विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign  सौंदर्य का प्रतीक ग्रह शुक्र है। संसार की जीतनी भी मनमोहक आकर्षक तथा कोमल वस्तुए है उन सब पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को स्त्री ग्रह माना गया है। यह पति-पत्नी, प्रेम संबंध, ऐश्वर्य, आनंद, सौंदर्य इत्यादि का भी कारक ग्रह है। यदि जन्मकुंडली में शुक्र उच्च का, स्वगृही या मित्र ग्रह के घर में स्थित है तो जातक अपने जीवन काल में भौतिक तथा शारीरिक सुख का भरपूर आनंद उठाता है। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति सौम्य एवं अत्यंत सुंदर व्यक्तित्व का होता है। यदि किसी की कुंडली में शुक्र शुभ प्रभाव देता है तो वह जातक आकर्षक, सुंदर और मनमोहक होता है। शुक्र ग्रह के विशेष प्रभाव से जातक जीवनभर सुखी जीवन व्यतीत करता है। शुक्र ही वो ग्रह है जो जातक को मकान और वाहन आदि का भी सुख देता है। वस्तुतः सम्पूर्ण भोग विलास की वस्तुओ पर शुक्र ग्रह को अधिकार प्राप्त हैं। शुक्र ग्रह की दिव्यता एवं शान अन्य ग्रहो से बिलकुल ही भिन्न है।

विभिन्न राशियों में शुक्र ग्रह का फल

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

मेष राशि में शुक्र ग्रह का फल

यदि मेष राशि में शुक्र हो तो जातक दोषी, दुष्प्रभाव, परस्त्रीगामी, वनमें रहने वाला तथा स्त्री के कारण बंधन में पड़ने वाला होता है। ऐसा जातक एक कुशल सेनापति अथवा ग्राम प्रधान होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

वृष राशि में शुक्र ग्रह का फल

वृष में शुक्र हो तो जातक अनेक स्त्रियों का सुख भोगने वाला होता है। वह कृषक तथा रत्न वस्त्रादि से युक्त होता है। ऐसा जातक गो सेवा करता है तथा कभी कभी जातक उसी से अपना जीविका भी चलाता है। ऐसा व्यक्ति दान देने वाला होता है। वह बंधु पोषक, सुन्दर धनवान तथा अनेक प्राणियों का उपकारी होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

मिथुन राशि में शुक्र ग्रह का फल

यदि मिथुन राशि में शुक्र हो तो मनुष्य सुन्दर और कामवासना से युक्त होता है। वह विद्वान, कला शास्त्र में विख्यात, लिखने और काव्यरचना में चतुर होता है। ऐसा जातक लोकप्रिय होता है। उसे गीत और नृत्य में रूचि होती है तथा इस विद्या से धनलाभ करने वाला भी होता है। उसके अनेक मित्र होते है। वह ब्राह्मण का भक्त होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

कर्क राशि में शुक्र ग्रह का फल

कर्क में शुक्र हो तो जातक बुद्धिमान, धर्मात्मा, पंडित तथा शांतचित्त वाला होता है। वह मुनियों के मत को मानने वाला, श्रेष्ठ तथा निति शास्त्र का ज्ञाता होता है। स्त्री के कारण दुखी रहने वाला होता है। मद्यपान के कारण रोग से पीड़ित तथा अपने स्कूल के दोस्त से दुखी होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

सिंह राशि में शुक्र ग्रह का फल 

सिंह में शुक्र हो तो उसका ससुराल पक्ष मजबूत होता है। ऐसा जातक बंधू बांधव से घिरे रहने वाला तथा नाना सुख होते हुए भी दुखी होता है। आप परोपकारी तथा गुरुजनों का आदर करनेवाले होंगे। आप किसी बात को लेकर बहुत चिंता नहीं करते है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

कन्या राशि में शुक्र ग्रह का फल

कन्या में शुक्र हो तो जातक चिंता करने वाला, सुकुमार, चतुर, परोपकारी तथा कला में निपुण होता है। ऐसा व्यक्ति सबका प्रिय होता है। वह अनेक प्रकार का कार्य करने वाला होता है। वह यात्रा करने वाला तथा अन्य के स्त्री में आसक्त रहता है। इन्हे अधिक कन्या संतान तथा अल्प पुत्र होता है। ऐसा व्यक्ति सभा में पंडित होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

तुला राशि में शुक्र ग्रह का फल

तुला राशि में शुक्र हो तो श्रम से धन उपार्जन करने वाला, वस्त्र भूषण प्रिय, प्रदेश वासी तथा अपने जन का रक्षक होता है। ऐसा जातक कठिन से कठिन कार्य में निपुण होता है। ऐसा मनुष्य सामान्यतः धनी, पुण्यवान तथा देव ब्राह्मण की भक्ति में रत रहता है। इनका शरीर अत्यंत ही आकर्षक तथा कोमल होता है इसी लोग ऐसे जातक से तुरंत ही प्रभावित हो जाते है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह का फल

जिस मनुष्य के वृश्चिक राशि में शुक्र हो तो जातक निर्दय होता है। धर्म में आस्था रखने वाला होता है परन्तु धर्म को अपने तरीके से भी व्याख्या करने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति विवादी, सहोदरों से विरक्त, भाग्यहीन तथा शत्रु को जीतने वाला होता है। यदि अशुभ ग्रह के प्रभाव में हो तो पापी भी होता है। ऐसा व्यक्ति हिंसक, दरिद्र, नीच और गुप्त रोग से युक्त होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

धनु राशि में शुक्र ग्रह का फल

जिस व्यक्ति के धनु राशि में शुक्र हो तो जातक धर्म, अर्थ और काम के फल से युक्त कार्य करने वाला होता है। ऐसा जातक अपने अच्छे कार्य के कारण समाज में लोकप्रिय होता है। आप राजयमंत्री पद से युक्त तथा सरकारी नौकरी करने वाले होंगे। ऐसा व्यक्ति विद्वान तथा वाक्शक्ति का धनी होता है। इनका शरीर मोटा और लंबा होता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

मकर राशि में शुक्र ग्रह का फल

जिस जातक के मकर राशि में शुक्र हो तो खर्च से दुखी, दुर्बल शरीर, वृद्धा स्त्री में आसक्त तथा हृदय रोगी होता है। वह धनवान, विद्या से युक्त, भाषा के धुरंधर, धूर्त, चतुर तथा नपुंसक होता है। ऐसा व्यक्ति किसी दूसरे के कार्य में लगा रहता है। ऐसे लोगो को मूर्ख की श्रेणी भी रखा जाता है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

कुम्भ राशि में शुक्र ग्रह का फल

यदि कुम्भ राशि में शुक्र ग्रह स्थित हो तो ऐसा जातक अपने क्रोध के कारण दुखी होता है। व्यर्थ के कार्य में लगा रहता है। ऐसा जातक अधर्मी, गुरुजन और संतान का शत्रु होता है। इनका रहन सहन साधारण होता है। वस्त्रादि के शौक़ीन नहीं होते है।

विभिन्न राशियों में शुक्र का फल | Effects of Venus in Various Sign

मीन राशि में शुक्र ग्रह का फल

जिस मनुष्य के मीन राशि में में शुक्र हो तो वैसा व्यक्ति उदार तथा दानी होता है। वह बहुत ही गुणवान तथा धनवान होता है। वह शत्रु को पराजित करने वाला तथा लोक में प्रसिद्धि प्राप्त करने वाला होता है। वह श्रेष्ठ तथा विशेष कार्यकर्ता होता है। यही नहीं राजाओ का प्रिय तथा कुशल वक्ता होता है। वह बुद्धिमान, साधू जनों से ज्ञानधन और मान अर्जन करने वाला होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *