शुक्र गोचर तिथि 2025-26 | Shukra Gochar | Venus Transit 2025 & 26

शुक्र गोचर तिथि 2025-26 | Shukra Gochar | Venus Transit 2025 & 26
Venus Transit 2025-26

शुक्र गोचर तिथि 2025-26 | Shukra Gochar | Venus Transit 2025 & 26. शुक्र ग्रह को अंग्रेजी में Venus के नाम से जाना जाता है। वीनस का अर्थ सुंदरता से है इसी कारण शुक्र को सुंदरता की देवी कहा जाता है। शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु थे इस कारण शुक्र को दैत्य गुरु भी कहा जाता है। यह ग्रह वृषभ व तुला राशियों के स्वामी ग्रह है। इनका रंग सफेद या क्रीम होता है। यह कहें कि सुंदरता के ऊपर इस ग्रह का एकाधिकार है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी । इसे वित्त अर्थात धन का कारक भी माना गया है।

ज्योतिष में यह स्त्री ग्रह के रूप में स्थित है। किसी भी जातक के जीवन में सुख-समृद्धि दिलाने वाला ग्रह शुक्र को माना जाता है। यह ग्रह जातक को भौतिक सुख प्रदान करता है। शुक्र ग्रह का मूल उद्देश्य है स्वयं को सांसारिक भौतिकता से दूर रखते हुए संसारिक विकास क्रम को नियमित रूप में संचालित करना है। शुक्र कन्या राशि में नीच का और मीन राशि में उच्च का होता है। शनि, बुध और केतु मित्र ग्रह हैं तो सूर्य, चंद्रमा व राहू इनके शत्रु ग्रह हैं ।

इस लेख के माध्यम से आप शुक्र ग्रह के वर्ष 2025-26 में गोचर के बारे में जान सकेंगे साथ ही आप यह भी जान पायेंगें की शुक्र का राशि परिवर्तन कब-कब हो रहा है तथा आपकी राशि पर शुक्र के गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

शुक्र गोचर तिथि 2025 | Venus Transit 2025

गोचर ग्रह 2025 राशि तिथि आरम्भ तिथि  समाप्त 
शुक्र गोचर  कुम्भ 29 दिसम्बर 2024 27 जनवरी 2025
शुक्र गोचर  मीन  28 जनवरी 2025 31 मई 2025
शुक्र गोचर  मेष 31 मई 2025 29 जून 2025
शुक्र गोचर   वृषभ  29 जून 2025 26 जुलाई 2025
शुक्र गोचर  मिथुन  26 जुलाई 2025 21 अगस्त 2025
शुक्र गोचर कर्क  21 अगस्त 2025 15 सितम्बर 2025
शुक्र गोचर सिंह  15 सितम्बर 2025 9 अक्टूबर 2025
शुक्र गोचर कन्या  9 अक्टूबर 2025 02 नवम्बर 2025
शुक्र गोचर तुला   02 नवम्बर 2025 26 नवम्बर 2025
शुक्र गोचर वृश्चिक  26 नवम्बर 2025 20 दिसम्बर 2025
शुक्र गोचर धनु   20 दिसम्बर 2025 13 जनवरी  2025
शुक्र गोचर मकर  13 जनवरी  2026 6 फरवरी 2026
शुक्र गोचर कुम्भ 6 फरवरी 2026 02 मार्च  2026
शुक्र गोचर  मीन  02 मार्च  2026 26 मार्च 2026
शुक्र गोचर मेष 26 मार्च 2026 19 अप्रैल 2026

 

Leave A Comment