मासिक राशिफल नवम्बर 2015 / Masik Rashiphal November 2015

मासिक राशिफल नवम्बर 2015 / Masik Rashiphal November 2015 का राशिफल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। तथैव नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,थ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। नवम्बर 2015 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

मेष मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Mesh Masik Rashiphal November 2015

महीने के आरम्भ में इस राशि पर सप्तम भाव से सूर्य की उच्चदृष्टि होने के कारण रुके हुए और बिगड़े कामों में सुधार होगा। आय और व्यय की स्थिति बनी रहेगी। विदेशी कार्यो में प्रगति होगी। गृह कलह, क्रोध तथा आवेश से बचे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। पत्नी/महिलाओ का सम्मान करे अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचे। प्रेम में अविश्वास पैदा न होने दे।

उपाय

हनुमानजी  की आराधना करे।  सुन्दर काण्ड का नियमित पाठ करें।     

वृष मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Vrish Masik Rashiphal November 2015

शनि की दृष्टि होने से आय कम और व्यय अधिक होगा। भाई बंधू से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक रूप से परेशान हो सकते है। व्यर्थ की यात्रा से बचे योजना बनाकर ही यात्रा करें।  शत्रु से सावधान रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दे आँखों में चोट लग सकता है। मन तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। प्यार करें परन्तु बेवजह विवाद से बचे। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते है चिंता न करे सब ठीक हो जाएगा। नौकरी में अतिरिक्त जिमेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा संघर्ष के बाद भी धन की प्राप्ति काम होगी अतः कोई नया कार्य करने से बचे अथवा सोच समझकर ही करें।

उपाय

झूठ बोलने से बचे। मास-मदिरा का त्याग कर दे तो अच्छा रहेगा। कार्तिक माहत्म्य का पाठ करे शुभ होगा।

मिथुन मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Mithun Masik Rashiphal November 2015

महीने के आरम्भ में आपके राशि का स्वामी बुध पंचम घर में सूर्य के साथ अस्त है अतः यह मास संघर्ष पूर्ण होगा। प्रॉपर्टी सम्बन्धी विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आ सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में दौड़-धूप अधिक रहेगा परन्तु लाभ काम होगा। जीवन साथी, मित्र तथा भाई की मदद से भविष्य की योजना में सफलता मिल सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगा। केस-मुकदमा में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सर्दी-जुकाम बिमारी हो सकती है। उच्च अधिकारियों से बहुत सहयोग मिलेगा।विदेश यात्रा का योग है उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

उपाय

खान-पान पर ध्यान दे ऋतू के अनुकूल ही भोजन करे। अन्यथा पेट में विकार हो सकता है। अपने मनपसंद वस्तुओ का दान करे कल्याण होगा।

कर्क मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Kark Masik Rashiphal November 2015

महीने के प्रारम्भ में राहु तथा शुक्र के तृतीय स्थान पर होने से मिला-जुला असर होगा। लाभ के दृष्टि से बड़ी योजना बनाने से बचे मेहनत के अनुरूप ही लाभ मिलेगा। व्यर्थ के भाग-दौड़ से बचे। गृह-क्लेश हो सकता है वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखे। दिवा-स्वप्न से बचे। प्रेम तथा संतान पक्ष से परेशानी  आ सकती है। महीने के अंत में प्रॉपर्टी से लाभ तथा परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।

उपाय

माता दुर्गा की आराधना करें। दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिकास्त्रोत का नियमित पाठ करे कल्याण होगा। यदि नशा करते है तो नशा का सेवन न करे तो अच्छा रहेगा। 

सिंह मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Singh Masik Rashiphal November 2015

क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखे तभी ही सफलता प्राप्त कर सकते है। यात्रा का योग है पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है तटस्थता बनाये रखे। परिवार में शुभ कार्य पर खर्च होगा। १५ तारीख के बाद स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे दुर्घटना का योग है अतः गाडी ध्यान से चलाए। दांपत्यजीवन में सामंजस्य बनाये रखे। पति/पत्नी बीमार हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न ले, नया निवेश  करना उचित नहीं होगा। आय कम और व्यय अधिक होंगे। नौकरी वालो के लिए यह मास सामान्य होगा। आपके पराक्रम तथा उत्साह में वृद्धि होगी।

उपाय

शनि स्तुति करे। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करे। हनुमान चलिषा का पाठ करना अच्छा रहेगा। मास-मदिरा के सेवन से बचें। बुजुर्ग व्यक्ति से आशीर्वाद ले कल्याण होगा। 

कन्या मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Kanya Masik Rashiphal November 2015

मास के आरम्भ में कन्या राशि पर मंगल, शुक्र और राहु का संचार बना हुआ है। नौकरी तथा व्यवसाय दोने क्षेत्रों में समस्या आ सकती है। अधिकारियो से सामंजस्य बनाकर रखे मतभेद हो सकता है। किडनी आँख, तथा गुप्त रोग हो सकता है। आय से अधिक व्यय होगा धैर्य से काम ले सब ठीक हो जाएगा। नया कार्य न करे। वाहन ठीक से चलाये चोट इत्यादि का योग है शरीरिक कष्ट हो सकता है अतः यात्रा से बचे। जमीन-जायदाद सम्बन्धी समस्या आ सकती है। साझेदारी में कोई कार्य न करें यदि कर रहे है तो सावधान रहिये आप धोखे के शिकार बन सकते हैं।

उपाय

श्री दुर्गा सप्तशती के दुर्गा-कवच का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी शुभ होगा। चिड़ियाँ को सतनाजा खिलाये सब ठीक हो जाएगा।

तुला मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Tula Masik Rashiphal November 2015

मासारम्भ में इस राशि पर सूर्य-बुध का अशुभ संचार बनने से  आमदनी सीमित होगा तथा खर्च बढ जायेगा। व्यर्थ के भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी। बनते हुए कार्यो में व्यवधान होगा। क्रोध के कारण मानसिक अशांति बढ़ जायेगी। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा धन की हानि हो सकती है। अधिकांश समय मनोरंजन एवं वृथा कामो में व्यतीत होगा अतः समय दुरूपयोग न करे सदुपयोग करें। मासारम्भ में आपको हॉस्पिटल का भी चक्कर लग सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है उसके एडमिशन में खर्च हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधिया बढ़ सकती है।

उपाय

मासारम्भ में सूर्य नीच होकर है अतः सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से निम्न मंत्र के साथ जल दे शुभ होगा। मंत्र  — ॐ घृणि सूर्याय नमः। विष्णु शहस्त्र नाम का पाठ करने से आने वाले संकट समाप्त हो सकता है।

वृश्चिक मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Vrishchik Masik Rashiphal November 2015

व्यवसाय में अनिश्चिंतता तथा आर्थिक नुक्सान का योग बन रहा है। किसी भी प्रकार के जोखिम उठाने से बचें। विशेष परिश्रम करने पर ही धन तथा कार्य क्षेत्रो में उन्नति होगी। परिश्रम में आलस्य का दबदबा रहेगा और इस समय आलस्य ही आपका सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा। अतः आलस्य न करे। आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान तथा वाहनादि पर व्यय होगा। दुर्घटना का योग बन रहा है अतः वाहन ठीक से चलाये वाहन चलाने से पहले हनुमान जी को याद करे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे शुगर और रक्तचाप की बिमारी है तो उसका स्तर बढ़ सकता है। पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है प्रेम में भी निराशा का योग है सतर्क रहे मस्त रहे।

उपाय

यात्रा पूर्व हनुमानजी की आराधना करे सब ठीक होगा। सुन्दर काण्ड का नियमित पाठ करने से लाभ मिलेगा।

धनु मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Dhanu Masik Rashiphal November 2015

