Mars Transit Date 2021 | Mangal Gochar Date 2021

Ashtakvarga Mars | मंगल ग्रह के अष्टकवर्ग का फल

आइए सबसे पहले इस पहलु पर विचार करते है की मंगल अपने अधिकतम 8 बिंदु तथा न्यूनतम 0 बिंदु पर राशि विशेष में विचरण करने पर किस प्रकार का फल देगा।

Ashtakvarga Mars | मंगल ग्रह के अष्टकवर्ग का फल

जन्मकुंडली में मंगल ग्रह के अष्टकवर्ग का फल | Mars Astakvarga Effects

8 बिंदु
यदि मंगल अपने अष्टकवर्ग में किसी भी राशि में 8 बिंदु दिया है तो वह सबसे शुभ माना गया है। यदि किसी राशि में मंगल अपने अष्टक वर्ग में 8 बिंदु दिया है तो उस समय व्यक्ति शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेगा। जमीन जायदाद को लेकर कोई झगड़ा है तो उसमे विजय या समझौता होकर भूमि लाभ होगा। मंगल बल और साहस का कारक ग्रह है अतः जातक को साहस और प्रसिद्धि मिलेगी । यह भी जानें! मंगल ग्रह का विभिन्न भाव में फल

7 बिंदु
मंगल अपने अष्टकवर्ग में जिस राशि में 7 बिंदु दिया है और मंगल उस राशि से विचरण कर रहा है तो व्यक्ति को सरकार से लाभ मिलेगा। यदि आप राजनीति से ताल्लुक रखते हैं तो मंत्री पद की प्राप्ति होगी। यदि सरकारी नौकरी में हैं तो सरकारी बंगला मिल सकता है।

6 बिंदु
मंगल अपने अष्टकवर्ग में जिस राशि में 6 बिंदु दिया है और मंगल उसी राशि से गोचर कर रहा है तो उस समय व्यक्ति को अपने उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। उनकी विशेष कृपा से आप के रुके हुए कार्य सम्पन्न हो जाएगा। जातक को किसी सैन्य अधिकारी से मुलाक़ात हो सकती है। जातक के अंदर आत्मविश्वास बढ़ जाएगा।

5 बिंदु
यदि मंगल अष्टकवर्ग में 5 बिंदु दिया है तथा उसी राशि में गोचर कर रहा है तो उस जातक का स्वभाव परिस्थिति के अनुकूल होगा। सुन्दर युवती से मुलाकात होगी तथा स्वयं के मधुर व्यवहार के कारण इच्छापूर्ति होगी। विद्वान् तथा प्रतिष्ठित लोगों से मुलाक़ात होगी।

4 बिंदु
मंगल अपने अष्टकवर्ग में जिस राशि में 4 बिंदु दिया है और मंगल उस राशि से गोचर कर रहा है तो उस समय व्यक्ति के अंदर किसी कार्य के प्रति उत्साह में कमी आ जायेगी। इस समय न वह कोई काम करेगा और न ही काम करके खुश होगा।

3 बिंदु
यदि मंगल अष्टकवर्ग में किसी राशि में तीन बिंदु दिया है और मंगल गोचर में है तो शुभ फल की प्राप्ति नही होती। ऐसे जातक को अपने भाइयो से लड़ाई-झगड़ा करेगा तथा उनसे अलग हो जायेगा। उसका अपने पत्नी के साथ भी मनमुटाव होगा एवं एक दूसरे से अलग रहने के लिए बाध्य हो सकते हैं।

2 बिंदु
यदि मंगल अपने अष्टकवर्ग में 2 बिंदु प्रदान किया है और गोचर में उसी राशि से गुजर रहा है तो जातक के घर में धन को लेकर विवाद होगा। जो वस्तु व्यक्ति को ज्यादा पसंद है उसको लेकर झगड़े होंगे। ये पुराना कोई शत्रु है तो वह आपको परेशानी में डाल सकता है।

1 बिंदु
यदि मंगल किसी राशि में एक बिंदु दिया है तो ऐसा जातक मंगल के गोचर के समय शारीरिक कष्ट जैसे ज्वर, ब्लड इन्फेक्शन इत्यादि हो सकता है। अचानक किसी घटना के शिकार हो सकते हैं जिसमे शरीर से खून निकल सकता है। गाड़ी से एक्सीडेंट हो सकती है। शस्त्रादि से आपके ऊपर आघात हो सकता है। यदि बीमार हैं तो शल्य चिकित्सा हो सकता है।

0 बिंदु
यदि मंगल किसी राशि में जीरो बिंदु दिया है और गोचर तथा दशा, अंतर्दशा भी अशुभ चल रही है तो उस समय जातक की दुर्घटनाएं, दुर्घटना से मृत्यु संभावित होती है अथवा जातक मृत्यु तुल्य कष्ट अनुभव करेगा। पेट और नेत्र से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है।

जिस समय मंगल ग्रह उस राशि में विचरण करें जिसमें मंगल अपने अष्टक वर्ग में 5 या उससे अधिक बिंदु प्रदान किया है तो वह समय निम्नलिखित कार्यों के लिए शुभ माना गया है उस समय यदि वैसा ही कार्य करें तो अवश्य ही सफलता मिलती है। अगले पृष्ठ पर पढ़े —

Leave A Comment