Rashifal February 2023 | राशिफल फरवरी 2023

Rashifal February 202 | राशिफल फरवरी 2022Rashifal February 2023 | राशिफल फरवरी 2023 का राशिफल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली  में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी।

आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। फरवरी 2023 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

मेष राशिफल फरवरी 2023 | Aries Rashifal February 2023

मेष राशि:- यह महीना आपके लिए शुभ रहेगा। संतान लाभ का योग बन रहा है तथा संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। संतान आपके भाग्यबृद्धि में सहायक होगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिल सकता है। प्यार और रिश्ता को अधिक मजबूती देने में ही भलाई है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है प्रतियोगी परीक्षा में  सफलता का अवसर मिलने वाला है। कोई नया कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं और हो सकता है कि उसमें भाई का सहयोग लेना पड़े। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

क्या करें क्या न करें

लाल रंग शुभ है।

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

गुस्सा न करें गुस्सा के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पिता का सम्मान करें और लाभ प्राप्त करें।

 ऊँ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप कर सकते हैं।

वृष राशिफल फरवरी 2023 | Taurus Rashifal February 2023

वृष राशि :-  जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु कभी कभी अनबन की भी संभावना बन रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिलते रहेगा। मकान के ऊपर खर्च होगा।  घर में कोई समारोह हो सकता है। भूमि तथा शेयर से लाभान्वितहो सकते हैं। नस तथा श्वास के रोगी  को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

वैवाहिक रिस्तों में परेशानी हो सकती है बड़ों का आशीर्वाद लेकर रिशतों को बचाया जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी । धन का सुनियोजित निवेश करें । कोई रूका हुआ कार्य  पूरा हो सकता है। प्रोपर्टी बेचकर कोई नयी प्रोपर्टी ले सकते हैं।

क्या करें क्या न करें

दुर्गा माता का आशीर्वाद ले सब कुछ मनोनुकूल होने लगेगा।

अपने जिद्दी स्वभाव में उदारता लाए कल्याण होगा।

हरा रंग आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशिफल फरवरी 2023 | Gemini Rashifal February 2023

मिथुन राशि :- – दुविधा में दोनों गए माया मिले न कोय। अपने विश्वास को डगमगाने न दीजिए। सुनियोजित फैसला करें लाभ मिलेगा। विवाह का सुन्दर योग बन रहा है। प्रेम अथवा प्रेम विवाह दोनो में सफलता मिलेगी परन्तु फरवरी मध्य से तक फैसला ले-ले तो अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखन, पत्रकारिता तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को लाभ की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे रहे छात्र सफल होंगे। फरवरी मध्य के बाद यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा आपस में लड़ाई झगड़ा भी होने की संभावना है। अत: एक दूसरे को ठंढे दिमाग से समझने की जरूरत है।

क्या करें क्या न करें

दृढ़ निश्चयी बनें।

स्वयं पर विश्वास करें।

गाय  को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।

कन्या को या हिजड़े को उपहार दे कल्याण होगा।

हरा रंग शुभ है।

मंत्र :- ऊँ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः का जप करें।

कर्क राशिफल फरवरी 2023| Cancer Rashifal February 2023

कर्क राशि :- यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ब्याज पर पैसे देकर ब्याज का लाभ लेंगे। मामा पक्ष से लाभ मिल सकता है। अधिक धन लाभ के चक्कर में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। यदि आपके पिता नौकरी में हैं तो वाद-विवाद से बचें उनके साथ साजिश भी हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना सीख लीजिए। प्रोपर्टी के ऊपर विवाद तथा केश मुकदमा की संभावना है। ब्यय की अधिकता रहेगी ।

संतान की ओर से अशुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप प्रैगनैंट है तो डांक्टर के निगरानी में रहे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी धैर्य रखें। खोजी पत्रकारिता से लाभ मिल सकता है। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। मकान का क्रय विक्रय हो सकता है।

क्या करें क्या न करें

क्रोध पर नियंत्रण रखें।

स्त्रियों का सम्मान करें।

सफेद आपका भाग्यशाली रंग है।

सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र धारण करने से धन लाभ होगा।

विष्णु सहस्रनाम का जप करना शुभ रहेगा।

सिंह राशिफल फरवरी 2023 | Leo Rashifal February 2023

सिंह राशि :- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।मध्य फरवरी तक दुर्घटना तथा लड़ाई झगड़े की संभावना है संभलकर रहे। शिक्षा क्षेत्र से जुडे जातक के लिए यह महीना अच्छा है। कोई नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यो में सफलता मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रेम सम्बन्ध का नया अध्याय शुरू हो सकता है।

यदि संतान की इच्छा रखते हैं तो कन्सीव के लिए शुभ समय है। यह समय सोच समझ कर और शांत होकर चलने का है। पुराने मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पिता से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी कोआयरन तथा कैल्शियम की कमी के कारण जोड़े में दर्द तथा हड्डी से परेशानी हो सकती है।

क्या करें क्या न करें

सूर्यदेव को प्रातःकाल जल दे आर्थिक समृद्धि होगी।

पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें पिता के आशीर्वाद से सूर्य की कृपा बनी रहेगी।

इस राशि वाले के लिए शनि मार्केश है अत:शनिवार के दिन उडद का दान करें ।

कौवे को रोटी खिलाना भी शुभ होगा।

लाल रंग आपके लिए शुभ है।

कन्या राशिफल फरवरी 2023 | Virgo Rashifal February 2023

कन्या राशि :-  महीना के शुरुआत में स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा बाद में कुछ परेशानी हो सकती है।अपने पिता के सहयोग से प्रोपर्टी तथा व्यापार में लाभ मिलेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बच्चों तथा किसी शुभ आयोजन के ऊपर खर्च होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी ।

आय के नये स्रोत बनेंगे। लेखन क्षेत्र से धनार्जन हो सकता है। फिल्म तथा पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपको सफलता मिलेगी। घर से दूर जाना पर सकता है।

क्या करें क्या न करें

गोमाता की सेवा करें तथा हरा चारा खिलायें शुभ रहेगा।

हरा रंग आपके लिए शुभ है।

काला चश्मा का प्रयोग करें।

हिजड़ा को पैसे तथा वस्त्र का दान करें।

तुला राशिफल फरवरी 2023 | Libra Rashifal February 2023

तुला राशि :- यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवंअधिक खर्च की संभावना है रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है परन्तु घबराने की जरूरत नहीं है स्थिति नियंत्रण में होगा। आप अपके परिश्रम से कार्यों का विस्तार होगा एवं भाग्य वृद्धि होगी। आत्मसंयत में रहना श्रेष्ठकर होगा। शेयर का काम संभलकर करें।

आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। दुर्घटना में चोट लगने की सम्भावना है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहे। अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है अत: साथी की भावना को समझने की कोशिश करें। स्त्रियों का सम्मान करें। ब्यक्तिगत सम्बन्ध मधुर होंगे।आपकी शनि की साढ़े साती चल रही है कार्य में बाधा दे सकती है।

क्या करें क्या न करें

मंगल मारकेश है अत: हनुमान जी की उपासना करें नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।

श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सफेद और काला रंग आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक राशिफल फरवरी 2023| Scorpio Rashifal Feb 2023

वृश्चिक राशि :-  यह महीना खर्चे का है आपको उधार लेकर खर्च करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।यदि राजनीति से सम्बन्ध रखते है तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। भाईयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति‍ सचेत रहें।

प्रोपर्टी क्रय – विक्रय से लाभ हो सकता है। काम में रूकावट आ सकती है धैर्य से काम ले। समय अनुकूल है। अल्प प्रयास से सफलता मिल सकती है। माता की स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा अवसर है इच्छापूर्ति होगी। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। संतान को अपने कार्य में सफलता मिलेगा।

क्या करें क्या न करें

क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनता काम बिगड़ जाएगा।

अपने मित्र का भरपूर लाभ उठाये।

प्रतिदिन हनुमान मंदिर जाए और तिलक अवश्य लगाए।

शुभ रंग लाल है।

ईष्टदेव हनुमानजी हैं।

मंगल के बीज मंत्र ऊँ क्रां क्रीं क्रौं  सःभौमाय नमः  का नियमित जप करें ।

धनु राशिफल फरवरी 2023 | Sagittarius February 2023

धनु राशि :- आप स्वयं भाग्य स्थान में बैठकर भाग्य की वृद्धि कर रहे हैं यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें रखा पैसा भी खर्च हो सकता है। धन आएगा भी परन्तु रुकेगा नहीं। कोई भी कार्य जल्दबाजी  में न करें। भाई या दोस्त धोखा भी दे सकते हैं।

छात्रों को प्रतियोगिता का लाभ मिलेगा परन्तु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पिता से प्रोपर्टी का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार एवं ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता से लाभ की संभावना है।

क्या करें क्या न करें

भगवान विष्णु की उपासना करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

केले के पेड़ की पूजा करें।

अंधे ब्यक्ति को अन्न, वस्त्र दान करने से सभी कार्य बनेंगे।

आपका शुभ रंग पीला है।

मकर राशिफल फरवरी 2023 | Capricorn Rashifal Feb 2023

मकर राशि :- मकर राशि का स्वामी शनि है और इस राशि पर शनि अपने घर में बैठे भी हैं अत: आपके लिए यह समय ठीक रहेगा फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य स्थल पर सतर्कता बरतें वाद विवाद हो सकता है।

प्रेम में धोखा हो सकता है या गलत फायदा उठाया जा सकता है। महीना के उत्तरार्द्ध से सब ठीक हो जाएगा।रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप लोहा क्षेत्रमें काम कर रहें हैं तो जातक को लाभ होगा। अति लाभान्वित होंगे।

सामाजिक प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में बृद्धि होगी। संतान की असफलता से आपको निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव हो सकता है। मानसिक रूप से कुछ परेशानियां आ सकती है अतः किसी बात को लेकर ज्यादा नहीं सोचें धैर्य से काम लें सब ठीक हो जाएगा।

क्या करें क्या न करें

आलस्य से बचे आलस्य के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

शनिवार को शनि मन्दिर में छाया पात्र का दान करें।

आपके लिए शुभ रंग नीला है।

शनि के बीज मंत्र ’’ ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’’ का जप करें।

कुम्भ राशिफल फरवरी 2023 | Aquarius Rashifal Feb 2023

कुंभ राशि:- प्रोपर्टी खरीद बिक्री से आपको फायदा होगा। जानें! कब है प्रोपर्टी खरीदने का शुभ दिन।  आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा।

नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है। अनियोजित खर्च हो सकता है। कला, संगीत तथा फैशन क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है। किसी पुराने मित्र के वजह से आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है ।

क्या करें क्या न करें

शनि मन्दिर में श्री हनुमान जी की अराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आपके लिए शुभ रंग नीला है।

शनि के बीज मंत्र ’’ ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’’ का जप करें।

मीन राशिफल फरवरी 2023 | Pisces Rashifal February 2023

मीन राशि :-  पारिवारिक जीवन सामान्य रुप से चलते रहेगा। इस माह धैर्य से काम ले आपकी धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और बढ़ेगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आपको लाभ मिलेगा।

जीवनसाथी के साथ वैचारिक भिन्नता के कारण मन मुटाव हो सकता है। माता का अपेक्षित सहयोग अवश्य ही मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेगें।आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यदि आप छात्र हैं तो प्रतियोगिता में सफलता का योग है। संतान पक्ष से सुखद समाचार  मिल सकता है। लम्बित कार्य पूरे होंगे। ससुराल वालों का सहयोग मिलेगा। इस महीना घर में उत्सव के आयोजन का योग बन रहा है। धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं।

क्या करें क्या न करें

    1. वाद-विवाद से बचें।
    2. प्रतियोगी बनें शुभ होगा। 
    3. श्री विष्णु भगवान की उपासना करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का स्मरण करें कल्याण होगा।
    4. बृहस्पति को चने की दाल का दान करना अच्छा रहेगा।
    5. गाय माता की सेवा करें।  
    6. आपका शुभ रंग पीला तथा लाल है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *