Ear – कान के बनावट से जानें अपना भविष्य

Ear – कान के बनावट से जानें अपना भविष्य (Know your Future through Ear) क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपके कान की बनावट आपके अपने व्यक्तित्व का राज (Secret of Personality) बता सकता है जी हां ऐसा संभव है। कान की बनावट/आकार-प्रकार अलग-अलग तरह के होते है जैसेछोटे कान (Small Ear) अधिक छोटे कान (Very Small Ear) लम्बे कान (Long Ear) चौड़े कान (Wide Ear) गजकर्ण कान (Elephant Ear) बंदर जैसे कान (Monkey Ear)  मोटे कान (Thik Ear) इत्यादि। ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है सामुद्रिक शास्त्र जो व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर उसके गुण और अवगुणों के विषय में काफी कुछ बताता है। मानव शरीर में पांच ज्ञानेन्द्रियाँ है जिनमे एक कान भी है आइये कानों के आकार-प्रकार के आधार पर अपने व्यक्तित्व तथा भविष्य को जानते हैं।

Ear – कान का बनावट बताता है भविष्यफल(Your`s Ear Tale Future)

छोटे कान (Small Ear)

Ear - कान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति धन के मामले में कमजोर होता है।ये खर्च भी बहुत कम करना चाहते है या यू कहे की कंजूस होते हैं। इसी कारण ऐसा व्यक्तित धन संचय करने वाला होता है। समाज या परिवार में इनका कोई विशेष प्रभाव नहीं होता है। हा ऐसे लोग बलवान हो सकते हैं। इनके ऊपर आप विश्वास कर सकते है। अपने जीवन यात्रा में हमेशा भय तथा संदेह को छाया के रूप में लेकर जीवन व्यतीत करते है। ये किसी भी बात को मना करने में बहुत ही संकोच करते है।

अधिक छोटे कान (Very Small Ear)

यदि किसी व्यक्ति के Ear – कान कान बहुत ही छोटे हैं तो ऐसे लोग आस्तिक होते है। ये भगवान के ऊपर विश्वास करते हैं। इन्हे अपना काम निकालना बहुत अच्छे तरीके से आता है। ये बहुत ही चंचल स्वभाव के होते है। ऐसे लोग लालच और धोखा देने में भी संकोच नहीं करते है।

लम्बे कान (Long Ear)

long kaan

यदि किसी व्यक्ति का Ear – कान  लम्बा  है तो बहुत ही अच्छा माना गया है। ऐसा व्यक्ति परिश्रमी विचारशील, कर्मठ, तथा व्यावहारिक होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही समय के पाबंद होते है ये कोई भी काम यथाशीघ्र तथा सही तरीके से करना चाहते है। अधिक लम्बे कान (Very long Ears) बल-बुद्धि-विद्या का प्रतीक है। ऐसा व्यक्ति धनवान भी होता है।  किसी भी विषय वस्तु पर बड़े ही गहराई के साथ विचार करता है।

चौड़े कान (Wide Ear)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी के Ear – कान की चौड़ाई सामान्य से अधिक हो, तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन-यात्रा में सभी प्रकार की सुख-सुविधा का उपभोग करता है। ऐसे लोग अवसर का पूरा फायदा उठाते है। अपने जीवन में सफलता हासिल करते हुए देखे गए हैं।

मोटे कान (Thik Ear)

जिन पुरुषों के Ear – कान बहुत ही मोटे होते हैं उनमें साहस और नेतृत्व की क्षमता बहुत होती है। ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ सकता है या यू कहे की ऐसे व्यक्ति नेता होता हैं या अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने वाले होते।

गजकर्ण कान ( Elephant Type Ear)

Ear - कान


जिन पुरुषों के Ear – कान हाथी के कान के समान बड़े और लंबे होते हैं वह दीर्घायु होते है साथ ही समाज में उनकी गिनती प्रतिष्ठित और संपन्न वर्ग में होती है। ऐसा जातक अपने परिश्रम के बल पर बहुत आगे बढ़ता है। यदि नौकरी करता है तो एक न एक दिन अधिकारी अवश्य बनता है और यदि व्यापारी है तो अनेक लोगो को नौकरी देने का सामर्थ्य रखने वाला होता है।

बंदर जैसे कान (Monkey Type Ear)

ऐसा व्यक्ति असभ्य की श्रेणी में आता है। वह बहुत ही कामी होता है। क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकार तो उनके स्वभाव में ही होता है। इनका पारिवारिक जीवन संघर्ष और दुःख से व्यतीत होता है। जीवन में स्थिरता शायद ही आ पाती है। धन के मामले में भी कमजोर ही होते है।

कानों पर बाल (Hair on Ear)

Ear - कान

Ear – कान पर बड़े-बड़े बाल होना धन का प्रतीक माना गया है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली कहलाता है। ऐसे लोग की आयु लम्बी होती है और अपने ही परिश्रम के बल पर अपार धन संपत्तिे अर्जिुत करते हैं। ऐसे व्यक्ति  चालाक, स्वार्थी, अहंकारी, तथा व्यवहारकुशल होते हैं। धन संचय करना इनका मुख्य उद्देश्य हो जाता है और इसके लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

आप लालू यादव के कान पर बाल देखकर अंदाजा लगा सकते है कि जिसके कान पर बाल होते है वह कितना भाग्यशाली होता है।

kaan-min

Ear – कान के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण बातें

यदि आपका Ear – कान कनपट्टी से जुड़ा है तो ऐसा व्यक्ति विद्या तथा बुद्धि के बल पर धन अर्जित करता है।

नीचे से गोलाई वाले कान अपार धन, मान सम्मान, यश, वैभव, भोगवृत्ति तथा ऐश्वर्य एवं सुख-सुविधा का उपभोग करने वाला जातक होता है।

उभरी मोटी पपड़ी वाले कान ईश्वर भक्ति एवं यश की वृद्धि का प्रतीक है।

कान उभरे हुए हों और उसकी नोक सुडौल तथा बड़ी हो तो यह आपके सौभाग्य का सूचक है।

छोटे कान बुद्धिमत्ता का परिचायक हैं। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

चपटा कान वाला व्यक्ति भोग विलास से युक्त होता है।

दिव्यता रहित काले और सूखे हुए दिखने वाले कान सामुद्रिक शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। ऐसे कान बताते हैं कि व्यक्ति को जीवन में संघर्षो से लड़ना पड़ेगा। आर्थिक रूप से भी परेशानी झेलना पड़ सकता है।

6 thoughts on “Ear – कान के बनावट से जानें अपना भविष्य”

  1. Kamlesh Kumar singh

    Bahuto ka Kan kta hota h niche guma hu our Mera Kan alag h niche ke tafar
    Matlab ki kuch alag typ ka

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *