शनि गोचर 2020 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Scorpio

शनि गोचर 2020 का कुम्भ राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Aquarius

शनि गोचर 2020 का कुम्भ राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Aquarius कुम्भ राशि तथा लग्न वाले जातक के लिए शनि लग्न ( व्यक्ति स्वयं ) और बारहवें भाव का स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर ( Transit in Twelfth house) करेंगे। मकर लग्न वालों के लिए शनि का बारहवे भाव में गोचर किसी भी कार्यो के लिए अच्छा नहीं है। आपको शारीरिक आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना ही पडेगा।

शनि के मकर में गोचर से ही आपकी साढ़े साती प्रारम्भ हो जाएगी और यह साढ़े सात वर्ष तक चलेगी यह जरूरी नहीं है की साढ़े सात तक ख़राब ही चलेगा परन्तु अभी ढ़ाई साल तक तो अच्छा नहीं ही रहेगा।

सामान्य फल | General Prediction

कुम्भ लग्न तथा राशि वालो के लिए यदि बोले कि आमदनी अठनी (50 Paise ) खर्च रूपया नतीजा  क्या होगा वह तो आप को भी पता है। इस समय आय तो होगी परन्तु व्यय उससे भी अधिक होगा। अकारण खर्च बढ़ जाएगा अतः व्यर्थ के खर्च से बचे। इस समय बैंक रखा हुआ धन धीरे धीरे खर्च हो जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा।  यदि शनि की ही दशा या अंतर दशा चल रही है तब तो कष्ट होगी ही होगी।

इस समय आपको कोर्ट-कचहरी और अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ सकता है और इस मद में आपको अधिक खर्च करना पर सकता है।

यदि आप विद्यार्थी है तो प्रतियोगिता परीक्षा पास करने के लिए बहुत ही संघर्ष करना पड़ेगा। एकबार में सफलता मिलने के बहुत ही कम चांस है। परन्तु यदि आप अपने काम में धैर्य से लगे हुए है तो अवश्य ही सफल होंगे। पदोन्नति के लिए भी आपको बहुत अधिक प्रयास करना पड़ेगा। आप तनाव में रह सकते हैं साथ ही ऐसा लगेगा की हमारे शत्रु आपके आसपास भटक रहे है।

शनि गोचर 2020 का कुम्भ राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Aquarius

पारिवारिक एवं दाम्पत्य जीवन | Family Life

आपके परिवार का वातावरण भी कुछ अच्छा नहीं रहेगा और क्यों अच्छा वातावरण होगा यदि आप ही तन मन और धन से परेशान होंगे तो परिवार में भय,तनाव और शोक का वातावरण बनेगा ही। परिवार में कोई अप्रिय और दुखद घटना भी घट सकती है।

दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है काम वासना पूर्ति में आलस्य के कारण दाम्पत्य जीवन में खटास आ सकता है अतः आप परिस्थितियों के अनुरूप अपने आप को ढालने की कोशिश करे तो ठीक रहेगा।

किसी विपरीत परिस्थिति के कारण आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रायें निरर्थक और कष्टकारी होंगी।  संतान को भी कष्ट हो सकता है खासकर आपकी कुंडली में मंगल और शनि एक साथ हो।

शनि गोचर 2020 का कुम्भ राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Aquarius

स्वास्थ्य | Health

यदि सेहत की बात करे तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अभी से सजग हो जाना चाहिए। हॉस्पिटल का तो चक्कर लगाना ही पड़ेगा। नेत्र दोष हो सकता है आखो के ऊपर चश्मा लग सकता है। यदि आप वृद्ध है तो काल मोतियाबिंद हो सकता है। पहले से ही नेत्र रोग से परेशान है तो  सेहत भी खराब हो सकती है।

शनि अस्पताल के घर में बैठा है इसलिए स्वास्थ्य हानि तो करेगा ही। आपको नाक, कान,गला आँख आदि की बिमारी हो सकती है और यदि शुक्र अशुभ अवस्था में है तथा उस पर मंगल या शनि की दृष्टि है तो आप बिल्कुल सतर्क रहे। किडनी या शुगर की बीमारी भी हो सकती है। जोड़ो के दर्द से भी परेशान हो सकते है।

व्यवसाय एवं आर्थिक क्षेत्र | Business and Economic Status

इस समय शनिदेव आपके खर्च स्थान से परिभ्रमण कर रहे हैं अतः व्यावसायिक और आर्थिक दोनों मामलो में नुक्सान हो सकता है। इस स्थान का संबंध खर्च के अलावा कोर्ट कचहरी, व्यय, उधारी से भी होता है। आपको अपने व्यवसाय को लेकर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। यदि आप अपने व्यवसाय में कोई गलत काम कर रहे है तो संभल जाए आपके शत्रु आपको फ़साने की कोशिश करेंगे।

शनि गोचर 2020 का कुम्भ राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Aquarius

यदि आप नौकरी कर रहे है और नौकरी में परिवर्तन की इच्छा रखते है तो अचानक कोई फैसला न करे पहले दूसरी नौकरी सुनिश्चित कर ले उसके बाद ही छोड़ने का निर्णय ले। कैरियर में असफलता  से आप काफी परेशान अथवा निराश हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। सफलता के मार्ग में आ रही परेशानियों से निराश हो सकते हैं।

कार्यस्थल पर अपने अधिकारी के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए आपको बहुत ही मेहनत करनी पड़ेगी अतः निराश न हो अपना काम करते रहे। इस समय आपको बहुत धैर्य और संयम से चलने की जरूरत है क्योंकि अधिकांशतः कार्यों में असफलता, रूकावट और विलम्ब का सामना करना पड़ेगा। असफलता में भी अपना धैर्य न खोये एक न एक दिन सफलता मिलेगी ही

8 Comments

  1. मै अपनी नौकरी को लेकर परेशान हु काम होते होते रह जाता है, करज भी है कुछ उपाय बताये

  2. Hello , mera koi bhi kaam ni ban raha, sare kaam shuru hote hain bt 2 pal me he bigad jate hain.bahut pareshan hun na job mil rahi na koi kaam safal ho pa raha ? kya kru ? Meri raashi khumbh hai.

    1. apne ring finger me kaale ghode ke naal ki anguthi saturday ko pahn le tatha 43 din tak lagataar hanumaan mandir me jaye start shanivar se kare . sb thik ho jaayega

  3. hallo meri janam date 15.09.78 time 4.10 am deeg Rajasthan me hai mere upar shani grah ka phal kya hai mera rojgar kesa chalega

  4. I m in govt service on contract. Lot of instability and troubles. Kindly suggest remedy.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required

X