Saturn Transit 2022 Effects on Taurus Signs

शनि गोचर 2020 का मीन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Pisces

शनि गोचर 2020 का मीन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Pisces मीन राशि तथा लग्न वाले जातक के लिए शनि लाभ और व्यय भाव का स्वामी होकर आपके लाभ भाव में गोचर ( Transit in Tenth house) करेंगे। मीन लग्न वालों के लिए शनि का लाभ भाव में गोचर बहुत अच्छा रहेगा लाभ के दृष्टि से किये गए कार्य में व्यय का भी समावेश होगा परन्तु परेशान न हों।

शनि गोचर 2020 का मीन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Pisces

सामान्य फल | General Prediction

मीन राशि तथा लग्न के जातकों के लिए शनि बारहवें और एकादश भाव का स्वामी है जो आपके लाभ भाव में ढ़ाई साल तक गोचर में रहेगा। शनि इस स्थान से आपके लग्न, पंचम और अष्टम भाव को देख रहा है। यह शनि आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है।

इस समय आप मानसिक तथा बौद्धिक दोनों रूप से सुदृढ़ होंगे। आप कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आप भविष्य की योजनायें बना पाने में सक्षम होंगे।

सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ें। इस समय वाणी की मधुरता को बनाये रखे योजनाए अपने आप लक्ष्य को प्राप्त करेगा। धैर्य से काम लें। आपकी यात्राएं अपने उद्देश्य को पूरा करेगी।

आप अपने दोस्तों से बचकर रहे उनके साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि आप स्टूडेंट है तो आपमें आलस्यपन बढ़ेगा जिसके कारण पढ़ने में मन नहीं लगेगा।

शनि गोचर 2020 का मीन राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Aquarius

पारिवारिक एवं दाम्पत्य जीवन | Family Life

शनि के गोचर से आपके पारिवारिक जीवन पर विशेष असर नहीं पड़ने वाला नहीं है। आपको अपने माता – पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सामान्य रहेगा हां सितंबर-अक्टूबर, दिसम्बर-जनवरी और फरबरी-मार्च में जीवन साथी के साथ  आपसी नोकझोक और विवाद से बचे। वैसे जीवन साथी का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा।

संतान को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। गर्भवती स्त्रियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना करें क्योकि आपके संतान भाव पर शनि की दृष्टि है और शनि मृत अथवा समय पूर्व संतान देने में समर्थ होता है। आपको अपने चाचा के तरफ से कोई अशुभ सूचना मिल सकती है।

यदि प्रेम सम्बन्ध ( Love Relation ) चल रहा है तो सावधान हो जाए प्रेम में दरार आ सकती है इसका मूल कारण होगा एक दूसरे पर विशवास खो देना आरोप प्रत्यारोप का दौर चलेगा और सम्बन्ध विछेद हो जाएगा।

यदि कोई संपत्ति का विवाद है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें सफलता मिल सकती है। आपको सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक सभी पक्षो में मान- सम्मान की वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य | Health

स्वास्थ्य की दृष्टि से शनि की स्थिति खराब नहीं है यदि कोई बीमारी चल रही थी और है तो उसमे धीरे- धीरे सुधार होगा। सर्दी, खासी तथा जोड़ो के दर्द से थोड़ी परेशानी हो सकती है परन्तु सब ठीक हो जाएगा।

व्यवसाय एवं आर्थिक क्षेत्र | Business and Economic Status

आपकी जन्म राशि से शनि लाभ भाव पर गोचर करेगा इस कारण आय और लाभ के नए द्वार खुलने के पुरे चांस है अब निर्भर करता है की आप इसके लिए कितना प्रयत्न करते है। इस समय आपके बिगड़ें काम बनाने लगेंगे। आप आर्थिक दृष्टि से मजबूत होंगे।

कार्य क्षेत्र में अपनी ओर से सहयोग में किसी प्रकार की कोई कमी न करें। समय आपको अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर देगा। आप किसी कार्य को करने से अपना जी न चुराए अथवा पीछे न हटे सफलता आपके हाथ में होगी।

इस समय अपने व्यावसायिक परेशानियों को दूर करने के लिए दूरदर्शिता का परिचय देने से समस्या का समाधान संभव है। इस समय आपका कोई फैसला गलत भी हो सकता है या फैसला लेने में देर हो सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव महशुस करेंगे। आपके लिए थोड़ा मेहनत करने का समय है। कार्यों में सफलता तो मिलेगी लेकिन आपको बहुत ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है।

3 Comments

  1. Maine is time par bibi ka kundli dekhke Maine apni life baccha jaisa pehle that waisa Maine bans diya khudko, ab wapas waisa banned ki koushish karu to Bhi nahi kar pa raha hun, bibinke saath Bhi jhagra ho gayi , aur woh make me chali gayi hai, mujhe chorke, mera dimag kharaf ho gaya hai, pata nahi chal raha hai, thora ho sake toh madat kar dijiye, aapke bare me bohut suna hai

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X