राशिफल अगस्त 2023 | Rashifal August 2023 – Astroyantra

राशिफल अगस्त 2022 | Rashifal August 2022राशिफल अगस्त 2023 | Rashifal August 2023  का फल चन्द्रराशि के आधार पर दिया गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है व्यक्ति का राशि वही होता है यथा यदि चन्द्रमा कर्क राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि कर्क होगा अतः व्यक्ति को कर्क राशिफल देखना चाहिए। उसी प्रकार नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी।

आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे। अगस्त 2022 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

मेष राशिफल 

इस माह अगस्त के प्रथम सप्ताह से पारिवारिक एवं घरेलू उलझनों के कारण आपका मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा इसमें कोई संदेह नहीं है ऐसा समझना चाहिए। संतान संबंधी कष्ट हो सकता है। वही धन का आगमन तथा किसी बिगड़े कार्य में सुधार एवं कार्य सिद्धि के योग बन रहा है। इस समय धन का अपव्यय एवं भागदौड़ भी बनी रहेगी। पदोन्नति भी संभव है। ऋण लेने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में कलह संभव है खासकर सेक्स को लेकर।
उपाय
श्री हनुमान अष्टक स्तोत्र का पाठ कर प्रसाद बांटना शुभ रहेगा।

वृष राशिफल 

अगस्त महीना में  संतान को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। पढाई में बाधाओं का सामना करना पर सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियां भी बनी रहेंगी। बौद्धिक विक्षिप्तता की स्थिति वा मानसिक कष्ट सम्भव है। निकट बंधुओं से तकरार होगी। शनि की ढैय्या के प्रभाव से संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल

पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता रहेगी। पिता को कष्ट हो सकता है। भाई-बंधू की रेस्पोंसबिलिटी मिल सकती है। गुप्त परेशानी एवं शरीर कष्ट का योग बन रहा हैं। अनियोजित कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। घर से दूर जाना पर सकता है। वाणी दोष के कारण परिवार से वाद विवाद संभव है सावधानी बरते। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पेट विकार हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े अथवा वाद विवाद में परेशानी के योग बनेंगे सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल 

इस महीना व्यवसाय एवं नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में असमंजस की स्थिति होने से मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में भी परिवर्तन की योजना बनेगी परंतु सूर्य बुध एवं शुक्र का संचार इस राशि पर होने से व्यक्तिगत, घरेलू एवं आर्थिक परेशानियां बनी रहेंगी। क्रोध एवं उत्तेजनात्मक वाणी से बचें।

सिंह राशिफल 

आशा के विपरीत खर्च होंगे। अचानक खर्च का बोझ आ सकता है। बिना सोचे समझे वा जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले यह निर्णय नुकसान देने वाला होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी, इन्फेक्शन, हड्डियों का दर्द, ह्रदय सम्बन्धी परेशानी दाहिने आँख में परेशानी हो सकती है। घरेलू उलझने बढ़ेंगे। सूर्य का लग्न में संचार करने से दैनिक कार्य एवं सरकारी क्षेत्र में रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या राशिफल 

इस माह आपके व्यावसायिक क्षेत्रों में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। वहीं भागदौड़ वाहन आदि सुख एवं भौतिक कार्यों पर धन का खर्च अधिक होने की उम्मीद है। शरीरिक एवं मानसिक चिंता बनी रहेगी।

उपाय
दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें

तुला राशिफल 

तुला राशि वा लग्न वाले व्यक्ति के निर्वाह योग्य आय होगी। इस समय खर्च भी अधिक होगा। दशम में सूर्य, बुध तथा शुक्र के योग होने से विपरीत परिस्थितियों में भी आकस्मिक लाभ होंगे साथ ही व अप्रत्याशित खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य नरम क्रोध अधिक और उत्तेजित होने से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशिफल 

इस माहव्यवसाय में अपेक्षित वृद्धि होगी।  स्थान में मंगल के कारण पिता पुत्र में मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने मेहनत से भाग्यवृद्धि करेंगे। दिनांक 17 के बाद भूमि-वाहन आदि का क्रय विक्रय भी होगा।

धनु राशिफल 

इस माह मन में अशांति एवं असंतुष्टता बनी रहेगी। पिता-पुत्र में मतभेद एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी।  सूर्य के स्वराशि में संचार होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। नौकरी को लेकर पूर्ण सावधानी बरते। नौकरी में परिवर्तन संभव है। आपकी साढ़ेसाती भी चल रही है मानसिक उलझन बनी रहेगी। सच्ची निष्ठां के साथ कर्म करे सब कुछ ठीक रहेगा।

मकर राशिफल

इस राशि वाले जातक को मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य में विकार सिर दर्द, आंखों में कष्ट की संभावना होगी। धन का आकस्मिक खर्च भी बढ़ेगा। सूर्य का संचार अष्टम भाव में होने से आत्मिक कष्ट संभव है। अचानक धन लाभ भी सकता है। नौकरी या व्यवसाय को लेकर परेशानी आ सकती है। कोई भी कार्य में विलंब संभावित है।

कुंभ राशिफल 

अनेक परेशानियों के बाद भी धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। लग्न पर सूर्य की दृष्टि रहने से क्रोध एवं उत्तेजना अधिक होगी। आपके अंदर अहंकार बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतांतर पैदा होने के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे। भूमि का लाभ मिल सकता है। भाइयो का सहयोग मिलेगा।
उपाय
श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा

मीन राशिफल 

इस माह कार्य क्षेत्र में दौड़-धूप अधिक रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा एवं शुभ कार्य संपन्न होगा। अपनी मेहनत से भाग्य निर्माण करने में सक्षम होंगे।इस समय आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी एवं व्यवसाय में भी अनेक उतार चढ़ाव का सामना करना पर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *