञान प्राप्त करने के क्षेत्र में आप डुबकी लगाना शुरू कर देंगे।

शनि के गोचर और साढ़े साती के कारण आपको लाभ तो मिलेगा परन्तु देर से या अपेक्षा के अनुरूप नहीं। अतः इस समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अहंकार को हावी न होने दें। वाणी में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के जातकों के लिए शनि साढ़े साती का मध्य चरण रहेगा इसी कारण इस साल इसका प्रभाव अपने चरम सीमा पर होगा। आपके मान-सम्मान को धक्का लग सकता है

आपके संघर्ष का शुभ परिणाम भी मिलेगा । अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।

Shani Sadhesati Dhanu Rashi 2018 | Astroyantra

दाम्पत्य जीवन | Family Life

धनु राशि वालो के लिए शनि कि दृष्टि सप्तम भाव पर होने के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है आपस में मन मुटाव हो सकता है। पारिवारिक सौहार्द बनाये रखने के लिए श्रद्धा,विशवास तथा धैर्य बनाये रखना जरूरी है। जीवनसाथी की भावनाओं का कद्र करें तथा रिश्तों के बीच किसी भी प्रकार का शक़ पैदा न होने दें।

स्वास्थ्य | Health

अपने स्वास्थ्य का भलीभांति ध्यान रखे आवश्यकता पड़ने पर नियमित जाँच कराते रहे। अपनी सेहत को लेकर पूर्णतः सतर्क रहे तो ठीक रहेगा। गुप्त स्थान पर कोई रोग की सम्भावना है। जोड़ो का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

व्यवसाय पर साढ़ेसाती का प्रभाव | Sadhesati Effects on Business

यदि आप साझेदारी में कोई काम कर रहे है तो आपस में मनमुटाव हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहल अच्छी तरह से खोजबीन कर ले उसके बाद ही निर्णय ले। जल्दबाजी में कोई कार्य आरम्भ नहीं करें। व्यर्थ के ख़र्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें।
इस बीच स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यस्थल में स्थानान्तरण हो सकता है अतः इसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहने की जरुरत है। काम का बोझ बढ़ेगा जिसके कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी।अतः कार्य व्यापार से जुड़े कोई भी निर्णय अचानक और व्यक्तिगत रूप से न लेकर किसी अनुभवी के परामर्श के अनुसार ही करें।
यदि आप साझेदारी में कोई काम कर रहे है तो सम्भल जाए। आपस में मनमुटाव हो सकता है। चन्द फायदे के लिए एक दूसरे को नुक्सान करने की कोशिश कर सकते है। दोनों के मन में चोरी की भावना आ सकती है। धैर्य पूर्वक विषयो को समझकर ही कोई निर्णय ले नहीं तो नुक़सान हो सकता है।

धनु राशि वालो के लिए उपाय | Remedies for Dhanu Rashi

  1. पीपल वृक्ष को प्रतिदिन जल देना चाहिए। जल चढाने से शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते है और आपके कष्ट भी दूर हो जाएंगे।
  2. बंदरों को गुड़ खिलाने से भी शनि दोष दूर हो जाते है।
  3. प्रत्येक शनिवार को अपना छाया पात्र दान करे।
  4. इस समय किसी भी तरह के निर्णय लेने में आपको परेशानी हो सकती है धैर्य धारण करना श्रेष्ठ उपाय होगा।

शनि स्तोत्र से करे अपनी परेशानियों का हल


Contact for Astro Services

6 Comments

  1. Date of Birth – 2/12/1959
    Place of Birth – Jabalpur (MP)
    Time of Birth – 22:10

    Please tell me when I will get a job?

    Regards

  2. Sir mera janam 15 February 1991 me hua h or mera nam yogesh h mere upr sani ka prakop h

    1. Sir mera janam 21 Nov. 1982 me Gwalior(M.P.) hua h or mera nam vipin h mere upr sani ki sade saati hai..wo kab or kitne dino tak rahgi or esse kya meri life per asar hone wala hai….

  3. Sir mera janam 21 Nov. 1982 me Gwalior(M.P.) hua h or mera nam vipin h mere upr sani ki sade saati hai..wo kab or kitne dino tak rahgi or esse kya meri life per asar hone wala hai…
    21 Nov. 1982 ,Gwalior(M.P.), 12.45 AM

  4. Sir mera nam Paramjit Singh Hai Mera Janam desi mahine Magar 20 sal 1965 Ka Hai.Life me saflata kab melegi .thanks

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X