Ashtakvarga | जन्मकुंडली में चन्द्रमा ग्रह के अष्टकवर्ग का फल

आइए सबसे पहले इस पहलु पर विचार करते है की चन्द्रमा अपने अधिकतम 8 बिंदु तथा न्यूनतम 0 बिंदु पर राशि विशेष में गोचर करने पर किस प्रकार का फल देने में सक्षम होगा ।

Ashtakvarga | जन्मकुंडली में चन्द्रमा ग्रह के अष्टकवर्ग का फल

8 बिंदु
यदि चन्द्रमा अपने अष्टकवर्ग में किसी भी राशि में ८ बिंदु दिया है तो वह सबसे शुभ माना गया है। यदि किसी राशि में चन्द्रमा अपने अष्टक वर्ग में 8 बिंदु दिया है तो चन्द्रमा अपने गोचर के दौरान जातक को साहस और प्रसिद्धि प्रदान करेगा। उस समय जातक मन से खुश रहेगा तथा कोई भी कार्य करने में परेशानी अनुभव नहीं करेगा। यदि चन्द्रमा धन भाव का स्वामी है तो धन की प्राप्ति होगी।

7 बिंदु
चन्द्रमा अपने अष्टकवर्ग में जिस राशि में 7 बिंदु दिया है और चंद्रमा उस राशि से विचरण कर रहा है तो जातक के घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। वह उत्तम भोजन तथा वस्त्र का उपभोग करेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

6 बिंदु
चन्द्रमा अपने अष्टकवर्ग में जिस राशि में 7 बिंदु दिया है और चंद्रमा उस राशि से गोचर कर रहा है तो उस समय व्यक्ति विद्वान् तथा प्रतिष्ठित लोगों से मुलाक़ात होगी। जातक के अंदर एकाग्रता बढ़ेगी। व्यक्ति अपने उच्च आदर्श को समाज तथा परिवार में स्थापित करने में समर्थ होगा।

5 बिंदु
ऐसा जातक चन्द्रमा के गोचर के दौरान अपने किये गए कार्यों से खुश रहेगा। व्यक्ति को आत्मसंतुष्टि होगी। उसके नैतिकता का संचार बढ़ेगा तथा नीतिगत मूल्यों के प्रति आत्ममंथन करेगा। उसकी आध्यात्मिक चेतना सुदृढ़ होगी।

4 बिंदु
चन्द्रमा अपने अष्टकवर्ग में जिस राशि में 7 बिंदु दिया है और चंद्रमा उस राशि से गोचर कर रहा है तो उस समय व्यक्ति नहीं सुखी महशुस करेगा और न ही दुखी। सम्पूर्ण गोचर के समय जातक के मन में आत्मचिंतन चलते रहेगा परिणामस्वरूप स्वयं से विरक्ति का भाव विकसित होगा।

3 बिंदु
यदि चन्द्रम अष्टकवर्ग में किसी राशि में तीन बिंदु दिया है और चंद्र गोचर में है तो शुभ फल की प्राप्ति नही होती। ऐसा जातक शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान होगा। उसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मनमुटाव होगा।

2 बिंदु
यदि चन्द्रमा अपने अष्टकवर्ग में २ बिंदु प्रदान किया है और गोचर में उसी राशि से गुजर रहा है तो जातक सम्पत्ति के कारण झगड़ा करेगा। पति पत्नी में कलह और झगड़ा होगा। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध में ब्रेक होगा। माता जी का स्वास्थ्य खराब होगा।

1 बिंदु
यदि चन्द्रमा किसी राशि में एक बिंदु दिया है तो ऐसा जातक चंद्र के गोचर के समय
मानसिक कष्ट भोगेगा। उसके अंदर नकारात्मक विचार का संचार होने लगेगा यदि इस काबू नहीं पाया गया तो जातक डिप्रेशन में जा सकता है। अचानक किसी घटना का शिकार हो सकता है। गाड़ी से एक्सीडेंट हो सकती है।

0 बिंदु
यदि चन्द्रमा किसी राशि में जीरो बिंदु दिया है और गोचर तथा दशा, अंतर्दशा भी अशुभ चल रही है तो उस समय जातक की मृत्यु संभावित होती है अथवा जातक मृत्यु तुल्य कष्ट अनुभव करता है।मानसिक कष्ट तथा चिंता चिता रूप में होकर रोगग्रस्त करेगा।

चन्द्रमा अपने अष्टक वर्ग में जिस राशि में 5 या उससे अधिक बिंदु प्रदान किया है उस दिन निम्नलिखित कार्य करना शुभ होगा ऐसा जानना चाहिए अगले पृष्ठ पर पढ़े —

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *