शुक्र गोचर तिथि 2024 | Shukra Gochar | Venus Transit 2024

शुक्र गोचर तिथि 2024 | Shukra Gochar | Venus Transit 2024
Venus Transit 2024

शुक्र गोचर तिथि 2024 | Shukra Gochar | Venus Transit 2024. शुक्र ग्रह को अंग्रेजी में Venus के नाम से जाना जाता है। वीनस का अर्थ सुंदरता से है इसी कारण शुक्र को सुंदरता की देवी कहा जाता है। शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु थे इस कारण शुक्र को दैत्य गुरु भी कहा जाता है। यह ग्रह वृषभ व तुला राशियों के स्वामी ग्रह है। इनका रंग सफेद या क्रीम होता है। यह कहें कि सुंदरता के ऊपर इस ग्रह का एकाधिकार है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी । इसे वित्त अर्थात धन का कारक भी माना गया है।

ज्योतिष में यह स्त्री ग्रह के रूप में स्थित है। किसी भी जातक के जीवन में सुख-समृद्धि दिलाने वाला ग्रह शुक्र को माना जाता है। यह ग्रह जातक को भौतिक सुख प्रदान करता है। शुक्र ग्रह का मूल उद्देश्य है स्वयं को सांसारिक भौतिकता से दूर रखते हुए संसारिक विकास क्रम को नियमित रूप में संचालित करना है। शुक्र कन्या राशि में नीच का और मीन राशि में उच्च का होता है। शनि, बुध और केतु मित्र ग्रह हैं तो सूर्य, चंद्रमा व राहू इनके शत्रु ग्रह हैं ।

इस लेख के माध्यम से आप शुक्र ग्रह के वर्ष 2021 में गोचर के बारे में जान सकेंगे साथ ही आप यह भी जान पायेंगें की शुक्र का राशि परिवर्तन कब-कब हो रहा है तथा आपकी राशि पर शुक्र के गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

शुक्र गोचर तिथि 2024 | Venus Transit 2024

गोचर ग्रह 2021 राशि तिथि आरम्भ तिथि  समाप्त 
शुक्र गोचर वृश्चिक 26 दिसम्बर 2024 18 जनवरी 2024
शुक्र गोचर धनु  19 जनवरी 2024 12 फरवरी 2024
शुक्र गोचर मकर 13 फरवरी 2024 07 मार्च 2024
शुक्र गोचर कुम्भ 08 मार्च 2024 31 मार्च 2024
शुक्र गोचर मीन  1 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024
शुक्र गोचर मेष  25 अप्रैल 2024 19 मई 2024
शुक्र गोचर वृषभ  20 मई 2024 12 जून 2024
शुक्र गोचर मिथुन  13 जून 2024 07 जुलाई 2024
शुक्र गोचर कर्क  08 जुलाई 2024 31 जुलाई 2024
शुक्र गोचर सिंह  01 अगस्त 2024 25 अगस्त 2024
शुक्र गोचर कन्या  26 अगस्त 2024 18 सितम्बर 2024
शुक्र गोचर तुला   19 सितम्बर 2024 13 अक्टूबर 2024
शुक्र गोचर वृश्चिक  14 अक्टूबर 2024 07 नवम्बर 2024
शुक्र गोचर धनु   08 नवम्बर 2024 02 दिसम्बर 2024
शुक्र गोचर मकर  03 दिसम्बर 2024 29 दिसम्बर 2024

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *