
शुक्र गोचर तिथि 2023 | Shukra Gochar | Venus Transit 2023. शुक्र ग्रह को अंग्रेजी में Venus कहा जाता है और वीनस का अर्थ सुंदरता से है इसी कारण शुक्र को सुंदरता की देवी कहा जाता है। दैत्य के गुरु शुक्राचार्य थे इस कारण शुक्र को दैत्य गुरु भी कहा जाता है। वृषभ व तुला राशियों के स्वामी ग्रह है। इनका वर्ण सफेद या क्रीम है। सुंदरता के ऊपर इस ग्रह का एकाधिकार है। इसे वित्त अर्थात धन का कारक भी माना गया है। ज्योतिष में स्त्री ग्रह के रूप में स्थित है। किसी भी जातक के जीवन में सुख-समृद्धि दिलाने देने वाला ग्रह शुक्र को माना जाता है।
शुक्र ग्रह का मूल उद्देश्य है स्वयं को सांसारिक भौतिकता से दूर रखते हुए संसारिक विकास क्रम को नियमित रूप में संचालित करना है। शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के होते हैं। शनि, बुध व केतु मित्र ग्रह हैं तो सूर्य, चंद्रमा व राहू इनके शत्रु ग्रह हैं ।
प्रस्तुत लेख के माध्यम से आप शुक्र ग्रह के वर्ष 2023 में गोचर के बारे में जान सकेंगे साथ ही आप यह भी जान पायेंगें की शुक्र का राशि परिवर्तन कब-कब हो रहा है तथा आपकी राशि पर शुक्र के गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
शुक्र गोचर तिथि 2023 | Venus Transit 2023
गोचर ग्रह 2023 | शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन | तिथि | दिन |
शुक्र | मकर से कुम्भ | 22 जनवरी, 2023 | रविवार |
शुक्र | कुम्भ से मीन | 15 फरवरी, 2023 | बुधवार |
शुक्र | मीन से मेष | 12 मार्च, 2023 | रविवार |
शुक्र | मेष से वृष | 23 अप्रैल , 2023 | गुरुवार |
शुक्र | वृष से मिथुन | 02 मई, 2023 | मंगलवार |