Jupiter in First House Impact | कुंडली के प्रथम भाव में गुरु का प्रभाव

Jupiter in First House Impact | कुंडली के प्रथम भाव में गुरु का प्रभाव – प्रथम भाव / स्थान में गुरु / बृहस्पति होने से व्यक्ति धनवान तथा बुद्धिमान होता है। इस भाव का बृहस्पति सामान्यत: उत्तम फल ही देता है। यहाँ का गुरु आपको आध्यात्म और रहस्यमयी विद्याओं में गहरी रुचि प्रदान करता है। आपके ऊपर झूठा आरोप लगाने की कोशिश हो सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते है। आप हमेशा अपने शत्रुओ पर भारी रहेंगे।

Jupiter in First House Impact

प्रथम भाव में गुरु और परिवार | Jupiter 1st House & Family

पहले भाव में गुरु होने पर स्त्री, पुत्र आदि का सुख प्राप्त होता है। आपका पुत्र दीर्घायु होगा। आप सोने और रत्नों को धारण करने वाले होंगे। अपने माता पिता के साथ आपका सम्बन्ध अच्छा रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा हां आपके आदर्शो के कारण आपका अपनी पत्नी के साथ सम्बन्ध खराब भी हो सकता है।

प्रथम भाव में गुरु और मनोवैज्ञानिक प्रभाव | Jupiter Psychology

आप  “समत्वं ब्रह्म उच्यते “ की भावना से युक्त व्यक्ति है। आपका व्यक्तित्त्व मनोहर हैं। आप उदार, प्रमाणिक सच बोलने वाले और न्यायप्रिय व्यक्ति हैं। आप स्पष्ट वक्ता और स्वाभिमानी हैं। आप स्वभाव से उदार, ब्राह्मणों और देवताओं के प्रति श्रद्धा रखते हैं। आप बलवान और दीर्घायु व्यक्ति हैं। दान और धर्म में भी आपकी गहरी आस्था होगी। आप कोई भी काम करने से पहले अवश्य ही विचार करते है। आप यात्रा के प्रेमी है। आप एक आदर्श व्यक्ति होंगे। घमंड और व्यभिचार से दूर रहने में ही भलाई है।

प्रथम भाव में गुरु

प्रथम भाव में गुरु और आपका स्वास्थ्य

सामान्यतः जातक का स्वास्थ्य निरोगी रहता है हां यदि वृहस्पति नीच होकर इस भाव में बैठा है तो अवश्य ही स्वास्थ्य खराब रहेगा। बाजू में चोट भी लग सकती है। आपके शरीर में वात और श्लेष्मा जनित रोगों की उत्पत्ति सम्भव है।

आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति | Economic and Commercial situation

आप सरकारी नौकरी में अच्छे पद पर कार्य करेंगे। आपको सरकार से मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होगी। यदि आप पुलिस, सेना से सम्बन्धित कार्य कर रहे है तो निश्चय ही परेशानी हो सकती है इसका मुख्य कारण यह है की आप एक आदर्श पुरुष है और आदर्श पुरुष होकर यदि घूस लेते है तो वैसी स्थिति में गुरु आपको जेल की यात्रा भी करा सकता है। आप विभिन्न प्रकार के भोगों के अपना धन खर्च करेंगे। प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति निश्चय ही जातक को धनवान बनाता है। कुंडली में धनवान बनने के योग

3 thoughts on “Jupiter in First House Impact | कुंडली के प्रथम भाव में गुरु का प्रभाव”

    1. Badiya information th ye to..Thank.you..Ye combination bht unique ha. Jyotish knowledge plus technology ki knowledge.keep going

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *