राशिफल सितम्बर 2021 | Rashifal September 2021

Rashifal March 2024 | राशिफल मार्च 2024

Rashifal March 2024 | राशिफल मार्च 2024 का राशिफल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। मार्च 2024 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

Rashifal March 2024 | राशिफल मार्च 2024

मेष राशिफल मार्च 2024 | Aries Rashifal March 2024

मार्च का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते है। आँख, गला नाक तथा पेट को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलो में संभलकर ही रहे। सभी कार्य सजगता पूर्वक ही करे। धन मके मामले में धोखा भी हो सकता है। यदि शेयर बाज़ार में पैसा लगाते है तो दूर रहना ही हितकर होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरी के मामलो में सफलता मिल सकती है परन्तु मेहनत करना पडेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा । संतान पक्ष से तनाव हो सकता है। यात्रा का योग है। पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है। प्यार का खुमार चढ़ सकता है ।

वृष राशिफल मार्च 2024 | Taurus Rashifal March 2024

इस मास गृहस्थ जीवन में परेशानी आ सकती है धैर्य और संयम से काम लें सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक अस्थिरता बानी रहेगी इसलिए योजना के अनुसार ही व्यय करे। नौकरी में मान सम्मान मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक विचारो के साथ ही कोई कार्य करे अन्यथा नुक्सान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी और संतान से भी कुछ समस्या आ सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है वैसी स्थिति में वाहन न चलाये दुर्घटना हो सकती है ।

इस महीना आपको प्रेम के मामलो में सतर्क रहना चाहिए। मित्रो के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। माता से लाभ मिल सकता है। अपने आप पर नियंत्रण रखे ख़ास कर पारिवारिक मामलो में। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। आर्थिक मामलो में सतर्क रहे शत्रु हावी हो सकते है। शेयर बाज़ार में संभलकर ही निवेश करें जल्दबाजी न करें। यदि साझेदारी में कोई काम है तो सोच-संभलकर निर्णय ले।

मिथुन राशिफल मार्च 2024 | Gemini Rashifal March 2024

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरते सर्दी, बुख़ार तथा त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप चोटिल हो सकते है। लड़ाई-झगड़ा करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी संयम रखे केश-मुक़दमा भी हो सकता है। यात्रा के दौरान एहतियात बरते नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते है। अपने क्रोध को काबू में रखे अन्यथा यह पारिवारिक सुख-शांति भंग कर सकता है।

संतान सुख मिलेगा किन्तु आपके संतान किसी गुप्त कार्य में संलग्न हो सकते है इससे परेशानी हो सकती है। प्रेम-संबंधों के लिए यह समय ठीक नहीं है। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रहें नहीं तो इसके कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनशाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार मे नए सदस्य का आगमन का शुभ योग है।

आर्थिक मामलो में नुकसान हो सकता है।। नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। नए कारोबार की शुरूआत की संभावना है। सामजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। शत्रु से बचकर रहे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्च आ जाने से परेशानी हो सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें, अन्यथा यह आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है। सेहत सामान्य रहने वाली है। तनाव के कारण विश्राम करने का समय कम ही प्राप्त होगा। संतान की सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशिफल मार्च 2024 | Cancer Rashifal March 2024

इस माह आर्थिक मामलों में पूर्णरूप से सतर्कता बरतना ज़रूरी है। यदि नौकरी बदलना चाहते है तो प्रयास कर सकते हैं सफलता अवश्य मिलेगी। दृढ़ निश्चय होकर काम करें। अनावश्यक ख़र्चों से परहेज़ करें। इस मास आर्थिक स्थिति थोड़ी नाज़ुक हो सकती है। जिसके कारण आप तनाव भी मह्शूश कर सकते हैं।

अपनी बुद्धि का सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करना ही बुद्धिमानी होगी। अधिकारियों तथा वरिष्ठ लोगों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। ईमानदारी के साथ किये गए कार्यों में सफलता मिलेगी, इसमें संदेह नहीं है। मासारम्भ में सेहत के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। आपके इस व्यवहार से जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। तनाव न लें । इस समय पारिवारिक मतभेद होने की संभावना ज़्यादा है।

जमीन-ज़ायदाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपको बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा। शारीरिक सुख के लिए समय अनुकूल नहीं है। छोटे भाई-बहन से मनमुटाव की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ कुछ तर्क-वितर्क हो सकता है।

सिंह राशिफल मार्च 2024 | Leo Rashifal March 2024

धन का संचय करना इस महीना आपके लिए कठिन होगा।। ख़र्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। आलस्य के कारण आपके कुछ कार्य समय पर नहीं हो पायेंगे। इस माह मान-सम्मान में कमी आ सकती है। व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मास का उत्तरार्ध आपके लिए ठीक रहेगा। काम में दूसरों की मदद ले लाभ मिलेगा। धन के मामले में यह महीना आपके लिए अनुकूल है। अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। बंधू -बांधव के सहयोग में कमी आ सकती है। कार्य की अधिकता तनाव महसूस करेंगे। किसी के ऊपर आँख मूँदकर भरोसा करना बंद कर दे नहीं तो आपके द्वारा किये गये कार्यों का लाभ वे उठा सकते हैं।यात्रा का योग है लाभदायक होगा।

सोच-समझकर ही निर्णय लेने में बुद्धिमानी होगी जल्दीबाजी न करे। माँ के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मासारम्भ में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बच्चों की तरफ़ से खुशिया मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में धोड़ी परेशानी हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा ख़राब है। अपने वैवाहिक रिश्तों को संभालकर रखें । जीवनसाथी को भरपूर मान-सम्मान दें। प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकता है। वाणी और क्रोध पर संयम रखे। अपने विश्वास को डगमगाने न दे। घर में किसी शुभ कार्य के होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों की वृद्धि हो सकती है। कोई नया व्यवसाय आरम्भ न करे तो ठीक रहेगा। महीने के मध्य में आप नौकरी बदल सकते हैं। आय और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में समझदारी से काम लें।

कन्या राशिफल मार्च 2024 | Virgo Rashifal March 2024

आप अपने वैवाहिक जीवन में भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी इस महीने उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवारजनों के साथ विश्वास और स्नेह रखने से ही आपके संबंधों में मधुरता आयेगी। घर के मामलों को घर में ही सुलझाने की कोशिश करें। गलत कार्य करने से बचें।

आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे नये मित्र भी बन सकते हैं। अपने प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तित करने के लिए अगस्त माह तक का इंतज़ार करें। तब-तक आपको धैर्य रखने की ज़रूरत है। माँ की सेहत के कारण परेशान हो सकते हैं। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सर्दी, ज़ुकाम, बुखार की भी शिकायत हो सकती है। गले को प्रभावित करने वाली चीज़ों को खाने से बचने की कोशिश करें। धार्मिक कार्य में के प्रति आस्था और निष्ठा बनाए रखें।

संतान की ओर से कुछ शुभ समाचार मिलेगा। किसी भी अनावश्यक वाद-विवाद से अपने आप को बचाने की कोशिश करें। बिना स्वार्थ के कार्य करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। अपने माता-पिता का सम्मान करें।

आप अपने कार्यों में थोड़ी अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। परेशानियों से बचने के लिए पूजा-पाठ करें। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्य में उन्नति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। महीने के अंत में बड़ों से संबंध मधुर होंगे। प्रतियोगियों से आगे रहने के लिए अपने विवेक का सहारा लें।

तुला राशिफल मार्च 2024| Libra Rashifal March 2024

इस मास आपका समय सामान्य रहने वाला है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है इसका मुख्य कारण होगा मानसिक परेशानी। झूठ बोलने से बचें। इस महीना आय का जरिया बढ़ेगा। बेहतर परिणाम के लिए बेहतर ढंग काम करे तभी सफलता मिलेगी। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना है। प्रेम में सफलता मिलेगी।

विद्यार्थियों के अनुकूल समय है अपने कर्तव्यो का पालन करे सफलता उनके साथ होगा। आपके वरिष्ठ सहायक आपसे ख़ुश हो सकते हैं। यदि नौकरी के लिए आवेदन किया है तो नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। इस महीने परिस्थिति आपके अनुकूल हैं। नया व्यवसाय शुरू कर सकते है उससे लाभ भी मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है ,विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ

यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टि से अनुकूल नहीं है। सेहत पर ध्यान देना जरुरी है। करोड़ पर नियंत्रण रखंन वरना ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।आँखों का विशेष रूप से ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। कठोर वाणी न बोले नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

आपका व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल तोड़ सकता है। अपने जीवनसाथी की उपेक्षा कर सकते हैं परन्तु ऐसा न करे। माता-पिता से संबंध बना कर रखे। अपने से बड़ों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद ग्रहण करें। महत्वपूर्ण निर्णय में सावधानी बरते , अपने परिवारजनोंं से सलाह लें। कार्य स्थल पर आप शांति का दान दें। विरोधियों से सावधान रहें। विदेश से धन लाभ हो सकता है।अवैध कार्यों न करे हानि हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल मार्च 2024 | Scorpio Rashifal March 2024

राशि का स्वामी मंगल इस माह आपको धन लाभ कराएगा। मित्रों के ऊपर ख़र्चे में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। माँ के स्वास्थ्य का ख़ास ख़्याल रखें। माता के खराब स्वास्थ्य के कारण आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।

किसी भी नये कार्य से परहेज करे। कार्यस्थल पर प्रेम सम्बन्ध हो सकता है संभलकर ही रहे। प्रतियोगिता से लाभ मिलेगा। महीने के अंत में कारोबारियों लाभ मिल सकता हैं। आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पदोन्नति का भी योग बन रहा है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचे। दोस्तों के साथ मस्ती करने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। परिवार में खुशियो का माहौल बना रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखे। परिवार के साथ किसी लघु यात्रा पर जा सकते हैं।अपने माता -पिता का सम्मान करें। दुसरो से ज्यादा अपेक्षा न करे। धैर्य के साथ कार्य करे। आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। अपने कौशल में वृद्धि करे। नौकरी कर रहे है तो अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। नया व्यवसाय या नयी नौकरी के अवसर प्राप्त करेंगे। अपने भाग्य को न कोसे। कठिन परिश्रम करने की जरुरत है।

धनु राशिफल मार्च 2024 | Sagittarius Rashifal March 2024

इस माह अपको स्वास्थ्य का ख़्याल रखने की ज़रूरत है। सिर और आँखों में दर्द बुखार की शिकायत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है। आपको आर्थिक रूप से लगातार उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी केे कार्यों में धोखा मिल सकता हैं। आँखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। जरुरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। अनावश्यक ख़र्च करने से बचें। शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से बचें।

यदि नौकरी कर रहे है और नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जनवरी के बाद अनुकूल समय है। अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करना बुद्धिमानी होगी। प्रतियोगी परिक्षार्थियों के लिये अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन पर ध्यान दे । बच्चों और जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले झगड़े हो सकते हैं। 

संतान पक्ष से दुखी हो सकते है। उनकी भावना को समझकर कोई फैसला ले। पारिवारिक रिश्तो से थोड़ा सावधान रहें। नये मित्र बनाने की कोशिश न करें। बेहतर तालमेल के लिए अपने परिवार के साथ मिलकर योजना बनाये। पारिवारिक संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकता हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मकर राशिफल मार्च 2024 | Capricorn Rashifal March 2024

इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। काम के साथ ज़िम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। काम में लापरवाही दिखाने के लिये आपके सीनियर आपको चेतावनी दे सकते हैं। कठिन परिश्रम करने से ही लाभ होगा। प्रेमी जोड़ों को ख़ुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगी परीक्षा, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे आपके किसी पड़ोसी को उसके कार्य के अनुसार सफ़लता मिलेगी। फ़िजूल की यात्रा करके अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा नहीं है। अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से लें ने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा रक्तचाप बढ़ सकता है। अपनी आँखों का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें। आपके मानसिक बदलाव से दूसरे लोग परेशान होंगे।

अपने परिवारजनों के साथ हर बात साफ़ करें और उनसे अपने संबंध मजबूत रखें। अपनी वाणी पर संयम रखवरना आपके कुछ अहम संबंध टूट सकते हैं। छोटे-मोटे मुद्दे आपके व्यवसायिक जीवन को प्रभावित करेंगे। अपने व्यवसायिक जीवन को अपने पारिवारिक जीवन से दूर रखें और अपने परिवार की ख़ुशी के बारे में सोचें। नया वाहन ख़रीद सकता है।

महीने के अंत में ख़र्चों को कम करें और बचत के बारे में सोचें। कहीं पर धन के फँसने के आसार हैं। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने से आपके परिवार में समृद्धि आएगी। कठिन परिश्रम करें, आलस्य न आने दें। कार्य के प्रति उत्साह बनाये रखे। अपने विरोधी से सतर्क रहे हानि पंहुचा सकते है। ख़र्चों पर काबू रखें, वरना निकट भविष्य में परेशानी खड़ी हो सकती है। शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से बचें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

कुम्भ राशिफल मार्च 2024 | Aquarius Rashifal March 2024

स्वास्थ्य के दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा। अपने परिवारजनों की सेहत का अवश्य ही ख़्याल रखें। अपने कार्य क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मित्रो के ऊपर खर्च करने पड़ सकते है। अपने खर्च पर काबू रखें। अनावश्यक खर्च हो सकता है इससे बचे। माँ बीमार हो सकती है, इसलिए थोड़ा सचेत रहें।

शत्रुओं से सावधान रहें। सगे-संबंधियों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शांति और विश्वास बनाये रखें। प्रेम सम्बन्ध में सफलता मिलेगा। आप व्यवसाय को बढ़ने के लिए लोन ले सकते है लोन लेने से बचें अच्छा रहेगा। किसी को भी पैसा उधार देना ठीक नहीं रहेगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक बना रहेगा। घर में सौदर्यकरण का काम हो सकता है। यात्रा का योग है। संतान की ओर से सचेत रहे। जीवनसाथी के ऊपर ख़र्च करना पड़ सकता हैं। स्वयं ही कोई बड़ा निर्णय न लें परिवार की सहभागिता शुभ होगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति से सावधान रहे।

किसी के सहायता से कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक जीवन को निजी जीवन से से दूर रखें। ख़र्चों पर काबू करने से आर्थिक हालात सामान्य होगा । भाग्य के भरोसे न रहे परिश्रम करे।

मीन राशिफल मार्च 2024 | Pisces Rashifal March 2024

मार्च का महीना धन के मामलो में अनुकूल लग रहा है। थोड़ी बहुत आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पर सकता है। आर्थिक स्थिति में इस महीना उथल-पुथल रहेगी। माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अवसर की तलाश में रहे और उसका फायदा उठाये आलस्य न करे आलस्य के कारण अवसर खो सकते हैं।

आपके विरोधी आपकी छवि ख़राब कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। काम का दायरा बढ़ सकता है आप मानसिक तनाव महशुस कर सकते है। तुरंत किसी पर भरोसा न करें। व्यवसायिक यात्रा आपके लिए लाभ प्रदान कर सकता है ।

परिवार में ख़ुशी और ग़म के मिले जुले क्षण रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब हो सकता है। चीनी की बिमारी है तो बढ़ सकता है। लिवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। सिर दर्द और हल्के बुखार हो सकते हैं। नियमित व्यायाम करे अच्छा रहेगा।

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपने जीवनसाथी के भावनाओ पर अवश्य ही ध्यान दे। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।बच्चे की शिक्षा पर धन का व्यय करना पड़ेगा।

किसी के साथ प्रेम का चक्कर चल सकता है परन्तु यदि शादी-शुदा है तो बचे नहीं तो दाम्पत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आपका अहम खतरनाक साबित हो सकता है। नौकरी बदलने के लिए यह महीना अनुकूल है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सब चीज़ों की अच्छी तरह जाँच-परख लें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X