शनिदेव की साढ़ेसाती चलने के कारण आपको अत्यंत संघर्षपूर्ण हालात का सामना करना  पड़ सकता है। राशि स्वामी गुरु की दृष्टि होने के कारण अंततः सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। पैतृक प्रॉपर्टी का लाभ या पिता से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी तथा अधिकारियो से सहयोग मिलेगा।  नौकरी में खतरा या तबादला हो सकता है संभलकर रहे।  नौकरी में परिवर्तन का भी योग है। व्यर्थ के भागदौड़ और मानसिक तनाव बना रहेगा। भाई-बहन से तनाव बढ़ सकता है। संभालकर रखे पैसे खर्च होंगे।

उपाय

सूर्योदय का दर्शन जीभरकर करें।  माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूले। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर अवश्य जाए लाभ मिलेगा।

मकर मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Makar Masik Rashiphal November 2015

राशि स्वामी शनि लाभ स्थान से अपने तृतीय दृष्टि से राशि को देख रहा है अतः यह मास मिश्रित फल प्रदान करेगा। क्योकि शनि षष्ठेश तथा अष्टमेश के साथ रहेगा अतः स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा तथा कार्यो में व्यवधान भी होगा।  धैर्य के साथ कार्य करे सब ठीक हो जाएगा। अचानक खर्च बढ़ेगा। घरेलु एवं आर्थिक उलझने परेशानियाँ बढ़ेगी।  यात्रा का भी योग है। कोई नए कार्य आरम्भ न करें।

उपाय

शिवजी का आशीर्वाद ले। ॐ नमः शिवाय का मन ही मन जप करे शुभ होगा।

कुम्भ मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Kumbh Masik Rashiphal November 2015

मास का पूर्वार्ध बहुत अच्छा नहीं रहेगा आर्थिक परेशानिया आ सकती है। शारीरिक कष्ट तथा धन की हानि हो सकती है। उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकता है। अतः किसी भी मामले में लापरवाही न बरते। उत्तरार्ध में अच्छे फल मिलने के आसार है। भाई-बहन,घर-परिवार तथा रिश्तेदारो का सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग है। प्रेम के क्षेत्र  में प्रेमानंद की प्राप्ति होगी आपका प्रेम शादी जैसे पवित्र रिश्तो का रूप ले सकता है। अपने प्रिय भाई-बंधु से मुलाक़ात का योग बन रहा है। वाणी पर संयम रखे। आँख तथा दांत पर विशेष ध्यान दे। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यो में लाभ मिलेगा। किसी शुभ कार्यो में खर्च होगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुए की खरीदारी हो सकती है।

उपाय

दुर्गासप्तसती का पाठ करे लाभ मिलेगा। स्त्रियों का सम्मान करे शुभ रहेगा। 

मीन मासिक राशिफल नवम्बर 2015/ Meen Masik Rashiphal November 2015

राशि स्वामी गुरु का संचार षष्ठ भाव में है अतः शारीरिक कष्ट अथवा रोग-दुःख में खर्च हो सकता है। नौकरी में कोई समस्या आ सकती है कोई इन्क्वायरी भी हो सकती है इसलिए विवेक पूर्वक शांत चित्त होकर कोई कार्य करें। सप्तम भाव पर मंगल,शुक्र तथा राहु का संचार है अतः वैवाहिक समस्या हो सकती है क्रोध के कारण मारपीट की नौबत भी आ सकती है अर्थात गृह क्लेश के कारण घर में अशांति का माहौल बना रहेगा। स्वयं के ऊपर नियंत्रण रखे सब ठीक होगा। घर में कोई मंगल कार्य होगा।  खर्च अधिक होगा। साझेदारी के कार्यों में नुकसान  हो सकता है साझेदारी टूट भी सकती है। व्यर्थ यात्रा का योग है। कोई नए कार्य करने के लिए न सोचे। क्रोध, अंहकार और वाणी पर नियंत्रण रखे।

उपाय

श्री दुर्गासप्तसती के सिद्ध कुञ्जिककास्त्रोत का नियमित पाठ करे लाभ मिलेगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X