Impact of Jupiter in Fourth House | कुंडली के चतुर्थ भाव में गुरु फल

Impact of Jupiter in Fourth House | कुंडली के चतुर्थ भाव में गुरु फल विचार यदि जन्मलग्न से चतुर्थ भाव / स्थान/घर में गुरु / बृहस्पति स्थित हैं तो वैसा व्यक्ति  रूपवान, बलवान और बुद्धिमान होता है। आप निष्कपट हृदय और मजबूत मेधावी शक्ति के व्यक्ति हैं। आपकी वाक्पटुता अत्यंत ही प्रशंसनीय होगी। आप लोगों के द्वारा सम्मानित होंगे। परिवार के मुखिया के रुप में अपने कुल खानदान के मान सम्मान और यश को बढ़ायेंगे।आप परिश्रमी हैं। उद्यम से अपने कार्य को सिद्ध करने में विश्वास रखते है। आप आदरणीय है और आपके भाई बन्धु भी आपका आदर करेगा। इस भाव का बृहस्पति सामान्यत: उत्तम फल प्रदान करता है।

सुखेजीवे सुखिलोके सुभगो राजपुजितः।

 विजितारि: कुलाध्ध्यक्षो गुरुभक्तश्च जायते।।

Jupiter in Fourth House

चतुर्थ भाव में गुरु और आपका स्वभाव | Jupiter in fourth House and your Nature

आप महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति है। शुभ काम करना आपकी आदत है । आप अपने से बड़े का आदर करते है। आप ब्राह्मणों और गुरुजनों का आदर करेंगे।आप अपने गुरु के प्रति हमेशा आदर का भाव रखेंगे।सारे लोग  आपके स्वभाव की प्रशंसा करेंगे।  यदि किसी अन्य अशुभ ग्रहों की दृष्टि या संयोजन न हो तो आप अवश्य ही छल-कपट रहित ह्रदय के व्यक्ति होंगे और हमेशा अपने आप को सुखी महशुस करेंगे।

चतुर्थ भाव में गुरु और पारिवारिक जीवन | Jupiter in Fourth House and Family life

आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सहजता पूर्वक जुड़े रहेंगे। माता तथा पत्नी का सुख एवं उनका सहयोग हमेशा मिलते रहेगा।आपका घर बहुत बडा होगा और अनेक  प्रकार की सुख सुविधाओं से युक्त होगा। आपको  सरकारी आवास में रहने का मौका मिलेगा अर्थात आप सरकारी मकान का सुख भोग सकेंगे। आपके घर में विद्वानों का जमघट लग सकता है।

आपको माता का सुख एवं स्नेह मिलेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा निःस्वार्थ भाव से  करेंगे निःस्वार्थ भाव की सेवा से ही आप दिन दूना रात चौगुना बढ़ेंगे।  आपको पूर्वजों की सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। आप वाहन सुख का उपभोग करेंगे। आप अपनों हाथो से मकान का निर्माण करेंगे। वृद्धावस्था और सुखी होगा। आपके पास जमीन जायदाद भी पर्याप्त मात्रा में होगी। यदि आप ग्रामीण जीवन जी रहे है है तो आपके घर में पशु धन अवश्य ही होगा। आपके घर बाग़ बागीचा भी होगा। दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ आपका सम्बन्द अच्छा रहेगा

 

चतुर्थ भाव  में गुरु और व्यवसायिक स्थिति | Jupiter in Fourth House and Business

आप सरकारी नौकरी कर सकते है यही नहीं आप सरकार में उच्च पद पर आसीन होंगे। आपको मंत्री पद भी  मिल सकता है। आप प्रशासनिक अधिकारी यथा जज, IAS  IPS बन सकते है। आप कोई ऐसे पद धारण  करेंगे  जिससे  सीधा पब्लिक से सम्बन्ध हो। आप नेता बन सकते है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने की ज्यादा सम्भावना होगी।

1 thought on “Impact of Jupiter in Fourth House | कुंडली के चतुर्थ भाव में गुरु फल”

  1. My guru is in4rth. I have a beautiful house.butit is going to be sold due to debt.will my house be saved or sold.16.8.65 .Delhi.time 8.56.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *