Shubh Muhurt for School College Admission - विद्यारम्भ मुहूर्त

Shubh Muhurt for School College Admission 2023 | विद्यारम्भ मुहूर्त 2023

Shubh Muhurt for School College Admission - विद्यारम्भ मुहूर्तShubh Muhurt for School College Admission 2023 | विद्यारम्भ मुहूर्त 2023 के अनुसार आरम्भ करने से पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आती है। वैदिक काल से लेकर आज तक किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) देखने की परम्परा रही है। शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) में किया गया कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होता है ऐसा ऋषि मुनियों का वचन है तथा यह अनुभवजन्य भी है। अपने सम्पूर्ण जीवन यात्रा में जिसने समय को पहचान लिया अर्थात समय के अनुसार कार्य करने लगा वैसा व्यक्ति अवश्य ही सफल होता है उसकी सफलता में संदेह नहीं होता। सामान्यतः लोगों  के मुँह से यह शब्द निकलता है कि आज का दिन बहुत अच्छा था सब काम अपने निर्धारित समय से पूरा हो गया परन्तु क्यों ? क्योंकि आज हम सही समय पर घर से निकले थे और एकदम सही समय पर कार्यस्थल पर पहुंच गए थे। वस्तुतः किसी कार्य का तुरंत हो जाना या  अल्प प्रयास में ही हो जाना यह सब जाने अनजाने में शुभ मुहूर्त/समय(Shubh Muhurt) का ही परिणाम है।

Shubh Muhurt for School College Admission - विद्यारम्भ मुहूर्त

क्यों जरुरी है शुभ मुहूर्त |Why Need Auspicious Muhurat

मेरे अनुसार यह इसलिए जरुरी है की जिस प्रकार हम व्यवहार में सुख-दुःख, अच्छा-खराब, सफलता-असफलता  का स्वाद दिन प्रतिदिन लेते रहते है उसी प्रकार व्यवहार में शुभ-अशुभ भी अनुभूत है। अब यह बात आती है कि यदि अशुभ है तो अशुभ समय/मुहूर्त(Shubh Muhurt) भी अवश्य ही होगा तो यह स्वाभिक है की इस अशुभ समय में किये कार्य या तो पूर्ण नहीं होगा या विलम्ब से होगा या व्यवधान के साथ होगा या नहीं भी हो सकता है।

नकारात्मक विचार रखने वाले यह भी कह सकते है कि क्या गारंटी है की शुभ समय(Shubh Muhurt) में किया गया कार्य पूरा हो ही जाए या उसमे कोई व्यवधान न हो तो मेरा केवल यह कहना है की अशुभ समय के चयन से तो शुभ समय का चयन अच्छा ही होगा क्योकि यदि अच्छा मुहूर्त हमारा भाग्य नहीं बदल सकता तो कार्य की सफलता के पथ को सुगम तो बना सकता है। शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) आपके भविष्य को बदले या न बदले परंतु यदि आप जीवन के प्रमुख कार्य यदि शुभ मुहूर्त में करते है तो आपका जीवन निश्चित ही आनंददायक और खुशहाल बन जायेगा। यह जानकर हमें अवश्य ही शुभ समय का चयन करना चाहिए।

कैसे बनता है शुभ मुहूर्त |How does Auspicious Muhurat

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) निकालने के लिए निम्न बातो का ध्यान रखा जाता है – तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, नव ग्रहों की स्थिति, मल मास, अधिक मास, शुक्र और गुरु अस्त, अशुभ योग, भद्रा, शुभ लग्न, शुभ योग तथा राहू काल इन्ही के योग से शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। यथा —

सर्वार्थसिद्धि योग :- 

यदि सोमवार के दिन रोहिणी, मृगशिरा,पुष्य, अनुराधा, तथा श्रवण नक्षत्र हो तो सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण होता है।

गुरु-पुष्य योग –

शुभ मुहूर्तों में सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है । यदि गुरूवार को चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में हो तो इससे पूर्ण सिद्धिदायक योग बन जाता है। जब चतुर्दशी, सोमवार को और पूर्णिमा या अमावस्या मंगलवार को हो तो सिद्धिदायक मुहूर्त होता है। इस योग में किया गया कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाता है।

अर्थात शुभ योगों की गणना कर उनका उचित समय पर जीवन में इस्तेमाल करना ही शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) पर किया गया कार्य कहलाता है। अशुभ मुहूर्त में योगों में किया गया कार्य पूर्णतः सिद्ध नहीं होता।

स्कुल/कॉलेज में प्रवेश का शुभ मुहूर्त|Auspicious Muhurt for School/college Admission

बच्चो का प्रथम बार विद्यालय में नाम लिखवाना बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि दाम्पत्य जीवन में बच्चो के आगमन के बाद सभी कार्य बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखकर ही किया जाता है माता-पिता तो यही कहते है अगर बच्चे अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया तो मेरा जीवन सफल हो गया। तो बच्चो के माता-पिता से मेरी यह प्रार्थना है की जब भी किसी विद्यालय में प्रवेश कराते है तो प्रवेश/दाखिला के लिए निर्धारित शुभ मुहूर्त/समय के अनुसार ही प्रवेश कराए क्योंकि प्रवेश काल ही बच्चों के पढ़ाई के शुभ और अशुभ परिणाम का निर्धारण करता है।

बच्चे के स्कुल/कॉलेज में प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का विचार निम्न प्रकार से करना चाहिए

शुभ तिथियां :- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, पूर्णिमा।
शुभ वार :-  सोमवार, बुधवार, गुरूवार व शुक्रवार हैं।
शुभ नक्षत्र :-  अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुर्नवसु, पुष्य, उतरा तीनों, पूर्व तीनों, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा हैं।
शुभ मास :- उत्तरायण मास में (14 जनवरी से 15 जुलाई आषाढ़ तक)
शुभ वर्ष :- तृतीय , पांचवें या सातवें

स्कुल/कॉलेज में प्रवेश/दाखिला का शुभ मुहूर्त 2023 |Auspicious Admission Date, 2023

 

विद्यारम्भ मुहूर्त 2023

महीना    वर्ष दिनांक 
जनवरी  2023 1, 8, 18, 19,24
फरवरी  2023 1,2,3,8,10, 11, 15, 16,17, 24, 
मार्च  2023 9,10,13,18,23, 24,31
अप्रैल  2023 7, 8, 10, 27 
मई  2023 7,22,24,25
जून  2023 1, 8, 12, 14, 19,21,28, 29 
जुलाई  2023 5,7
अगस्त  2023 18, 21,27, 31
सितम्बर  2023 4, 12, 11, 16, 17, 18, 20, 21, 25
अक्टूबर  2023 6, 19, 20, 25, 26
नवम्बर  2023 2, 3, 10, 15, 24, 29
दिसम्बर  2023 1, 2, 7, 8, 9, 21, 22, 28, 29

कई बार यह समस्या आती है कि स्कुल वाले एक निश्चित दिन बता देते है कि आप इस दिन आकर एडमिशन करा लीजिये अन्यथा बाद में दाखिला नहीं होगा ऐसी परिस्थिति में आपको उसी दिन शुभ होरा जैसे यदि शनिवार में प्रवेश के लिए विद्यालय से बुलाया गया और आप उस दिन एडमिशन नहीं कराना चाहते है तो ऐसी परिस्थिति में उसी दिन एडमिशन के लिए शुभ होरा 10 बजे से 1 बजे तक होगा उस समय में जाकर करा लेना चाहिए। यदि आपके बच्चे का एडमिशन शुभ मुहूर्त में नहीं हो सका तो कम से कम पहली बार जिस दिन आपका बच्चा विद्यालय में पढने के लिए जाए तो आपको इसी शुभ मुहूर्त का चयन कर लेना चाहिए।

शुभ मुहूर्त की गणना से वे लोग ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते है जिनके पास अपनी जन्मकुंडली नहीं है वैसे लोग शुभ मुहूर्त की मदद से अपने प्रत्येक कार्य में सफल होते देखे गये हैं। बच्चे का किसी विद्यालय में प्रवेश देवशयन की तिथियों में नहीं कराये तो अच्छा रहेगा। परन्तु यदि कोई विकल्प न हो तो उपर्युक्त तिथियों पर विचार कर प्रवेश करा देना चाहिये। 

नोट :– यदि आप शुभ मुहूर्त में अपने बच्चों के स्कुल या कॉलेज में प्रवेश दिलाना चाहते हैं तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।

22 Comments

  1. Hi,I want to get admission of my son in kids play school.hid dob id 30/10/2013 on wednesdat at 4.05.plz.suggest subh muhurat to start his education.

    1. सर मेरे बच्चे की राशि मेष है उनको अप्रैल 2022 से लेकर मई 2022 के बीच स्कूल में प्रथम बार एडमिशन करवाना है इसके लिए कौन सी डेट सही रहेगी क्या चैत्र नवरात्रि में उचित रहता है या वैशाख में और गुरुजी राशि के अलावा अगर कोई अलग से नाम रखता हूँ तो एडमिशन के समय कौन सी चन्द्रमा देखा जाएगा राशि वाला या जो अलग से नाम रखा जाए उसका

      1. My son was born on April 4.2020 2.44 A M AT KULLU SO PL tel me the proper muhurat for his admission

    1. my brother age is 10 year.his dob is 4dec.at 6am on monday..today he is going for admission in dav public school for class 3 rd….plz tell the subh muhrt for admission.his name is ankit kumar

      1. My doughter name nishtha vaibhav yadav, & date of birth 12 November 2019 hai. Admission kab karaye. Please help me.

    2. Respected sir
      The birth date of my son is 12/09/2017.
      Pls suggest the date for his admission in going march 2021.

  2. I want to admit my son in school.his dob is 12-7-2015.which date will be fine in December and January.

  3. Mera nam jitendar h or me coching me adimssion Lena cahata hu agust me to mujh acha murt btay

  4. hi o want to take a online course for my future exam on vishvakarma pooja. shoud i take it now. is it good for me to take it in vishvakarma pooja which also includes amavashya

  5. My son’s DOB is 20/07/2014 birth place is Mumbai, please suggest date to take admission for 1st standard.

  6. My daughter date of birth 14/11/2006 night 2:10 am hai.
    Coaching centre main admission karane ke liye shubh muhurat bataiye.

  7. Respected sir
    The birth date of my son is 08/05/2018. Birth Place- Noida (UP) Name. Vibhor Mishra
    Pls suggest the date for his admission in going April 2022.

    1. Respected sir
      The birth date of my son is 12/09/2018.
      Pls suggest the date for his admission in going february 2023

      1. Respected sir
        The birth date of my son is 12/09/2018.timing 10:35pm
        Pls suggest the date for his admission in going february 2023

  8. Sir meri daughter ki dob 28.12.2020 h .ose play class me admission ke liye subh muhrt btaiye.july month me.rashi virsh h.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X