Moon in Eleventh House – एकादश भाव में चन्द्रमा

Moon in Eleventh House – एकादश भाव में चन्द्रमा का फल शुभ माना गया है। यह स्थान लाभ स्थान है अतः लाभ स्थान में चन्द्रमा का होना जातक को अवश्य ही शुभता प्रदान करेगा यदि चन्द्रमा अशुभ ग्रहो के योग में न हो तब। यदि किसी प्रकार से अशुभ ग्रह यथा शनि मंगल आदि के साथ हो या उसके घर में हो या इन ग्रहो की दृष्टि हो तो ऐसी स्थिति में चन्द्र फल की शुभता समाप्त हो जाती है और अशुभ ग्रहो के फल के अनुसार फल देने में चन्द्रमा समर्थ हो जाता है।

यदि किसी के  कुंडली में चन्द्रमा एकादश भाव में  स्थित है तो वह व्यक्ति स्वभावतः चंचल होता है। वह हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहता है। ऐसा व्यक्ति योजना बहुत बनाता है यही नहीं प्रत्येक योजना का समबन्ध लाभ से अवश्य जुड़ा हुआ रहता है ऐसा व्यक्ति विना लाभ के कोई कार्य करना नहीं चाहता है।  ऐसा व्यक्ति विदेश अथवा अन्य प्रदेश में रहना या  जाना ज्यादा बहुत पसंद करता है।  प्रत्येक भौतिक सुख-सुविधाओ का भरपूर उपभोग करना चाहता है और करता भी है।

Moon in Eleventh House

आप और एकादश भाव का चन्द्रमा ( Moon in Eleventh House and You)

आप एक धनवान और ईमानदार व्यक्ति हैं।आप एक दीर्घायु व्यक्ति हैं।आप गुणवान और संतान का सुख पाने वाले व्यक्ति हैं। आप नौकर चाकर से युक्त अपने बच्चों के साथ प्रसन्नता पूर्वक रहेंगे। आपके पुत्री संतान पुत्रों की अपेक्षा अधिक हो सकती हैं। कभी-कभी कामों को आवश्यकता से अधिक विस्तार देने के कारण आप उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापार के माध्यम से भी धन अर्जन करता है।

एकादश भाव में चन्द्रमा और आर्थिक स्थिति ( Moon in Eleventh House and Economic Situation)

जिस जातक के एकादश स्थान में चन्द्रमा स्थित है वह धनवान होता है। सारावली में भी कहा गया है —

धनवान बहुसुतभागी बहवायु स्विस्ष्टभृत्यवर्गश्च

इन्द्रौ भवेन्मनस्वी तीक्ष्णः शूरः प्रकाशश्च।।

अर्थात किसी की कुंडली एकादश भाव में चन्द्रमा हो तो जातक धनि अधिक पुत्रवान  लम्बी उम्र वाला सुन्दर नौकर चाकर वाला वीर कांतिमान मनस्वी होता है। ऐसा जातक विलासी जीवन व्यतीत करता है। वह मंहगी-मंहगी गाडियों का सुख भोगने वाला होता है। धन सम्पति के मामले में समृद्ध होता है। वह अपने जीवन काल में सभी सुख सुविधाओ का उपभोग करता है।

Moon in Eleventh House

सामाजिक स्थिति ( Social Status)

आप समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। ऐसा व्यक्ति अक्सर सरकारी नौकरी करते हुए देखा गया है। राजकार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी होती है। राजनैतिक व्यवस्था में भी अपना भागीदारी निभाने में आप कुशल होते है। यदि आप राजनीति में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। आपको सरकार के कामों करने का अवसर भी मिल सकता है। अथवा सरकार की ओर से सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी ngo  के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना सकते है।

ऐसा जातक एक अच्छा सलाहकार हो सकता है इसका मुख्य कारण है की एकादश स्थान में बैठकर चन्द्रमा पंचम स्थान को देखता है और यह स्थान बुद्धि तथा त्रिकोण का भाव है यही कारण है की वह सलाह देने में समर्थ होता है। एकादश स्थित चन्द्रमा वाला जातक  बुद्धिजीवियों की श्रेणी में गिने जाते हैं। जिस प्रकार जल किसी भी रंग अथवा पदार्थ के संयोग में आकर अपने गुण को खो देता है उसी प्रकार एकादश  चन्द्रमा वाला व्यक्ति भी अपना प्राकृत स्वभाव में बदलाव कर लेता है और किसी भी समाज में आसानी से घुल मिल  जाता है।

क्या करना चाहिए और क्या नहीं ( What Should do or not)

अशुभ चन्द्रमा हो तो बुध से संबंधित कार्य न करें तो अच्छा रहेगा। उसी प्रकार शनिवार के दिन मकान की खरीद बिक्री या मकान निर्माण जैसे कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसे जातक यदि दूध का दान करें या मंदिर में चढ़ाये तो धन-धान्य की वृद्धि होती है।

3 thoughts on “Moon in Eleventh House – एकादश भाव में चन्द्रमा”

  1. rajan Mishra

    Mera name rajan Mishra janam sthan Dhamaur gopal district Deoria utter Pradesh janam samay 05.15.00 date of birth 17.08.1991 hai please guruji mera janam kundali bana dijiye aur kaun se yog hai meri kundali me Bata dijjiye

  2. pratiksha mahajan

    Mare kundali ke ekadash ghar par chandrama or shani dono ek sath he ..Or kaha jata he ki dono ka ek sath hona ashubh hota he plz…Guruji muze bataye ki ye shubh hota he ya ashubh..Or muze koi upay bataye..meri janma samay subah 5:46 , 1 February 1995 ki birthdate he

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *