सूर्य ग्रहण 1 सितम्बर 2016 का राशिफल

सूर्य ग्रहण 1 सितम्बर 2016 का राशिफल

सूर्य ग्रहण 1 सितम्बर 2016 का राशिफल । सूर्य ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग रूपों में दृष्टिगोचर होगा। राशि, ग्रह, नक्षत्र, पक्ष, वार, तिथि आदि सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ये सभी एक दूसरे से दृष्टि, संयोग आदि के आधार पर विभिन्न राशियों के जातकों पर अपना-अपना प्रभाव डालते है। 1 सितम्बर 2016 में होने वाले सूर्य ग्रहण के समय सूर्य सिंह राशि में एवं पूर्व फाल्गुन  नक्षत्र में होगा।

अतएव यह तो स्पष्ट है की सूर्य ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से इस राशि और नक्षत्र वाले जातकों के ऊपर अशुभ तथा अत्यंत ही कष्टमय होगा। 12 राशियों में किंच्चित राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा तो कुछ राशियों पर अशुभ होगा।

सूर्य ग्रहण 1 सितम्बर 2016 का राशिफल

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले शुभ-अशुभ फल

मेष राशिफल

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर सूर्यग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। सूर्य ग्रहण सिंह राशि में घटित हो रहा है और मेष राशि से सिंह राशि का स्थान पंचम है तथा सिंह से मेष राशि नवम  है 5/9 का सम्बन्ध ज्योतिष में अच्छा माना जाता है एतदर्थ इस राशि वाले जातक धन धान्य की वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख एवं सौहार्द बना रहेगा। कार्यो का विस्तार होगा। अपने परिश्रम से आप भाग्य का निर्माण करने में समर्थ होंगे।

वृष राशिफल

इस राशि के जातको के ऊपर सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। धन धान्य की वृद्धि होगी। कार्यो का विस्तार होगा। अपने परिश्रम से आप भाग्य का निर्माण करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक सुख एवं सौहार्द बना रहेगा परन्तु ज्यादा ख़ुशी दुःख का कारण भी बन सकता है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर सूर्यग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। सूर्य ग्रहण सिंह राशि में घटित हो रहा है और मिथुन राशि से सिंह  राशि का स्थान तृतीय  है तथा सिंह से मिथुन राशि एकादश है 3/11 का सम्बन्ध ज्योतिष में अच्छा माना जाता है एतदर्थ इस राशि वाले जातक धन धान्य की वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख एवं सौहार्द बना रहेगा। कार्यो का विस्तार होगा। अपने परिश्रम से आप भाग्य का निर्माण करने में समर्थ होंगे।

कर्क राशिफल

इस राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण अशुभ फल प्रदान करने वाला होगा। कार्यो में रुकावट होगी। नए कार्य के अवसर आएंगे परन्तु परेशानी के साथ। वह कार्य जो किसी कारणवश रुके हुए थे उस कार्य में अधिक खर्च होने की सम्भावना बढ़ेगी। जातक का मोक्ष के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट, शरीर में चोट लगना तथा मन में भय बना रहेगा। धन हानि की प्रबल संभावनाएं बनी रहेगी

सिंह राशिफल 

इस राशि वाले वाले जातकों के ऊपर सूर्य ग्रहण का प्रभाव अशुभ होगा। जातक को दुर्घटना का भय बना रहेगा अतः गाड़ी संभलकर चलाये। शत्रु अधिक प्रभावी हो जायेंगे। कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होगा रिश्वत लेने वाले संभलकर रिश्वत ले या रिश्वत लेना बंद कर दे अन्यथा दंड के पात्र बन सकते है।

कन्या राशिफल 

सिंह तथा कन्या राशि का द्विद्वादश सम्बन्ध होने से अनावश्यक खर्च अधिक बढ़ जायेगा। धन-धन्य की हानि हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। कन्या राशि वालो का सूर्य ग्रहण का फल विशेष रूपेण अशुभ एवं कष्टकारी होगा। शारीरिक कष्ट, शरीर में चोट लगना तथा मन में भय बना रहेगा। धन हानि की प्रबल संभावनाएं बनी रहेगी अतः सोच समझकर ही योजनाए बनाये।

तुला राशिफल

तुला राशि वाले जातकों के ऊपर सूर्यग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। सूर्य ग्रहण सिंह राशि में घटित हो रहा है और सिंह राशि से तुला राशि का स्थान तृतीय है तथा तुला से सिंह राशि एकादश है 3/11 का सम्बन्ध ज्योतिष में अच्छा माना जाता है एतदर्थ इस राशि वाले जातक धन धान्य की वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख एवं सौहार्द बना रहेगा। कार्यो का विस्तार होगा। अपने परिश्रम से आप भाग्य का निर्माण करने में समर्थ होंगे।

वृश्चिक राशिफल 

इइस राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत अच्छा नहीं है। इस राशियों के जातको का भागदौड़ अधिक बढ़ जायेगा। विशेष रूप से कार्य-स्थल पर परेशानी बढ़ने की संभावना है। गुप्त चिंता बढ़ेगी परिणामस्वरूप मानसिक संताप का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

धनु राशिफल  

इस राशि वाले वाले जातकों के ऊपर चंद्रग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। कार्यो का विस्तार होगा। धन धान्य की वृद्धि होगी। तरक्की का द्धार खुल सकता है। रुके हुए कार्य करने के लिए आपमें उत्साह आएगा तथा कार्य शीघ्र ही पूरा हो जायेगा।

मकर राशिफल 

इस राशि वाले वाले जातकों के ऊपर सूर्य ग्रहण का प्रभाव ठीक नहीं होगा। अचानक खर्च बढ़ जायेगा अतः अनियोजित खर्च से बचे। व्यर्थ विवाद हो सकता है। लड़ाई-झगड़ा से दूर रहना ही श्रेष्ठकर होगा।

कुम्भ राशिफल  

इस राशि वाले जातकों के ऊपर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सामान्य होगा। सिंह तथा कुम्भ राशि का का सम्बन्ध समसप्तक होने से स्त्री/पति कष्ट की प्रबल सम्भावना है। आपको व्यर्थ में यात्रा करनी पड़ेगी। मंगल की दृष्टि पड़ने से रोग आदि में व्यय करने पड़ सकते है। दुर्घटना भी हो सकता है।

मीन राशिफल

मीन राशि वालो का इस सूर्य ग्रहण का फल विशेष रूपेण अशुभ एवं कष्टकारी होगा। शारीरिक कष्ट, शरीर में चोट लगना तथा मन में भय बना रहेगा। धन हानि की प्रबल संभावनाएं बनी रहेगी अतः सोच समझकर ही योजनाए बनाये।

सूर्य ग्रहण 1 सितम्बर 2016 का राशिफल

कैसे करें ! सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों का समाधान

जिस राशि के लिए ग्रहण का फल अशुभ होगा उस जातक को अपने सामर्थ्य के अनुसार ग्रह राशि(चन्द्रमा तथा राशि स्वामी बुध की) कारक वस्तुओ का दान करना चाहिए इससे जातक के ऊपर पड़ने वाले अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है वही मंत्र एवं स्तोत्र का जप-पाठ करने से भी अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। ग्रहण के बाद औषधि स्नान करने से भी अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सकता है।

सूर्य ग्रहण 1 सितम्बर 2016 का राशिफल

सूर्यग्रहण 1 सितंबर 2016 | Surya Grahan 1 Sept 2016

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *